Sunday, February 15सही समय पर सच्ची खबर...

कानपुर

यूपी : बांदा DIG व कानपुर SSP समेत 15 IPS के तबादले

यूपी : बांदा DIG व कानपुर SSP समेत 15 IPS के तबादले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः यूपी में शनिवार शाम सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। कानपुर समेत जिलों में लगातार बढ़ते अपराधों से नाराज सीएम योगी ने कई अफसरों पर गाज गिराई है। कानपुर के एसएसपी दिनेश कुमार पी को हटा दिया है। उनको झांसी का एसएसपी बनाया गया है। अब अलीगढ़ के डीआईजी डा. प्रीतिंदर सिंह को कानपुर का एसएसपी नियुक्त किया गया है। देर शाम हुए इन तबादलों से महकमे में खलबली मच गई। माना जा रहा है कि अभी आने वाले दिनों में कुछ और जिलों के पुलिस कप्तान बदले जा सकते हैं। जालौन-अलीगढ़ व लखीमपुर के भी बदले आज हुए तबादलों के क्रम में बांदा (चित्रकूटधाम मंडल) के डीआईजी दीपक कुमार को अयोध्या का डीआईजी/एसएसपी नियुक्त किया गया है। इसी तरह केंद्र से प्रतिनियुक्ति पर वापस लौट रहे के. सत्य नारायण को बांदा का डीआईजी नियुक्त किया गया है। बस्ती के डीआईजी भी बदले इसी क्रम में बस्ती के डीआईजी आशुतो...
कानपुर में IPS अफसर, ASP समेत 4 अधिकारी सस्पेंड, अपहरणकांड में CM योगी की बड़ी कार्रवाई

कानपुर में IPS अफसर, ASP समेत 4 अधिकारी सस्पेंड, अपहरणकांड में CM योगी की बड़ी कार्रवाई

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ/कानपुरः लगभग 28 दिन पहले लैब असिस्टेंट संजीत यादव के अपहरण और फिर हत्या के मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बड़ी कार्रवाई की है। सीएम योगी ने कानपुर में तैनात IPS अधिकारी अपर्णा गुप्ता, डिप्टी SP मनोज गुप्ता समेत 4 अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही सीएम योगी ने फिरौती के पैसे दिए गए हैं या नहीं, इसकी जांच कराने के आदेश दिए हैं। फिरौती की रकम दी या नहीं, होगी जांच यह जांच पीएचक्यू में तैनात अपर पुलिस महानिदेशक वीपी जोगदंड को दी गई है। इसके अलावा बर्रा इंस्पेक्टर रणजीत राय तथा चौकी इंचार्ज राजेश कुमार को भी निलंबित कर दिया है। यह था पूरा मामला दरअसल, अपहरण के इस मामले में अपह्रत संजीत के परिवार के लोगों ने आरोप लगाया था कि पुलिस ने अपहरणकर्ताओं को 30 लाख रुपए फिरौती दिलाई थी। साथ ही यह आश्वासन दिया था कि जब अपहरणकर्ता फिरौती की रकम लेने आएंगे तो उनको ...
कानपुर संजीत अपहरणकांड का खुलासाः दोस्तों ने बर्थ-डे पार्टी के बहाने बुलाया, भागने पर की हत्या, फिर मांगी फिरौती

कानपुर संजीत अपहरणकांड का खुलासाः दोस्तों ने बर्थ-डे पार्टी के बहाने बुलाया, भागने पर की हत्या, फिर मांगी फिरौती

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः आज शुक्रवार सुबह कानपुर पुलिस के आईजी मोहित अग्रवाल और एसएसपी दिनेश कुमार पी ने बीते 28 दिनों से चर्चा का विषय बने पैथालॉजी कर्मी संजीत यादव के अपहरणकांड का दुखद खुलासा किया। संजीत का अपहरण उसी के दोस्तों ने जन्मदिन पार्टी के बहाने बुलाकर किया था। बाद में भागने की कोशिश करने पर संजीत की हत्या करके उसके शव को पांडु नदी में फेंक दिया। चौंकाने वाली बात यह है कि हत्या के बाद परिवार को फिरौती की रकम के लिए फोन किया। एक महिला समेत अपहरणकांड में पांच दोस्त गिरफ्तार पुलिस ने अपने खुलासे में एक महिला समेत अपहरणकांड में शामिल पांच दोस्तों को मीडिया के सामने लाकर वारदात का खुलासा किया। उनसे पूछताछ के आधार पर पूरा घटनाक्रम भी बताया है। पुलिस लाइन में शुक्रवार सुबह पत्रकार वार्ता में एसएसपी दिनेश कुमार पी ने संजीत अपहरणकांड का खुलासा किया। बताया कि इस दौरान एक महिला समेत पां...
ब्रेकिंग न्यूजः कानपुर में घर में मिला वृद्धा का शव, हत्या की आशंका

