समरनीति न्यूज, लखनऊ: जन अधिकार पार्टी की भाईचारा बनाओ यात्रा झांसी होती हुई जालौन पहुंची है। यह यात्रा जौनपुर के सांसद बाबू सिंह कुशवाहा और उनकी पत्नी एवं पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवकन्या कुशवाहा के नेतृत्व में चल रही है। आज जौलान जिले में पिपरी चौराहा पर यात्रा का जोरदार स्वागत हुआ। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मति कुशवाहा ने लोगों को संबोधित किया।
जालौन के पिपरी चौराहा पर स्वागत
राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमति कुशवाहा ने कहा कि जन अधिकार पार्टी द्वारा जनसंख्या के आधार पर सबको हर क्षेत्र में भागीदारी देगी। एक समान शिक्षा व्यवस्था लागू करेगी। कहा कि अगर लोगों को अपने अधिकार पाना है तो अपने वोट का सही उपयोग करना होगा। बुंदेलखंड में यात्रा का जगह-जगह स्वागत हो रहा है। कार्यक्रम में
‘यह भाजपा की पुरानी चाल, हारेंगे तो टालेंगे’-अखिलेश यादव का उपचुनाव की तारीख बढ़ने पर बयान
पार्टी की प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव डा. संतोष लोधी, प्रदेश अध्यक्ष चंद्रसेन पाल तथा पूर्व लोकसभा प्रत्याशी झांसी-ललितपुर एड. शिवशरण कुशवाहा समेत बड़ी संख्या में अन्य लोग मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें: UP: महिला विधायक से अभ्रदता करने वाला तथाकथित BJP नेता गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर..
UP: महिला विधायक से अभ्रदता करने वाला तथाकथित BJP नेता गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर..