Friday, August 21सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

तमिल Actress रेमा अशोक का सिजलिंग अवतार सोशल मीडिया पर छाया

तमिल Actress रेमा अशोक का सिजलिंग अवतार सोशल मीडिया पर छाया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्क : तमिल टीवी की चर्चित एक्ट्रेस रेमा अशोक सोशल मीडिया पर अक्सर धूम मचाती रहती हैं। दरअसल, वह तमिल टीवी की एक जानी-मानी अभिनेत्री हैं और सोशल मीडिया पर भी जबरदस्त फैंस रखती हैं। अक्सर अपनी बोल्ड और खूबसूरत फोटोज वायरल होने के बाद चर्चा में बनी रहती हैं। रेमा अशोक (Rhema Ashok) तमिलनाडु में छोटे पर्दे की फेसम कलाकार हैं। अब उनका नया फोटोशूट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। रेमा इन फोटोज में काफी ग्लैमरस दिखाई दे रही हैं। इतना ही नहीं फैंस भी उनकी अदाओं को खूब पसंद कर रहे हैं। वैसे एक्ट्रेस रेमा अपने डांस के लिए खास पहचान रखती हैं, लेकिन उनकी फोटोज भी उनको खूब पब्लिसिटी दिलाती हैं। अब डांस में अपनी जगह बनाने के बाद उन्होंने टीवी सिरियल की ओर अपना रुख किया है। तमिनाडु के मदुरै की रहने वाली रेमा को डांस बेहद पसंद हैं। कम ही लोग जानते हैं कि एक अच्छ...
Big Action : कैराना के सपा विधायक नाहिद और पूर्व सांसद तबस्सुम समेत 40 पर गैंगस्टर

Big Action : कैराना के सपा विधायक नाहिद और पूर्व सांसद तबस्सुम समेत 40 पर गैंगस्टर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : पश्चिमी यूपी के चर्चित कैराना के विवादित सपा विधायक नाहिद हसन और उनकी मां पूर्व सांसद तबस्सुम हसन समेत कुल 40 लोगों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई हुई है। शामली के डीएम के अनुमोदन के बाद यह कार्रवाई अमल में आई है। बताते चलें कि कैराना के सपा विधायक नाहिद के ऊपर 1 दर्जन से ज्यादा आपराधिक वारदातों के मुकदमें दर्ज हैं। कार्रवाई से मची खलबली प्रशासन की ओर से इन लोगों पर कार्रवाई की वजह लोगों में इनका भय होना बताया गया है। पुलिस का कहना है कि सपा विधायक नाहिद हसन एक गैंग का लीडर है और उनकी मां तबस्सुम समेत 40 लोग उसके सदस्य हैं। पुलिस का कहना है कि ये लोग अपराध करने के साथ ही आर्थिक लाभ के साथ ही भौतिक फायदा भी उठाते हैं। बताया कि इस गैंग का समाज में डर और आंतक है। इनके खिलाफ कोई गवाही देने की हिम्मत नहीं जुटा पाता है। वहीं इस कार्रवाई से शामली समेत आसपास के सपा खेमे में ...
इंसानियत ! कार में बैठे संभ्रांत व्यक्ति की सड़क पर घिसटते लावारिश से जुड़ी मानवीय संवेदनाओं ने तोड़ी बंदिशें

इंसानियत ! कार में बैठे संभ्रांत व्यक्ति की सड़क पर घिसटते लावारिश से जुड़ी मानवीय संवेदनाओं ने तोड़ी बंदिशें

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, ब्यूरो : कुछ लोग इंसानियत की ऐसी मिसाल कायम कर देते हैं, जो न सिर्फ दूसरों को प्रेरणा दे जाती है, बल्कि हर किसी को सोचने पर मजबूर कर देती है। आज के दौर में जब लोगों के पास अपनों के लिए वक्त नहीं, ऐसे वक्त में भी कुछ लोग आज भी हैं जो अनजाने बेसहारों के लिए बहुत कुछ कर गुजरते हैं। बांदा की बड़ी शख्सियत और जामा मस्जिद के मुतवल्ली शेख सादी जमां ने एक ऐसी ही मिसाल कायम की। उनके एक नेक काम ने मानवीय संवेदनाओं को नए ढंग से परिभाषित करने का काम किया। साबित कर दिया कि कुछ अच्छा करने के लिए खास मौकों की जरूरत नहीं होती, बल्कि दिल में जज्बात होने चाहिए, बस। दर्द को अनदेखा कर गुजरती रहीं गाड़ियां दरअसल, गुरुवार को बांदा के रहने वाले शेख सादी जमां अपने परिवार के साथ कार से लखनऊ जा रहे थे। उनकी कार बांदा और चिल्ला के बीच दौड़ रही थी। इसी बीच रास्ते में अतरहट गांव में ठीक मोड़ पर बीच सड़...
रेलवे पटरी पर पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति के भतीजे का शव दो हिस्सों में मिला