ब्रेकिंग न्यूजः कानपुर में घर में मिला वृद्धा का शव, हत्या की आशंका

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः जिले में एक वृद्ध महिला का शव आज गुरुवार को घर में पड़ा मिला। इसकी जानकारी उस वक्त हुई जब वृद्ध महिला घर से सुबह काफी देर तक बाहर नहीं निकलीं। आसपास के लोगों ने देखा तो अंदर शव पड़ा था। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। बताया जाता है कि जिले के बिधनू थाना क्षेत्र में सागरपुरी केडीए कालोनी में एक वृद्ध महिला का शव मिला है। मामला पानी की टंकी के पास का है। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुटी है और वृद्धा की हत्या की आशंका से इंकार नहीं कर रही है। अपडेट जारी है..  ये भी पढ़ेंः कानपुर में बेटे ने मां का बेरहमी से कत्ल किया, यह थी छोटी सी वजह...
कानपुर में बेटे ने मां का बेरहमी से कत्ल किया, यह थी छोटी सी वजह

कानपुर में बेटे ने मां का बेरहमी से कत्ल किया, यह थी छोटी सी वजह

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः आज बुधवार रात करीब 8 बजे जिले में हुई ह्रदयविदारक घटना में एक नशेबाज कलयुगी बेटे ने अपनी मां का बेरहमी से कत्ल कर दिया। मां का गुनाह सिर्फ इतना था कि बेटे को नशा न करने के लिए डांट रही थी। इसपर नशेबाज भड़क गया और आपा खो बैठा। इसके बाद उसने ईंट उठाकर मां के सिर पर ताबड़तोड़ वार किए। 55 साल की मां सुनीता ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना घाटमपुर थाना क्षेत्र के किराव गांव की है। घटना के बाद आरोपी को परिवार के लोगों ने पकड़ लिया। बाद में गांव वालों की मदद से उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। परिजनों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा बताते हैं कि आसपास के लोगों के सहयोग से परिवार के बाकी लोगों ने आरोपी युवक 26 वर्षीय विजय प्रताप उर्फ कल्ली को पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्...
उन्नाव में बड़ी वारदात, दो युवतियों की हत्या कर हाईवे पर ढाबे के पास फेंके शव

उन्नाव में बड़ी वारदात, दो युवतियों की हत्या कर हाईवे पर ढाबे के पास फेंके शव

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर/उन्नावः जिले में हुई एक सनसनीखेज वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। बदमाशों ने दो युवतियों की हत्या करके उनके शवों को हाईवे पर ढाबे के पीछे फेंक दिया। शवों की हालत देखकर लग रहा है कि वारदात करीब 10 से 15 दिन पुरानी है। दोनों युवतियों की पहचान नहीं हो पाई है। हालांकि, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस को भरोसा है कि जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा। शवों की पहचान कराने में जुटी पुलिस पूरा मामला उन्नाव जिले के दही चौकी क्षेत्र का है। बताया जाता है कि लखनऊ-कानपुर हाईवे स्थित दही चौकी क्षेत्र में एक ढाबे के पीछे कबाड़ का गोदाम है। आज उसके पीछे दो युवतियों के शव पड़े देखे गए। इसकी सूचना मुर्तजानगर के रहने वाले एक व्यक्ति ने लोगों को दी। वह अपना मकान बनवाने के लिए उधर से गुजरते हैं। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। ये भी पढ़ेंः यूपी : महिला P...
घर में बेटी संग आपत्तिजनक हाल में मिला युवक, पिता ने उठाया खतरनाक कदम..

घर में बेटी संग आपत्तिजनक हाल में मिला युवक, पिता ने उठाया खतरनाक कदम..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, फतेहपुरः जिले में घर में बेटी साथ मिले उसके प्रेमी को पिता ने पीट-पीटकर मार डाला। घटना जिले के थरियांव थाना क्षेत्र की है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। वहीं पुलिस ने आरोपी यानि प्रेमिका के पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला यही सामने आया है कि बेटी के साथ उसके प्रेमी को रात में घर के भीतर आपत्तिजनक हालत में देखकर पिता ने पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी है। बताया जाता है कि थरियांव के रहने वाला 20 साल का अनिरुद्ध गुजरात में रहकर नौकरी करता था। इसके बाद मई में अपनी दादी के निधन पर घर आया था। आरोपी फरार, पुलिस कर रही तलाश इसके बाद लाॅकडाउन के कारण वापस घर नहीं लौट पाया। पुलिस का कहना है कि गांव की एक युवती से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। बीते सोमवार की रात वह प्रेमिका से मिलने उसके घर ज...
कानपुर के 10 थाना क्षेत्रों में लाॅकडाउन, रातभर चेकिंग-दिन में सन्नाटा

