समरनीति न्यूज, कानपुर/उन्नावः जिले में हुई एक सनसनीखेज वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। बदमाशों ने दो युवतियों की हत्या करके उनके शवों को हाईवे पर ढाबे के पीछे फेंक दिया। शवों की हालत देखकर लग रहा है कि वारदात करीब 10 से 15 दिन पुरानी है। दोनों युवतियों की पहचान नहीं हो पाई है। हालांकि, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस को भरोसा है कि जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा।
शवों की पहचान कराने में जुटी पुलिस
पूरा मामला उन्नाव जिले के दही चौकी क्षेत्र का है। बताया जाता है कि लखनऊ-कानपुर हाईवे स्थित दही चौकी क्षेत्र में एक ढाबे के पीछे कबाड़ का गोदाम है।
आज उसके पीछे दो युवतियों के शव पड़े देखे गए। इसकी सूचना मुर्तजानगर के रहने वाले एक व्यक्ति ने लोगों को दी। वह अपना मकान बनवाने के लिए उधर से गुजरते हैं। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
ये भी पढ़ेंः यूपी : महिला PCS सुसाइड मामले में ड्राइवर गिरफ्तार, अध्यक्ष समेत 6 आरोपी..
मामले में कोतवाल दिनेश चंद्र मिश्रा ने फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर छानबीन की और सबूत जुटाने का प्रयास किया। बाद में एएसपी उत्तरी विनोद कुमार पांडे व सीओ सिटी यादवेंद्र यादव भी वहां पहुंचे। पुलिस ने आसपास के लोगों से शवों की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इनमें से एक युवती ने टी-शर्ट, लैगी पहनी हुई है। वहीं दूसरी युवती ने सलवार सूट-सलवार पहना हुआ है। पुलिस को भरोसा है कि जल्द ही मामला का खुलासा कर लिया जाएगा।
ये भी पढ़ेंः Update Covid-19: मंत्री चेतन चौहान और सपा MLC सुनील सिंह साजन को कोरोना