रेलवे पटरी पर पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति के भतीजे का शव दो हिस्सों में मिला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : पूर्व कैबिनेट खनन मंत्री गायत्री प्रजापति के भतीजे का शव अमेठी में रेलवे पटरी पर दो हिस्सों में पड़ा मिला है। मरने वाला युवक 21 साल का शुभम है जो पूर्व मंत्री के सबसे छोटे भाई जगदीश का बेटा था। बताते हैं कि वह पूर्व मंत्री के आवास विकास स्थित घर पर रहता था। गुरुवार को वह घर नहीं लौटा और आज सुबह उसका शव मिला। सूचना पर पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह, सीओ अर्पित कपूर व कोतवाली प्रभारी श्यामसुंदर मौके पर पहुंचे। परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप घटनास्थल जीआरपी के अंतर्गत आता है, इसलिए रेलवे पुलिस ने उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिवारके लोगों ने उसकी हत्या की आशंका जताई है। बताया जा रहा है कि यह शव अमेठी के बारामासी खेरौना गांव में रेलवे पटरी पर पड़ा मिला है। अमेठी के थानाध्यक्ष श्याम सुंदर ने बताया है कि शव से सिर अलग पड़ा था। कहा कि मामला रेलवे पुलिस का क...
UP : 7 जिलों में नए डीएम समेत दो दर्जन IAS के तबादले, पढ़िए पूरी सूची..

UP : 7 जिलों में नए डीएम समेत दो दर्जन IAS के तबादले, पढ़िए पूरी सूची..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, कानपुर, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी में गुरुवार देर रात योगी आदित्यनाथ की सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। प्रशासन ने सात जिलों के जिलाधिकारियों के तबादले किए हैं। हालांकि, कुल दो दर्जन से ज्यादा आईएएस अधिकारियों के तबादले हुए हैं। इनमें सात जिलों के जिलाधिकारी भी शामिल हैं। तबादलों के क्रम में गोरखपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष रहे अनुज सिंह को हापुड़ का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग की विशेष सचिव रहीं प्रियंका निरंजन को जालौन का जिलाधिकारी बनाया गया है। माध्यमिक शिक्षा के विशेष सचिव आरिका अखौर को भदोही का जिलाधिकारी बनाया गया है। सीईओ, गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण संजीव रंजन को संभल का जिलाधिकारी बनाया गया है। ग्रेटर शारदा सहायक समादेश क्षेत्र विकास प्राधिकरण के परियोजना प्रशासक रहे सैमुअल पाल एन को अंबेडकर नगर का डीएम बनाया गया है। ...
कानपुर : हाइवे पर दो हादसे, व्यापारी परिवार और दो मजदूर घायल

कानपुर : हाइवे पर दो हादसे, व्यापारी परिवार और दो मजदूर घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : आज गुरुवार सुबह कानपुर में गुजैनी के पास एलीवेटेड हाइवे पर ओवरटेक के दौरान एक ट्राला खड़े हाईड्रा से जा टकराया। इससे हाईड्रा पर चढ़े फुट ओवर ब्रिज के लिए रंगरोगन का काम करने वाले दो मजदूरी बुरी तरह से घायल हो गए। उनको निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं एक अन्य हादसे में हाइवे पर ही इस घटना स्थल से थोड़ा आगे एक अनियंत्रित दूध की गाड़ी और कार की टक्कर हो गई। इससे एक व्यापारी और उनके परिवार के चार लोग घायल हो गए। दोनों हादसों से करीब 5 किमी लंबा जाम हाइवे पर इन दोनों हादसों से करीब 5 किमी लंबा जाम लग गया। दूध की गाड़ी से हुए हादसे में लखनऊ के गोसाईंगंज के रहने वाले व्यापारी ज्ञानेंद्र कुमार और उनका 14 साल का बेटा यश तथा पत्नी पूनम और बेटी सुनैना घायल हो गए। बताते हैं कि ज्ञानेंद्र कुमार अपनी बेटी का दाखिला कराने के लिए कोटा जा रहे थे। इन हादसों से हाइवे की एक लेन पर...
UP : कासगंज में सिपाही का एक हत्यारा ढेर, अब दूसरे की बारी..

UP : कासगंज में सिपाही का एक हत्यारा ढेर, अब दूसरे की बारी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्क : यूपी के कासगंज में दूसरा बिकरु कांड जैसी घटना करने वाले दो बदमाशों में एक को पुलिस ने मार गिराया है। बताते हैं कि यह बदमाश पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया है। वहीं दूसरे मुख्य आरोपी की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है। एडीजी अजय आनंद ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया है कि एक बदमाश एलकार पुलिस की गोली से मारा गया है। एडीजी ला एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने भी कहा है कि दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है। कासगंज में हुई थी सिपाही की पीटकर हत्या बताते चलें कि मंगलवार को कासगंज जिला मुख्यालय से करीब 45 किमी दूर गंगा कटरी में स्थित नगला धीमर गांव में बदमाशों ने बड़ी वारदात की थी। बदमाशों ने वहां गांव में बदमाश के खिलाफ कुर्की का नोटिस चस्पा करने पहुंचे एक दरोगा और सिपाही को बांधकर बुरी तरह से पीटा था। सिपाही की अस्पताल में इलाज से पहले ही मौत हो गई थी। दरोगा की हालत इलाज के दौर...
जरूर पढ़िए ! प्यार में धोखा खाई लड़की का प्रेमी से अनोखा प्रतिशोध, लखनऊ में चिपकवाए ‘Siddhi Hates Shiva’ के पोस्टर !

