Saturday, August 22सही समय पर सच्ची खबर...

भारत

गणतंत्र दिवसः भारत ने हिमालयी दोस्त नेपाल को दीं 30 एंबुलेंस और 6 बसें और भी उपहार दिए..

गणतंत्र दिवसः भारत ने हिमालयी दोस्त नेपाल को दीं 30 एंबुलेंस और 6 बसें और भी उपहार दिए..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, काठमांडूः गणतंत्र दिवस के मौके पर भारत ने नेपाल को उपहार स्वरूप 30 एंबुलेंस और 6 बसें दी हैं। 70वें गणतंत्र दिवस के मौके पर भारत ने अपने हिमालयी दोस्त नेपाल को यह उपहार देते हए सहयोग को और विस्तृत किया है। इस मौके पर शनिवार को काठमांडू में भारतीय दूतावास परिसर में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ। पूर्व सैनिकों के परिजनों को सम्मान और स्कूलों को पुस्तकें दीं   इसमें नेपाल में भारत के राजदूत मंजीव सिंह पुरी ने बसों और एंबुलेंसों की चाबियां नेपाली संगठनों को सौंपी। बताते चलें कि भारत सरकार 1994 से नेपाल में स्वास्थ्य देखभाल और शिक्षा सेवाओं को बढ़ावा दे रही है। भारत सरकार नेपाली संगठनों को अबतक 722 एंबुलेंस और 142 बसें दे चुकी है। ये भी पढ़ेंः नेपाल के रास्ते भारत में घुसे 7 चीनी नागरिकों ने खींची सुरक्षा चौकियों की तस्वीरें, एसएसबी ने किया गिरफ्तार इतना ही नहीं...
देश ने मनाया 70वां गणतंत्र दिवस, दुनियाभर ने देखी भारत की सैन्य ताकत और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत

देश ने मनाया 70वां गणतंत्र दिवस, दुनियाभर ने देखी भारत की सैन्य ताकत और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः देश की राजधानी में 70वें गणतंत्र दिवस के मौके पर भारत की सैन्य ताकत के साथ ही समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को भी देशवासियों के साथ-साथ दुनिया ने देखा। हांलाकि इस वर्ष के गणतंत्र दिवस की थीम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन पर आधारित रही। इसकी वजह इसी वर्ष राष्ट्रपिता की 150वीं जयंती का होना है। राज्यों ने महात्मा गांधी के जीवन से जुड़े विषयों पर झांकी प्रदर्शित की। गणतंत्र दिवस की थीम रहे महात्मा गांधी  सेना ने दिखाई अपनी ताकत  राजपथ पर हुई आज की परेड में जहां भारतीय सेना ने अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया। इसके साथ ही सेना में नारी शक्ति ने अपनी वीरता और साहस की झलक दिखाई। आज परेड की शुरुआत से पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमर जवान ज्योति पहुंचे और वहां शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद राजपथ पर प्रधानमंत्री श्री मोदी ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के साथ-साथ...
हमीरपुर में सीबीआई ने पूर्व अपर महाधिवक्ता एवं विधि सलाहाकार मनोज त्रिवेदी से 2 घंटे की पूछताछ, बांदा में भी हड़कंप

हमीरपुर में सीबीआई ने पूर्व अपर महाधिवक्ता एवं विधि सलाहाकार मनोज त्रिवेदी से 2 घंटे की पूछताछ, बांदा में भी हड़कंप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदा/हमीरपुरः सीबीआई अधिकारियों ने गुरुवार को सपा सरकार में अपर महाधिवक्ता व विधि सलाहकार रहे मनोज त्रिवेदी से दो घंटे पूछताछ की। बताते हैं कि सीबीआई ने उनसे खनन से संबंधित जानकारियां लीं। बताया जा रहा है कि सीबीआई ने 2013 में 13 खनन पट्टों को नियम विरुद्ध स्वीकृत होने के संबंध में जानकारी ली है। बता दें कि सीबीआई ने जून 2017 में भी पूर्व अपर महाधिवक्ता एवं विधि सलाहकार मनोज त्रिवेदी से पूछताछ कर चुकी है। अवैध खनन की जांच कर रही है सीबीआई  बताते चलें कि सीबीआई इस वक्त बुंदेलखंड के हमीरपुर जिले में अवैध खनन की जांच कर रही है। जांच के दौरान हाईकोर्ट से अवैध घोषित 60 बालू खनन के पट्टों की जांच में लगभग 32 में लगाए गए चालानों में छेड़छाड़ पकड़ी है। इसकी बैंकों के जरिए पुष्टि होने की बात बताई जा रही है। ये भी पढ़ेंः अवैध खनन मामले में चर्चित आईएएस अधिकारी बी.चंद्रकला के...
अब रायबरेली से प्रियंका गांधी को चुनाव लड़ाने की उठी मांग, पहले बनारस और गोरखपुर से उठ चुकी आवाज

