Saturday, April 27सही समय पर सच्ची खबर...

Update-Big News : दरोगा की गोली मारकर हत्या, सीएम योगी ने की मुआवजे की घोषणा

UP Big News : Daroga murder in Agra, daroga shot dead

समरनीति न्यूज, ब्यूरो : यूपी से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। आज बुधवार देर शाम को भाइयों के बीच विवाद की सूचना पर पहुंचे दरोगा की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। घटना की सूचना से पूरे महकमे में हड़कंप मच गया। तुरंत ही कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंचा। घटना के बाद से पुलिस अधिकारी मौके पर हैं और फरार आरोपियों की तलाश कर रहे हैं।

सीएम योगी ने की 50 लाख मुआवजे की घोषणा

मृतक दरोगा बुलंदशहर के छतारी के रहने वाले थे। घटना आगरा के खंदौली थाना क्षेत्र के नहर्रा गांव की है। उधर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी घटना का संज्ञान लिया है। शोक प्रकट करते हुए सीएम योगी ने पीड़ित परिवार को 50 लाख मुआवजे और परिवार के एक सदस्य को नौकरी का ऐलान किया है।

आगरा के खंदौली थाना क्षेत्र की घटना

बताया जाता है कि आगरा के खंदौली थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव में दो सगे दबंग भाइयों शिवनाथ और विश्वनाथ के बीच विवाद हो रहा है। सूचना पाकर दरोगा प्रशांत यादव एक सिपाही के साथ मौके पर पहुंचे।

UP Big News : Daroga murder in Agra, daroga shot dead

दरोगा ने दोनों पक्षों को शांत करने का प्रयास किया। इसी बीच एक आरोपी विश्वनाथ ने तमंचे से दरोगा प्रशांत पर गोली चला दी। गोली सीधे उनकी गर्दन में जा धंसी। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गोली चलाने वाला वहां से फरार हो गया। दरोगा को पहले खंदौली स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। एडीजी राजीव कृष्ण व एसएसपी बबलू कुमार सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे। वहां कई थानों का फोर्स तैनात है। एसएसपी ने बताया कि आरोपि की तलाश की जा रही है। मृतक दरोगा के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

ये भी पढ़ें : Update-UP की बड़ी खबर, अमिताभ ठाकुर समेत 3 IPS की सेवा समाप्त