जरूर पढ़िए ! प्यार में धोखा खाई लड़की का प्रेमी से अनोखा प्रतिशोध, लखनऊ में चिपकवाए ‘Siddhi Hates Shiva’ के पोस्टर !

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : वैसे तो मोहब्बत का कोई महीना नहीं, लेकिन फिर भी फरवरी अब इश्क-प्यार के इजहार का महीना बन चुका है। प्यार और मोहब्बत के परवानों के लिए फरवरी खास हो गया है। खासकर फरवरी का दूसरा सप्ताह लड़के-लड़कियां अपने-अपने प्यार का इजहार अपने-अपने अंदाज में करते हैं। और फिर 14 फरवरी यानी वैलेंटाइन-डे तो वैसे भी प्रेमियों का खास दिन होता है। अब प्यार-मोहब्बत की इन्हीं सब बातों और स के बीच राजधानी लखनऊ से एक बेहद अनोखी खबर सामने आ रही है। हालांकि, प्रचार है या किसी के दिल की भड़ास, इसे लेकर सस्पेंस बरकरार है। लोगों के बीच चर्चा का विषय बने प्यार में धोखा खाई एक युवती ने अपने प्रेमी को बीच सड़क पर बदनाम करने का अजीब तरीका निकाला है। उसने गोमतीनगर के चौराहों पर पोस्टर (Poster) लगवा दिए हैं। पोस्टर पर लिखा है कि 'सिद्धी हेट्स शिवा (Siddhi Hates Shiva)।' ये भी पढ़ें : दिल तो पागल है..बे...
कानपुर : कृषि सम्मेलन में स्वतंत्रदेव सिंह ने विपक्षी दलों को लिया आड़े हाथ

कानपुर : कृषि सम्मेलन में स्वतंत्रदेव सिंह ने विपक्षी दलों को लिया आड़े हाथ

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुर : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह आज मंगलवार को अकबरपुर में आयोजित किसान सम्मेलन में शामिल हुए। अकबरपुर इंटर कालेज में आयोजित इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने केंद्र और यूपी सरकार की उपलब्धियां बताईं। साथ ही बजट की खासियत भी बताईं। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने जमकर हुंकार भरी। उन्होंने कोरोना वैक्सीनेशन से लेकर कांट्रैक्ट फार्मिंग और फिर पंचायत चुनाव तक न सिर्फ अपनी बात रखी, बल्कि विपक्ष को आड़े हाथों भी लिया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने जमकर भरी हुंकार प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा की सरकार में गरीबों और किसानों तक योजनाओं का पूरा पैसा उनके खाते में पहुंच रहा है। वरना एक वक्त था जब केंद्र से 100 रुपए भेजे जाते थे और गरीबों को सिर्फ 15 रुपए मिलते थे। कहा कि यहां किसान यूरिया के लिए लाठियां खाते थे, अब वहीं किसान अपनी उपज बाहर बेचकर भी मोटा मुना...
Update Bollywood : ऋषि कपूर के छोटे भाई अभिनेता राजीव कपूर का निधन

Update Bollywood : ऋषि कपूर के छोटे भाई अभिनेता राजीव कपूर का निधन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्क : बाॅलीवुड से एक और स्तब्ध कर देने वाली सामने आ रही है। आज मंगलवार दोपहर फिल्म अभिनेता ऋषि कपूर के छोटे भाई एक्टर राजीव कपूर का हार्ट अटैक से निधन हो गया। वह 58 साल के साल के थे। बताते हैं कि हार्ट अटैक के बाद उनको चेंबूर के इलेक्स अस्पताल ले जाया गया। वहां उनका निधन हो गया। उनके निधन से पूरे फिल्मी जगत में शोक की लहर दौड़ गई। अभिनेत्री नीतू सिंह ने भी ट्वीटकर इसकी जानकारी देते हुए दुख प्रकट किया। अभिनेता रणधीर कपूर ने ट्वीट कर दी जानकारी उनके निधन की खबर ने पूरे बालीवुड को हिलाकर रख दिया। अभिनेता रणधीर कपूर ने भी अपने छोटे भाई के निधन की पुष्टि की। उन्होंने ट्वीटर पर लिखा है कि 'मैंने अपने सबसे छोटे भाई राजीव को खो दिया, वो अब दुनिया में नहीं रहा। डाक्टरों ने पूरी कोशिश की लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।' बताते चलें कि अपने फिल्मी करियर की शुरुआत उन्होंने फि...