Sunday, November 8सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

BJP चुनाव अधिकारी को जूते का गुलदस्ता भेंट कर कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा

BJP चुनाव अधिकारी को जूते का गुलदस्ता भेंट कर कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत
समरनीति न्यूज, कानपुर: उत्तर प्रदेश में भाजपा संगठन का चुनाव चल रहा है। इसी बीच कानपुर में एक ऐसा घटनाक्रम हुआ कि पार्टी में ऊपर तक हड़कंप मच गया। कानपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं ने चुनाव अधिकारी संगम लाल गुप्ता और चुनाव पर्यवेक्षक जय प्रकाश चतुर्वेदी को जूतों का गुलदस्ता भेंट कर किया। इसके साथ ही जमकर हंगामा भी किया। दरअसल, ये कार्यकर्ता मंडल अध्यक्षों के चुनाव को लेकर नाराज थे। प्रदेश इकाई तक मामला, मचा हड़कंप बताते हैं कि पार्टी कार्यकर्ता चंद्रकांत द्विवेदी और ज्योति वाल्मीकि के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने चुनाव अधिकारी को गुलदस्ते में सजाकर जूता भेंट किया। यह मामला प्रदेश इकाई तक पहुंच गया और जबरदस्त हड़कंप मचा है। दरअसल, ये कार्यकर्ता 3 दिन पहले हुए मंडल अध्यक्षों के चयन पर अपनी नाराजगी जाहिर करने गए थे। तेजी से वायरल हुआ फोटो-वीडियो.. कार्यकर्ताओं ने योगी और मोदी जिंदाबाद के ...
यूपी: अब हेलमेट नहीं तो पेट्रोल नहीं, परिवहन विभाग ने जारी की एडवाइजरी

यूपी: अब हेलमेट नहीं तो पेट्रोल नहीं, परिवहन विभाग ने जारी की एडवाइजरी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश में दुर्घटनाओं में दो पहिया वाहन सवारों की बढ़ती मौतों पर लगाम कसने के लिए शासन ने बड़ा कदम उठाया है। यूपी परिवहन विभाग ने अब 'नो हेलमेट-नो पेट्रोल' की एडवाइजरी जारी कर दी है। विभाग ने हेलमेट नहीं तो पेट्रोल नहीं की नीति लागू की है। जानकारी के अनुसार परिवहन आयुक्त ब्रजेश नारायण सिंह की ओर से एक पत्र जारी हुआ है। सोशल मीडिया पर भी खबर वायरल हो रही है। ऐसे में लोग खूब चर्चा भी कर रहे हैं। हादसों में होने वाली मौतों पर लगाम कसने की कोशिश इस पत्र में पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि बिना हेलमेट वाले दो पहिया वाहन चालकों को पेट्रोल न दें। यह पत्र सभी जिलों के जिलाधिकारियों और संभागीय आयुक्तों को भी भेजा गया है। इसे तत्काल प्रभाव से लागू करने को कहा गया है। बताते हैं कि पत्र में परिवहन आयुक्त की ओर से ये भी पढ़ें: UP : स्टंटबाज लड़कियों पर ...
यूपी में मौसम: पूरब से पश्चिम और लखनऊ से बुंदेलखंड तक बारिश-कोहरा और शीतलहर

यूपी में मौसम: पूरब से पश्चिम और लखनऊ से बुंदेलखंड तक बारिश-कोहरा और शीतलहर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: राजधानी लखनऊ समेत यूपी में मौसम ने तेजी से करवट बदली है। प्रदेश के कई जिलों बारिश और घना कोहरा छाया है। शीत लहर से ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग की माने तो ऐसा पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण हुआ है। हालांकि, राजधानी लखनऊ में रात से ही बादल छाए थे। सुबह घने बादलों के बीच बारिश होने लगी। पूरब से पश्चिम तक कई जिलों में बारिश-कोहरा राजधानी लखनऊ के अलावा अवध व बुंदेलखंड के जिलों में भी बारिश हुई। अभी कुछ जिलों में बिजली कड़कने के साथ-साथ बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि अभी दो दिन ऐसा ही मौसम रहने वाला है। संक्राति के आसपास मौसम साफ होने के आसार प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में दो दिन तक बारिश और कोहराम बने रहेंगे। वहीं संक्राति के आसपास से मौसम साफ होने के आसार हैं। यूपी में दूसरे दिन भी प्रदेश में सबसे ठंडा जिला अयोध्या रहा। यहां न्यूनतम तापमान सामान...
झांसी-जालौन में जन अधिकार पार्टी की ‘भाईचारा बनाओ यात्रा’ का जगह-जगह स्वागत

झांसी-जालौन में जन अधिकार पार्टी की ‘भाईचारा बनाओ यात्रा’ का जगह-जगह स्वागत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: जन अधिकार पार्टी की भाईचारा बनाओ यात्रा झांसी होती हुई जालौन पहुंची है। यह यात्रा जौनपुर के सांसद बाबू सिंह कुशवाहा और उनकी पत्नी एवं पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवकन्या कुशवाहा के नेतृत्व में चल रही है। आज जौलान जिले में पिपरी चौराहा पर यात्रा का जोरदार स्वागत हुआ। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मति कुशवाहा ने लोगों को संबोधित किया। जालौन के पिपरी चौराहा पर स्वागत राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमति कुशवाहा ने कहा कि जन अधिकार पार्टी द्वारा जनसंख्या के आधार पर सबको हर क्षेत्र में भागीदारी देगी। एक समान शिक्षा व्यवस्था लागू करेगी। कहा कि अगर लोगों को अपने अधिकार पाना है तो अपने वोट का सही उपयोग करना होगा। बुंदेलखंड में यात्रा का जगह-जगह स्वागत हो रहा है। कार्यक्रम में https://samarneetinews.com/akhileshyadav-statement-given-on-extension-of-byelection-date/ पार्टी की प्र...
UP: महिला विधायक से अभ्रदता करने वाला तथाकथित BJP नेता गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर..

UP: महिला विधायक से अभ्रदता करने वाला तथाकथित BJP नेता गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर: कानपुर में सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र से सपा की महिला विधायक नसीम सोलंकी से फोन पर अभद्रता करने वाला तथाकथित बीजेपी नेता पकड़ा गया। पुलिस ने बीती रात छापेमारी में इस आरोपी धीरज चड्ढा को गिरफ्तार कर लिया। फोन पर दो बार इस अभियुक्त ने सपा महिला विधायक नसीम सोलंकी से अभद्रता करते हुए धमकी दी थी। सपाइयों ने किया था थाने में धरना-प्रदर्शन देर रात सपा कार्यकर्ताओं ने थाने में धरना-प्रदर्शन भी किया था। साथ ही आरोपी के खिलाफ मुकदमा लिखाया था। पुलिस उपायुक्त सेंट्रल दिनेश त्रिपाठी का ये भी पढ़ें: UP: मेरठ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या, घर में मिले शव कहना है कि समाजवादी विधायक नसीम सोलंकी को फोन पर धमकी देने और अभद्र भाषा का प्रयोग करने वाले धीरज चड्ढा को गिरफ्तार कर लिया गया है। दो बार अभद्रता कर चुका आरोपी, अब कार्रवाई उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही ह...
महाकुंभ-2025: CMYogi ने विशेष रेडियो चैनल ‘कुंभवाणी’ का किया शुभारंभ

महाकुंभ-2025: CMYogi ने विशेष रेडियो चैनल ‘कुंभवाणी’ का किया शुभारंभ

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: मराकुंभ2025 के तहत प्रयागराज के लिए आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विशेष रेडियो चैनल 'कुंभवाणी' का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सूचना एवं प्रसारण राज्यमंत्री डॉ. एल मुरुगन भी वर्चुअल माध्यम से जुड़े। महाकुंभ के सांस्कृतिक पहलुओं को जन-जन तक पहुंचाना उद्देश्य इस चैनल का उद्देश्य पावन महाकुंभ के धार्मिक, आध्यात्मिक, सांस्कृतिक, सामाजिक और आर्थिक पहलुओं को जन-जन तक पहुंचाना है। 'कुंभवाणी' के माध्यम से यह जिम्मेदारी प्रसार भारती पूरी करेगी। इस अवसर पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह आदि मौजूद रहे। ये भी पढ़ें: ‘वक्फ की जमीन पर महाकुंभ का आयोजन, मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी का बड़ा बयान    ...
Kanpur: डॉक्टरों की निजी प्रैक्टिस पर चाबुक, डाॅक्टर का कानपुर से झांसी तबादला

Kanpur: डॉक्टरों की निजी प्रैक्टिस पर चाबुक, डाॅक्टर का कानपुर से झांसी तबादला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, झाँसी
समरनीति न्यूज, कानपुर: शासन ने डॉक्टरों की निजी प्रैक्टिस पर चाबुक चलाना शुरू कर दिया है। निजी प्रैक्टिस करने पर जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज (कानपुर) के सह आचार्य न्यूरो सर्जन डॉ. राघवेंद्र गुप्ता का झांसी तबादला कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि डॉ. राघवेंद्र लंबे के समय से एलएलआर अस्पताल के सामने और फतेहपुर में निजी प्रैक्टिस की शिकायतें आ रही थीं। तत्काल ज्वाइन करने के निर्देश, रिलीव.. शासन की ओर से जारी पत्र में उन्हें नवीन कार्यस्थल पर तत्काल प्रभाव से ज्वाइन करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं प्राचार्य प्रो. संजय काला और न्यूरो सर्जरी विभागाध्यक्ष डा. मनीष सिंह ने ये भी पढ़ें: यूपी की बड़ी खबर : बांदा मेडिकल कालेज प्राचार्य व 3 डाक्टर्स समेत 9 के खिलाफ दुष्कर्म-हत्या का मुकदमा उन्हें तत्काल प्रभाव से रिलीव भी कर दिया है। बताते हैं कि न्यूरोलाजिस्ट डॉ. राघवेंद्र पर अब बड़ी कार्रव...
UP: मेरठ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या, घर में मिले शव

