Friday, May 3सही समय पर सच्ची खबर...

कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद का सपा पर बड़ा हमला, बोले-पहले सिर्फ लाल टोपी वालों को मिलती थी साइकिलें

Cabinet Minister Swami Prasad Maurya said in Banda, earlier only red hats used to get bicycles

समरनीति न्यूज, बांदा : आज यहां बांदा पहुंचे यूपी के कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य समाजवादी पार्टी पर हमलावर रहे। उन्होंने कहा कि पहले सिर्फ लाल टोपी वालों को ही साईकिलें मिला करती थीं। अब भाजपा की सरकार में सभी छात्र-छात्राओं को साइकिलें बांटी जा रही हैं। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सरकार श्रमिकों के साथ है और श्रमिकों को खुशहाल करने के साथ बच्चों के भरण-पोषण और उनकी पढ़ाई-लिखाई के साथ-साथ शिक्षा के लिए कटिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि श्रमिक के बच्चे भी इंजीनियर और डाक्टर बनें। कार्यक्रम में पिंक साइकिल छात्राओं को और ब्लैक साइकिल छात्रों को वितरित की गईं।

बांदा में मंडलीय श्रमिक पंजीयन शिविर को संबोधित किया

श्रम मंत्री मौर्य यहां शहर के जीआईसी मैदान में मंडलीय श्रमिक पंजीयन शिविर, हितलाभ वितरण एवं जागरूकता कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मजदूरों को घबराने की जरूरत नहीं, सरकार उनके साथ है।

Cabinet Minister Swami Prasad Maurya said in Banda, earlier only red hats used to get bicycles

कहा कि मजूदरों के लिए तमाम कल्याणकारी योजनाएं चलाई गई हैं। इससे न केवल मजदूर खुशहाल होगा, बल्कि उनके बच्चे भी इंजीनियर और डाक्टर बन सकेंगे। कहा कि केंद्र की मोदी और यूपी की योगी सरकार सबका साथ-सबका विकास के लिए कटिबद्ध है।

ये भी पढ़ें : UP Corona virus : कक्षा 8 तक के स्कूल 31 मार्च तक बंद, त्योहारों पर रोक नहीं, लेकिन.. 

श्रम मंत्री ने श्रमिकों को संबोधित करते हुए कहा कि श्रम विभाग की तमाम योजनाओं का लाभ लेने के लिए पंजीकरण बहुत जरूरी है। बिना पंजीकरण के श्रमिक लाभ से वंचित रह जाएंगे। इसलिए सभी अपना पंजीकरण जरूर कराएं। कहा कि 31 मार्च तक ज्यादा से ज्यादा श्रमिक अपना पंजीकरण करा लें, ताकि उन्हें योजनाओं से लाभांवित किया जा सके। इससे पूर्व तिंदवारी विधायक बृजेश कुमार प्रजापति ने जनसभा को संबोधित किया।

Cabinet Minister Swami Prasad Maurya said in Banda, earlier only red hats used to get bicycles

विधायक ने कहा कि श्रमिकों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। श्रमिकों को खुशहाल बनाया जाएगा। विधायक प्रजापति ने कहा कि किसानों को अगर पंजीकरण कराने में कोई दिक्कत आ रही है तो जरूर बताएं।

ये भी पढ़ें : Movie Ramsetu : रामलला के दरबार में अभिनेता अक्षय और जैकलीन, सीएम योगी से भी मिले

नरैनी विधायक राजकरन कबीर, बबेरू विधायक चंद्रपाल कुशवाहा, बुंदेलखंड विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष अयोध्या सिंह पटेल आदि ने भी लोगों को संबोधित किया। जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह ने अपने संबोधन में सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उप श्रम आयुक्त राजीव कुमार सिंह, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी संजीव कुमार बघेल, भाजपा जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद आदि मौजूद रहे।

18 अटल आवासीय विद्यालय बनेंगे

श्रम मंत्री ने कहा कि सूबे के 18 मंडलों में 18 अटल आवासीय विद्यालय स्थापित किए जाएंगे। वहां पर नवोदय विद्यालयों के समान शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी। बताया कि एक विद्यालय में एक हजार बच्चे के शिक्षा अध्ययन करने की व्यवस्था होगी। 18 विद्यालयों में 18 हजार बच्चे शिक्षा अध्ययन करेंगे।

कहा कि अगर श्रमिक ने अपना पंजीकरण कराया है तो उसके बच्चे को पढ़ाई के लिए धनराशि उपलब्ध कराने का काम विभाग करेगा। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि प्राइमरी शिक्षा के लिए 150 रुपया, जूनियर के लिए 200 रुपया, हाईस्कूल के लिए 250 रुपया, इंटर के लिए 300 रुपया प्रति महीने उपलब्ध कराया जाएगा। इसी तरह स्नातक के लिए 500 रुपया, परास्नातक में 1000, आईटीआई और पालीटेक्निक के लिए 3 हजार, इंजीनियरिंग में 5 हजार और मेडिकल पढ़ाई के लिए 10 हजार रुपया महीने की मदद की जाएगी। इसके लिए पंजीकरण बहुत जरूरी है।

ये भी पढ़ें : Update-UP Big News : छात्रा पर फर्जी मुकदमे पर SP नपे, कोतवाल और दरोगा सस्पेंड