कानपुर के 10 थाना क्षेत्रों में लाॅकडाउन, रातभर चेकिंग-दिन में सन्नाटा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, सेहत
समरनीति न्यूज, कानपुरः बेकाबू होते कोरोना को रोकने के लिए जिलाधिकारी कानपुर ने शहर के 10 थाना क्षेत्रों में सोमवार रात 12 बजे से लाॅकडाउन लगा दिया है। हालांकि, शनिवार और रविवार को पहले ही दो दिन का लाॅकडाउन पूरे प्रदेश में घोषित है, इसलिए काफी हद तक लोग तैयार थे। हालांकि, इस लाॅकडाउन में किराने के साथ-साथ दूध और ब्रेड के अलावा बाकी जरूरी सेवाओं से जुड़े दुकानें खुली रहेंगी। इतना ही नहीं न तो निजी गाड़ियां चलेंगी और न ही सरकारी और निजी दफ्तर ही खुल सकेंगे। लाॅकडाउन की घोषणा के साथ ही रात 10 बजे के बाद पुलिस ने चेकिंग शुरू कर दी। वाहनों को रोकर पास देखे गए। 10 थाना क्षेत्रों में तेजी से पैर पसार रहा कोरोना जिलाधिकारी ब्रह्मदेव राम तिवारी ने कानपुर के स्वरूप नगर, शहर कोतवाली, नवाबगंज, काकादेव, गोविंदनगर, किदवाई नगर, बर्रा, चकेरी, कल्याणपुर, नौबस्ता थाना क्षेत्रों में लाॅकडाउन की घोषणा की है...
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसे में 6 की मौत, 40 गंभीर

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसे में 6 की मौत, 40 गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः कन्नौज में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर आज रविवार को भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। वहीं 40 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कुछ लोग मामूली रूप से भी घायल हुए हैं। हादसा उस वक्त हुआ जब बिहार के मधुबनी से दिल्ली जा रही एक स्लीपर बस सामने खड़ी एक लग्जरी कार से जा टकराई। दोनों गाड़ियां पलटकर हाइवे से नीचे जा गिरीं। बिहार से दिल्ली जा रही थी स्लीपर बस इसके बाद वहां हाहाकार मच गया। हादसा कन्नौज जिले के सौरिख के पास हआ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जताया है। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे तो किसी तरह बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला। तबतक इलाके में पेट्रोलिंग कर रही पुलिस भी सूचना पाकर वहां पहुंच गई। ये भी पढ़ेंः UP: 6 IAS अफसरों के तबादले, दो नगर आयुक्त, दो CDO बदले बस में फंसे 6 लोगों की मौत हो गई। घायलों को एंबुलेंस से कन्नौज मेडिकल कॉ...
कानपुर में सिपाही ने फांसी लगाई, सुसाइड नोट में लिखा..

कानपुर में सिपाही ने फांसी लगाई, सुसाइड नोट में लिखा..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः जिले के नौबस्ता थाने में तैनात एक सिपाही ने फांसी लगाकर जान दे दी। 2018 बैच के सिपाही विकास सोनी (24) मूल रूप से आगरा के रहने वाले थे। वह इस वक्त नौबस्ता थाने में तैनात थे। वह थाने के पीछे रहने वाले प्रमोद गौतम के मकान में किराए पर रहते थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जाता है कि आज सुबह जब सिपाही विकास थाने ड्यूटी पर नहीं पहुंचा तो पता कराया गया। इसके बाद घटना का खुलासा हुआ। ड्यूटी पर न आने पर घटना का खुलासा इंस्पेक्टर नौबस्ता आशील शुक्ला का कहना है कि सुबह 9 बजे विकास ड्यूटी पर नहीं आए तो कमरे पर पता कराया गया। वहां देखा तो विकास का शव पंखे के कुंडे से लटक रहा था। बताते हैं कि सिपाही विकास तीन भाइयों और एक बहन में दूसरे नंबर के थे। जानकारी पर एसएसपी कानपुर दिनेश कुमार पी भी वहां पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने वहां पहुंचकर सबूत ...