UP: मेरठ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या, घर में मिले शव

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: पश्चिमी यूपी के मेरठ के लिसाड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत सोहेल गार्डन से एक बडी़ खबर आ रही है। वहां एक ही परिवार के 5 लोगों की लाशें मिली हैं। पूरा परिवार बुधवार से लापता था। लोगों का कहना है कि उन्हें किसी ने नहीं देखा था। पुलिस का कहना है कि पृथम दृष्टया यह सामूहिक हत्याकांड है। डीआईजी कलानिधि नैथानी ने बताया कि पुलिस टीम हत्या के कारणों का पता लगा रही है। भाई घर पहुंचा तब हुआ हत्याकांड का खुलासा इस सामूहिक हत्याकांड का खुलासा तब हुआ तब मृतक मोइन का भाई सलीम आज अपनी पत्नी के साथ घर पहुंचा। घर का दरवाजा अंदर से बंद था। शक होने पर दरवाजा ये भी पढ़ें: UP: ट्रेन से गिरा-रातभर ट्रैक पर पड़ा रहा, ठंड से शरीर अकड़ा-फिर ऐसे बची उड़ीसा के युवक की जान.. तोड़कर भीतर पहुंचे तो वहां सभी की लाशें पड़ी थीं। मरने वालों में बच्चे भी शामिल हैं। पुलिस मौके पर है और छानबीन कर रह...
यूपी BJP अध्यक्ष बनेगा कौन? तावड़े ने लखनऊ में टटोली नब्ज

यूपी BJP अध्यक्ष बनेगा कौन? तावड़े ने लखनऊ में टटोली नब्ज

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, ब्यूरो (लखनऊ): संगठन के चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी बेहद सधे कदमों के साथ आगे बढ़ रही है। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े बुधवार को दो दिन के दौरे पर लखनऊ पहुंचे हुए हैं। बता दें कि तावड़े यूपी में संगठन चुनाव के पार्टी पर्यवेक्षक भी हैं। ऐसे में उनका दौरा काफी अहम है। हालांकि, कहा यही जा रहा है कि एक मीडिया हाउस के कार्यक्रम में तावड़े लखनऊ पहुंचे हैं। सीएम योगी और डिप्टी सीएम मौर्य से मुलाकात लखनऊ में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तावड़े ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से अलग-अलग मुलाकात की। पार्टी सूत्र बताते हैं कि नए प्रदेश अध्यक्ष के नामों पर मंथन हुआ। तावड़े की सीएम योगी से लगभग एक घंटे तक बातचीत हुई। इसके बाद डिप्टी सीएम मौर्य के आवास पर भी गए। नेताओं से अलग मुलाकात में लिया फीडबैक जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव ...
यूपी में 8 जिलों के SP बदले, IPS अफसरों के बड़े पैमाने पर तबादले

यूपी में 8 जिलों के SP बदले, IPS अफसरों के बड़े पैमाने पर तबादले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी सरकार ने उत्तर प्रदेश पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। 8 जिलों के पुलिस कप्तानों को बदलते हुए कुल 15 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। शासन के निर्देश पर डीजीपी मुख्यालय ने मंगलवार को अमरोहा, सुल्तानपुर, लखीमपुर खीरी, मैनपुरी, कन्नौज, मिर्जापुर, भदोही और बस्ती जिले के एसपी समेत 15 आईपीएस को इधर से उधर किया है। IPS विश्वजीत श्रीवास्तव पुलिस उपायुक्त लखनऊ बने आईपीएस विश्वजीत श्रीवास्तव को पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ बनाया गया है। वहीं अमृता मिश्रा को पुलिस अधीक्षक, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक लखनऊ तथा लक्ष्मी निवास मिश्रा को पुलिस अधीक्षक भ्रष्टाचार निवारण लखनऊ बनाए गए हैं। तबादला सूची के अनुसार, सुल्तानपुर के एसपी सोमेन वर्मा को मिर्जापुर का नया एसपी बना दिया गया है। अमरोहा-सुल्तानपुर और खीरी के पुलिस कप्तान बदले अमरोहा के एसपी कुंवर अनुपम सिंह...