Sunday, November 8सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

लखनऊ : ED ने बाबू सिंह कुशवाहा की करोड़ों की जमीन की जब्त, भाई ने कहा-बदले की कार्रवाई

लखनऊ : ED ने बाबू सिंह कुशवाहा की करोड़ों की जमीन की जब्त, भाई ने कहा-बदले की कार्रवाई

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ/बांदा : Babu Singh Kushwaha प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने शुक्रवार को राजधानी लखनऊ में कानपुर रोड पर बड़ी कार्रवाई की। ईडी ने जौनपुर से सपा सांसद बाबू सिंह कुशवाहा की कानपुर रोड पर स्थित करोड़ों की जमीन को जब्त कर लिया है।कानपुर रोड पर स्कूटर इंडिया के सामने स्थित करोड़ों की इस जमीन पर बने निर्माण को भी ईडी ने तुड़वा दिया। ईडी के अधिकारी बड़ी संख्या में फोर्स और बुलडोजर लेकर वहां पहुंचे। दो दिन पहले लोकसभा में सपा के उप नेता बनाए गए कुशवाहा बताते हैं कि प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत कार्रवाई की है। बताते चलें कि अभी दो दिन पहले ही अखिलेश यादव ने कुशवाहा को लोकसभा में समाजवादी पार्टी संसदीय दल का उप नेता बनाया है। इसे कुशवाहा और पिछड़े वोटों को साधने की कोशिश में देखा जा रहा है। सांसद कुशवाहा के अधिवक्ता भाई ने इसे बताया बदले की कार्रवाई उधर,...
UP : यूपी विधानसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

UP : यूपी विधानसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : विधानसभा और विधान परिषद का मानसून सत्र गुरुवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है। हालांकि, दोनों सदनों की कार्यवाही शुक्रवार तक चलने का कार्यक्रम था। मगर एक दिन पहले ही इसे स्थगित कर दिया गया है। सदन की कार्यवाही कुल 19 घंटे 41 मिनट तक चली। अधिकांश सदस्यों ने विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के बेहतर स्वास्थ्य स्वास्थ्य की कामना की। इस दौरान 12 विधेयक पेश किए गए। ये भी पढ़ें : विधानसभा : CMYogi बोले, ‘मैं यहां नौकरी करने नहीं आया, जो करेगा वो भुगतेगा भी..’ ये भी पढ़ें : यूपी विधानसभा : BJP विधायक ने अपनी ही सरकार को घेरा, कहा-मोदी जी बसा रहे और आप..  ...
अयोध्या सांसद का करीबी सपा नेता मोईन खान 12 साल की किशोरी से दुष्कर्म में गिरफ्तार

अयोध्या सांसद का करीबी सपा नेता मोईन खान 12 साल की किशोरी से दुष्कर्म में गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : अयोध्या में 12 साल की किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी सपा नेता मोईन खान और उसका नौकर कर हो गए हैं। आरोपी मोईन खान सपा सांसद अवेधश प्रसाद का बेहद करीबी बताया जा रहा है। सपा नेता मोईन खान ने 12 साल की किशोरी को हवस का शिकार बनाया। इससे वह 2 माह की गर्भवती हो गई थी। तब मामले का खुलासा हुआ। जानकारी के अनुसार जिले के भदरसा के सपा नेता व बेकरी मालिक मोईद खान ने कुछ महीने पहले किशोरी को बेकरी पर काम को अपने नौकर राजू से बुलवाया। फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। सीएम योगी ने विधानसभा में दिया था बयान इतना ही नहीं उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। ब्लैकमेल करते हुए दुष्कर्म करता रहा। मामले का खुलासा तब हुआ था जब किशोरी डाक्टरी जांच में गर्भवती मिली। किशोरी की मां ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया था, कि दो महीने पहले उनकी बेटी खेत में काम कर रही थी। यह है पूरा मामला, नौकर भी पकड़ा ...
विधानसभा : CMYogi बोले, ‘मैं यहां नौकरी करने नहीं आया, जो करेगा वो भुगतेगा भी..’

विधानसभा : CMYogi बोले, ‘मैं यहां नौकरी करने नहीं आया, जो करेगा वो भुगतेगा भी..’

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी विधानसभा के मानसून सत्र के चौथे दिन आज सीएम योगी खूब गरजे। उन्होंने कहा कि मैं यहां नौकरी करने नहीं आया हूं, रहा सवाल प्रतिष्ठा का, तो यहां से ज्यादा मठ में मिल जाती है। कहा कि जो करेगा वो भुगतेगा भी। दरअसल, सीएम योगी सपा नेताओं के सवालों का जवाब दे रहे थे। कहा, यह सरकार चलेगी और पूरी मजबूती से चलेगी सीएम योगी ने कहा कि जो भी अव्यवस्था फैलाने का काम करेगा, उसे परिणाम भुगतना ही होगा। सीएम ने कहा कि यह सरकार चलेगी और पूरी मजबूती से चलेगी। विरोधी दल के नेता सनातन पांडेय के एक सवाल के जवाब में सीएम योगी बोले कि आप लोगों को बुलडोजर से भी डर लगता है। ये भी पढ़ें : लखनऊ : विधानसभा में पानी भरा, CMYogi को दूसरे रास्ते से निकाला गया   कहा कि बुलडोजर निर्दोष लोगों के लिए नहीं है। यह उन अपराधियों के लिए है जो व्यापारियों और बेटियों की सुरक्षा में सेंध लगाते हैं।...
यूपी विधानसभा : BJP विधायक ने अपनी ही सरकार को घेरा, कहा-मोदी जी बसा रहे और आप..

यूपी विधानसभा : BJP विधायक ने अपनी ही सरकार को घेरा, कहा-मोदी जी बसा रहे और आप..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ : उत्तर प्रदेश विधानसभा में बुधवार को अजब नजारा देखने को मिला। प्रयागराज से भाजपा विधायक हर्षवर्धन बाजेपई ने नजूल भूमि विधेयक को लेकर अपनी ही सरकार को घेरा। संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना ने उन्हें इस पर टोका तो विपक्ष के विधायकों ने बयानबाजी शुरू कर दी। राजा भैय्या ने भी किया विरोध बीजेपी विधायक बाजपेई का कहना था कि आजादी के 75 साल से पहले से सौ-सौ साल से लोग रह रहे हैं। पीएम मोदी लोगों को आवास देकर बसाने का काम कर रहे हैं। वहीं आप उनके घर गिरा देंगे। विधायक ने कहा कि लोग नजूल भूमि पर पहले से रहते आ रहे हैं, उसको फ्री होल्ड करना चाहिए। ये भी पढ़ें : CMYogi के तंज पर शिवपाल का पलटवार, बोले-‘आपको दोनों डिप्टी सीएम देंगे गच्चा..’ इसके बाद कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने कहा कि यह कौन सा विकास है। लाखों लोगों को सड़क पर लाने का प्रयास हो रहा है। कह...
लखनऊ : विधानसभा में पानी भरा, CMYogi को दूसरे रास्ते से निकाला गया

लखनऊ : विधानसभा में पानी भरा, CMYogi को दूसरे रास्ते से निकाला गया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में लगातार भारी बारिश हो रही है। तेज उमस से लोगों को राहत मिली है, लेकिन जलभराव से दिक्कत भी हुई है। बुधवार दोपहर करीब 1 बजे घने बादल छा गए। फिर जमकर बारिश हुई। लगातार बारिश से लखनऊ विधानभवन के भीतर पानी भर गया। जलभराव जैसी स्थिति हो गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दूसरे रास्ते से बाहर निकाला गया। मौसम विभाग का अनावश्यक घर से न निकलने का अलर्ट उधर, मौसम विभाग ने भारी वर्षा के मद्देनजर लोगों से अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलने की अपील की है। जारी एडवायजरी में कहा गया है कि असुरक्षित भवनों व पेड़ों के संपर्क में न आएं। लोगों से घरों में ही रहने की अपील की गई। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि मानसून टर्फ के मध्य भारत से उत्तर की ओर बढ़ने के कारण आने वाले कुछ दिन पूरे प्रदेश में बारिश होगी। ये भी पढ़ें : CMYogi ...
CMYogi के तंज पर शिवपाल का मजेदार पलटवार, बोले-‘आपको दोनों डिप्टी सीएम देंगे गच्चा..’

CMYogi के तंज पर शिवपाल का मजेदार पलटवार, बोले-‘आपको दोनों डिप्टी सीएम देंगे गच्चा..’

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
सुभाष शुक्ला, लखनऊ : यूपी विधानसभा में रौचक वाक्या हुआ। जिसपर पूरा सदन हंसी-ठहाकों से गूंजता रहा। दरअसल, सीएम योगी ने विपक्ष के नेता माता प्रसाद पांडे का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपको विपक्ष के नेता के रूप में चयन की बधाई हो। सीएम योगी ने सपा नेता शिवपाल यादव पर चुटकी भी ले ली। सीएम योगी ने कहा कि 'यह अलग विषय है कि आपने चाचा को गच्चा दे दिया। शिवपाल यादव ने पलटवार किया। सीएम योगी से हंसते हुए कहा आपके दोनों डिप्टी सीएम आपको गच्चा देंगे। ठहाकों से गूंजता रहा पूरा सदन दरअसल, सीएम योगी के कहने का मतलब यह था कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चाचा शिवपाल यादव को नेता प्रतिपक्ष न बनाकर माता प्रसाद पांडेय को बना दिया। सीएम योगी के इस तंज को सुनते ही समाजवादी पार्टी के विधायक शिवपाल यादव तुरंत उठे। वह बोले, क्योंकि मुख्यमंत्री ने मेरा नाम लिया है, इसलिए जवाब देना जरूरी है। स्पीक...
यूपी में अब लव जिहाद और SC/ST के धर्म परिवर्तन पर होगी उम्रकैद

यूपी में अब लव जिहाद और SC/ST के धर्म परिवर्तन पर होगी उम्रकैद

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : लव जिहाद, एससी-एसटी के धर्म परिवर्तन मामले में अब दोषी को उम्रकैद की सजा होगी। लव जिहाद पर अंकुश को योगी सरकार ने विधानसभा में पेश उप्र विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध (संशोधन) विधेयक में सजा बढ़ा दी है। इसमें आजीवन कारावास और पांच लाख रुपए तक के जुर्माने का प्रावधान कर दिया गया है। फंडिंग वालों पर भी होगा एक्शन इतना ही नहीं विदेशों से धर्म परिवर्तन के लिए होने वाली फंडिंग पर लगाम कसने के लिए भी सख्त प्रावधान रखे गए हैं। बताया जाता है कि संशोधन के जरिए राज्य सरकार ने वर्ष 2021 में लाए विधेयक को सजा ये भी पढ़ें : यूपी में 5 IAS और कई PCS के तबादले, कानपुर-फिरोजाबाद के CDO बदले.. और जुर्माने में और सख्त कर दिया है। यदि किसी नाबालिक, दिव्यांग अथवा मानसिक रूप से दुर्बल व्यक्ति या महिला या एससी-एसटी का धर्म परिवर्तन कोई कराता है, तो उसे आजीवन कारावास और 1...
Lucknow : विधानसभा सत्र का पहला दिन हंगामे में गुजरा, कल भी..

Lucknow : विधानसभा सत्र का पहला दिन हंगामे में गुजरा, कल भी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
सुभाष शुक्ला, लखनऊ : उत्तर प्रदेश विधानसभा में मानसून सत्र आज से शुरू हो गया। हालांकि, सत्र का पहला दिन विपक्ष के हंगामे के बीच गुजरा। कल भी सत्र हंगामेदार रहने के पूरे आसार हैं। विपक्ष ने सरकार को सूखा, बाढ़ और बिजली कटौती पर आज जमकर घेरा। वहीं सत्र के दूसरे दिन भी विपक्ष की यही तैयारी लग रही है। बिजली-बाढ़-कानून व्यवस्था पर घेरा आज समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायकों ने बिजली, बाढ़ और कानून व्यवस्था के मुद्दों पर सरकार को घेरा। विपक्ष के नेता माता प्रसाद पांडेय ने कहा, प्रदेश इस समय बाढ़, कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार की समस्‍या का सामना कर रहा है। स्पीकर सतीश महाना ने उनसे कहा, हम इन सभी मुद्दों पर चर्चा करेंगे। आप विपक्ष के नेता हैं और आपको नोटिस देने का पूरा अधिकार है। पहले दिन नेता प्रतिपक्ष का स्वागत सरकार जवाब देने को तैयार है। इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष महाना ने सपा के नेता प...
आज से शुरू यूपी विधानसभा का मानसून सत्र

आज से शुरू यूपी विधानसभा का मानसून सत्र

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश विधानसभा का सत्र 29 जुलाई से शुरू होने जा रहा है। यह सत्र 29 जुलाई से शुरू होकर 2 अगस्त तक पांच दिन चलेगा। विधानसभा अध्यक्ष द्वारा कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। विधान सभा अध्यक्ष की ओर से इसका पूरा कार्यक्रम जारी किया गया है। 29 को सदन में औपचारिक कार्य, यथा अध्यादेशों, अधिसूचनाओं तथा नियम आदि को सदन के पटल पर रखा जाएगा। ये भी पढ़ें : सीएम योगी बोले- ‘लगा के आग बहारों की, बात करते हैं….’, अखिलेश यादव के बयान का ऐसे दिया जवाब.. ये भी पढ़ें : यूपी में 5 IAS और कई PCS के तबादले, कानपुर-फिरोजाबाद के CDO बदले..    ...