Saturday, August 22सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

कानपुर : रशियन महिला के शरीर की चोटें कह रहीं कर्नल की दरिंदगी की कहानी

कानपुर : रशियन महिला के शरीर की चोटें कह रहीं कर्नल की दरिंदगी की कहानी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुर : रशियन महिला से दुष्कर्म का मामला खासा चर्चा में है। विदेशी मूल की इस महिला के शरीर की चोटें उसके साथ कर्नल द्वारा की गई दरिंदगी की पूरी कहानी कहते नजर आ रहे हैं। खुद के बचाव को विरोध करने पर रशियन महिला को यह चोटें लगी थीं।बताया जा रहा है कि रशियन महिला के शरीर में 12 से ज्यादा जगहों पर चोटें हैं। सूत्र बताते हैं कि मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार सबसे ज्यादा चोटें शरीर के निचे वाले हिस्से में हैं। अर्द्धबेहोशी की हालत में भी किया बचाव दरअसल, बताते हैं कि पीड़ित महिला ने अर्द्ध बेहोशी की हालत में खुद का बचाव किया तो उसे खरोंचे भी आई हैं। वहीं जानकारी बताते हैं कि पीड़िता के पति ने जो तहरीर पुलिस को दी है, उसमें लिखा भी है कि वह पूरी तरह से बेहोश हो गया था। पत्नी यानी पीड़िता अर्द्ध बेहोशी की हालत में थी। उधर, सीओ कैंट निखिल पाठक ने मीडिया को बताया है कि पीड़िता की प्...
ह्रदयविदारक : जन्म से दिव्यांग बेटी की हत्या कर मां ने भी दी जान

ह्रदयविदारक : जन्म से दिव्यांग बेटी की हत्या कर मां ने भी दी जान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : शहर के बर्रा-4 से एक ह्रदयविदारक घटना सामने आ रही है। जन्म से ही दोनों पैरों से दिव्यांग 5 साल की मासूम बेटी की उसकी मां ने हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। 5 साल की मासूम नन्हू और उसकी 30 साल की मां प्रिया के शवों को पिता विकास सिंह ने दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला। बेटी के भविष्य को लेकर चिंतित थी मां कमरे के भीतर मां-बेटी के शव फांसी के फंदे से लटक रहे थे। परिजनों के काफी निवेदन पर पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर बिना पोस्टमार्टम के शवों को उनके सिपुर्द कर दिया है। बताते हैं मासूम की मां प्रिया बेटी के भविष्य को लेकर काफी चिंता में रहती थीं। उनसे बेटी की तकलीफ देखी नहीं जाती थी। ये भी पढ़ें : कुएं में गिरी बारातियों की कार, महोबा के 6 लोगों की मौत, CM YOGi दुखी...
कानपुर ब्रेकिंग : मामा के घर मासूम की बेरहमी से हत्या, गोद में बेटे को लेकर चीख-चीखकर रोया बाप

कानपुर ब्रेकिंग : मामा के घर मासूम की बेरहमी से हत्या, गोद में बेटे को लेकर चीख-चीखकर रोया बाप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुर : आज शनिवार को एक 4 साल के मासूम की रूमाल से गला दबाकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप बच्चे के बहनोई पर है, बताते हैं कि बहनोई के जूतों और कपड़ों पर खून लगा मिला है। गांव के लोगों ने पिटाई के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया है। वहीं बच्चे का खेत में मिले शव को गोद में लेकर उसका पिता चीख-चीखकर रोया। इससे सभी की आंखें नम हो गईं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आरोप है कि बहनोई ने शराब पीकर बच्चे की हत्या कर दी है। बहनोई के जूते-कपड़ों पर लगा मिला खून बताया जाता है कि सजेती थाना क्षेत्र के मिश्रापुर-चितौली गांव में एक चार साल के बच्चे की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। बच्चा अपनी ममेरी बहन की शादी में मामा के घर आया हुआ था। हत्या के बाद ईंट मारकर बच्चे के चेहरे को भी बिगाड़ने का प्रयास किया गया। ये भी पढ़ें : UP : फरार SP मणिलाल पाटीदार पर ईनाम 50 हजार, छापेम...
UP : इन जिलों में अगले कुछ घंटे में तेज बारिश-बिजली गिरने की संभावना, बढ़ेंगी ठंड

UP : इन जिलों में अगले कुछ घंटे में तेज बारिश-बिजली गिरने की संभावना, बढ़ेंगी ठंड

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, लखनऊ : राजधानी लखनऊ समेत यूपी के कई जिलों में कोहरा छाया हुआ है। बीती रात भी कोहरे की धुंध छाई रही। आज शनिवार सुबह से भी यही हाल है। ऐसे में लखनऊ मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञों की माने तो यूपी के कई जिलों में बारिश और गरज के साथ बिजली गिर सकती है। इन जिलों में करवट बदल रहा मौसम इन जिलों में मुरादाबाद, गाजियाबाद, अलीगढ़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, संभल, रामपुर और बदायूं शामिल हैं। मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता का कहना है कि अभी कोहरे का प्रकोप जारी रहेगा। इसके साथ ही वेस्ट यूपी में कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हो सकती है। इस दौरान सबसे ज्यादा पारे में गिरावट लखीमीपुर खीरी में दर्ज की गई है। वहां तापमान अधिकतम 7.7 डिग्री दर्ज किया गया है। ये भी पढ़ें : Actress कंगना का दिलजीत पर Vulgar कमेंट्स, कहा- ‘जिनकी तू चाट-चाट के..  ...
IAS Topper टीना अपने पति अतहर से तलाक की अर्जी के बाद पढ़ रहीं हनुमान चालीसा

IAS Topper टीना अपने पति अतहर से तलाक की अर्जी के बाद पढ़ रहीं हनुमान चालीसा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्क : श्रीराम भक्त हनुमान जी को कलियुग का जीवित भगवान माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि कलयुग में हनुमान जी की पूजा से संकट से घिरे लोगों को विशेष लाभ मिलता है। कहा जाता है कि हनुमान जी की कृपा दृष्टि के लिए भगवान राम की स्तुति और पूजन जरूरी है। इसके बाद हनुमान चालीसा का पाठ करें। टीना ढाबी ने खुद इंस्टा पर शेयर की पोस्ट इसी बीच खबर आ रही है कि आईएएस टापर रहीं टीना डाबी ने अपने आईएएस पति अतहर आमिर से तलाक की अर्जी दे दी है। इसके बाद टीना इन दिनों देवदत्त पटनायक की लिखी, 'मेरी हनुमान चालीसा' का नियमित पाठ कर रही हैं। इसकी जानकारी खुद टीना ने अपने इंस्टा एकाउंट पर पोस्ट लिखते हुए दी है। टीना ने लिखा है कि जब भी उन्हें दुनिया में नकारात्मकता का अनुभव होता है, तो वह हनुमान चालीसा पढ़ना पसंद करती हैं। ये भी पढ़ें : सीएम योगी का ओवैसी पर तंज, एक दिन हनुमान चालीसा पढ़ते आएंग...
Bikru Vikash Dube Case : कभी भी गिरफ्तार हो सकती हैं विकास दुबे की पत्नी रिचा

Bikru Vikash Dube Case : कभी भी गिरफ्तार हो सकती हैं विकास दुबे की पत्नी रिचा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुर : यूपी के कानपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। पुलिस मुठभेड़ में मारे गए कुख्यात अपराधी विकास दुबे की पत्नी रिचा दुबे किसी भी वक्त गिरफ्तार हो सकती हैं। दरअसल, पुलिस ने रिचा के खिलाफ फर्जी आईडी पर सिम के आरोप में एफआईआर दर्ज की थी। कोर्ट ने खारिज की अग्रिम जमानत रिपोर्ट दर्ज होने के बाद रिचा ने कोर्ट से चारशीट लगने तक अग्रिम जमानत मांगी थी जिसे अदालत ने खारिज कर दिया है। ऐेसे में माना जा रहा है कि पुलिस किसी भी वक्त रिचा को गिरफ्तार कर सकती है। इसी तरह कोर्ट ने विकास के खास रहे गुड्डन त्रिवेदी की पत्नी कंचन को भी अग्रिम जमानत से इंकार किया है। ये भी पढ़ें : Kanpur Bikru Case : विकास दुबे की पत्नी ऋचा के खिलाफ FIR...
CBI के रडार पर बांदा के एक पूर्व विधायक भी, फतेहपुर में अवैध खनन जांच का मामला

CBI के रडार पर बांदा के एक पूर्व विधायक भी, फतेहपुर में अवैध खनन जांच का मामला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्क : सपा सरकार में वर्ष 2012 से लेकर 2017 तक बालू खनन में हुई बड़े घपले की जांच में सीबीआई जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, इससे जुड़े लोगों के दिलों की धड़कनें भी बढ़ती जा रही हैं। सीबीआई की 3 सदस्यीय टीम घंटों संबंधित दस्तावेजों की फाइलें खंगाली। फतेहपुर के खनिज कार्यालय में करीब 24 पत्रालियों को खंगालने जुटी सीबीआई टीम ने दो चर्चित व्यक्तियों को डाक बंगले में बुलाकर उनसे पूछताछ भी की। बताते हैं कि सीबीआई ने उनका पक्ष जाना। उधर, सीबीआई की जांच से बालू माफियाओं से लेकर बड़े रसूखदार लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। फतेहपुर से लेकर पूरे बुंदेलखंड में सीबीआई जांच को लेकर चर्चाएं हैं। फतेहपुर में डेरा डाले है सीबीआई टीम बताया जाता है कि सीबीआई टीम अगले कुछ दिन रुककर जांच करती रहेगी। खास बात यह है कि जांच के दायरे में बांदा के एक पूर्व विधायक भी हैं। दरअसल, सीबीआई जांच के मामले में बत...
बड़ी खबर : बीजेपी अध्यक्ष नड्डा पर पश्चिम बंगाल में हमला, बाल-बाल बचे

बड़ी खबर : बीजेपी अध्यक्ष नड्डा पर पश्चिम बंगाल में हमला, बाल-बाल बचे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्क : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पर पश्चिम बंगाल दौरे के वक्त हमला हो गया। दौरे के दूसरे दिन उनका काफिला आज गुरुवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे के संसदीय क्षेत्र डायमंड हार्बर के लिए निकला था। बीजेपी का आरोप है कि जेपी नड्डा और कैलाश विजयवर्गीय के काफिले पर हमला हुआ है। आरोप है कि यह हमला तृणमूल कांग्रेस ने कराया है। बीजेपी ने लगाया तृणमूल कांग्रेस पर आरोप दरअसल, पश्चिम बंगाल के बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने आरोप लगाया है कि तृणमूल कार्यकर्ताओं ने आज गुरुवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और के काफिले को रोकने का प्रयास किया। काफिले पर हमला करते हुए पत्थरबाजी की। हालांकि, सुरक्षा एजेंसी के जवानों ने उनको सुरक्षित वहां से निकाल लिया। दो कैलाश विजयवर्गीय व मुकुल राय घायल  इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा सुरक्षित कार्यक्रम स्थल ...
लखनऊ में डाक्टर के अपहरण का मामला, सेक्स रैकेट-हनीट्रैप में उलझी पुलिस

लखनऊ में डाक्टर के अपहरण का मामला, सेक्स रैकेट-हनीट्रैप में उलझी पुलिस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, सेहत
समरनीति न्यूज, लखनऊ : राजधानी लखनऊ में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है जिसने पुलिस को हिलाकर रख दिया है। दरअसल, राजधानी में केजीएमयू में तैनात एक डाक्टर अगवा कर लिए गए। उनको बंधक बनाकर मारपीट की गई। बदले में फिरौती भी मांगी गई। किसी तरह डाक्टर खुद को छुड़ाकर वहां से विभूतिखंड थाने पहुंचे। वहां पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। हालांकि, पुलिस ने अभी किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है, लेकिन पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का पर्दाफाश कर देगी। सूत्रों का कहना है कि पुलिस की जांच सही दिशा में तेजी से बढ़ रही है। जल्द ही स्थिति काफी हद तक साफ हो जाएगी। डाक्टर को बंधक बनाकर मांगी थी फिरौती सूत्रों का कहना है कि पुलिस इस मामले में देह व्यापार और हनी ट्रैन से जोड़कर भी जांच कर रही है। सूत्रों का कहना है कि डाक्टर आरोपियों के झांसे में आकर उनके बुलाने पर वहां पहुंचे थे। इसके बाद डाक्टर को बंधक ...
कुएं में गिरी बारातियों की कार, महोबा के 6 लोगों की मौत, CM YOGi दुखी

कुएं में गिरी बारातियों की कार, महोबा के 6 लोगों की मौत, CM YOGi दुखी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदा/महोबा : बुंदेलखंड के महोबा के बारातियों को लेकर जा रही एक कार मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में कुएं में जा गिरी। इससे छह लोगों की मौत हो गई। मरने वाले सभी छह लोग महोबा जिले के रहने वाले थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं शादी की खुशियां मातम में बदल गई हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एमपी के सीएम शिवराज सिंह और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुख जताया है। चरखारी क्षेत्र से गई थी बारात बताया जाता है कि महोबा के चरखारी क्षेत्र के स्वासामाफ गांव के रहने वाले लखन अहिवार के बेटे की बारात एमपी के छतरपुर जिले के दीवान जी का पुरवा गांव गई थी। देर रात पहुंची बारात में शामिल छत्रपाल सिंह अपनी बोलेरो से थे। उनके साथ कुल 9 बाराती और थे। वह खुद गाड़ी चला रहे थे। बताते हैं कि रात में गाड़ी बैक करते समय अंधेरे में कुएं में जा गिरी। मौके पर हाहाकार मच गय...