अब रायबरेली से प्रियंका गांधी को चुनाव लड़ाने की उठी मांग, पहले बनारस और गोरखपुर से उठ चुकी आवाज

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, रायबरेलीः लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में अधिकारिक इंट्री करने वाली प्रियंका गांधी को लेकर कांग्रेसियों का उत्साह सिर चढ़कर बोल रहा है। कई जगहों से उनको चुनाव लड़ाने की मांग उठ रही है। कुछ कांग्रेसी बनारस से प्रियंका गांधी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ाने की मांग कर रहे हैं तो गोरखपुर से भी कांग्रेसियों द्वारा उनको चुनाव लड़ाने की मांग उठ चुकी है। अब पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की कर्मभूमि रही रायबरेली जिले से भी उनको चुनाव लड़ाने की मांग उठी है। प्रियंका गांधी में इंदिरा का अक्स देख रहे लोग  दरअसल, रायबरेली में ऐसे बहुत से लोग हैं जो प्रियंका गांधी में प्रियदर्शनी इंदिरा गांधी जैसा अक्स देखते रहे हैं। बताते चलें कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के अमेठी दौरे के बीच प्रियंका गांधी को पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव बनाने की खबर से देशभर के कांग्र...
पति ने कोर्ट में दी अर्जी, नहीं नहाती है मेरी पत्नी, प्लीज दिला दो मुझे तलाक

पति ने कोर्ट में दी अर्जी, नहीं नहाती है मेरी पत्नी, प्लीज दिला दो मुझे तलाक

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज डेस्कः पति-पत्नी में तलाक को लेकर आपने, आपसी अनबन, सेक्स में अरुचि और रिश्तों में अविश्वास जैसी वजहें तो बहुत सुनीं होंगी। लेकिन अब एक ऐसा मामला सामने आया है जो अपने आप में बिल्कुल अलग है। दरअसल, बिहार के एक व्यक्ति ने कोर्ट में पत्नी से तलाक की अर्जी दी है जिसमें उसने कहा है कि उसकी पत्नी नहाती नहीं है और बाल भी नहीं धोती है। इस कारण उसके शरीर से बदबू आती है। कहने के बाद भी पत्नी की आदत में सुधार नहीं हो रहा है। इसलिए उसे तलाक दिला दिया जाए। बिहार की राजधानी पटना से जुड़ा मामला   अर्जी देने वाला युवक बिहार की राजधानी पटना के मसौढ़ी के डुमरा इलाके का रहने वाला बताया जा रहा है। हांलाकि बीते दिनों युवक ने अपनी पत्नी से मारपीट करके उसे घर से भगा दिया था। उसका कहना है कि पत्नी कई-कई दिनों तक नहाती नहीं थी। इसलिए उसे ऐसा करना पड़ा। ये भी पढ़ेंः मुरादाबाद में पति-पत्नि के ...
वोटर लिस्ट में आपका नाम है या नहीं,  बस एक मैसेज से चल जाएगा पता..

वोटर लिस्ट में आपका नाम है या नहीं, बस एक मैसेज से चल जाएगा पता..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, डेस्कः लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। चुनाव आयोग ने 2019 में मतदान बढ़ाने के लिए कमर कस ली है। इस बार चुनाव आयोग ने ऐसी तैयारी की है कि मतदाताओं को वोटर लिस्ट में अपना नाम देखने के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। बल्कि सिर्फ एक मैसेज करके हर कोई यह पता सकता है कि उसका नाम वोटर लिस्ट में है या नहीं। 25 जनवरी को वोटर्स-डे पर जारी होगा टोल-फ्री नंबर  इसके लिए चुनाव आयोग की ओर से एक टोल फ्री नंबर 1950 जारी किया जाने वाला है। इस नंबर पर बस एक SMS करके मैसेज करने वाले को यह जानकारी मिल जाएगी कि उसका नाम वोटरलिस्ट में नाम है भी या नहीं। जी हां, 25 जनवरी को नेशनल वोटर्स-डे के मौके पर टोल फ्री नंबर 1950 जारी किया जाएगा। ये भी पढ़ेंः ईवीएम पर सवालः अखिलेश यादव ने उठाई बैलेट पेपर से चुनाव की मांग इस पर EPIC नंबर डालने पर नाम और पते के ...
राजीव दीक्षित की संदिग्ध मौत की 9 साल बाद खुलेगी फाइल, प्रधानमंत्री कार्यालय ने दुर्ग पुलिस को दिए आदेश

राजीव दीक्षित की संदिग्ध मौत की 9 साल बाद खुलेगी फाइल, प्रधानमंत्री कार्यालय ने दुर्ग पुलिस को दिए आदेश

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्कः लगभग 9 साल पहले हुई भारत स्वाभिमान आंदोलन के तत्कालीन राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव दीक्षित की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में नए खुलासे हो सकते हैं। इस मामले की फाइल अब 9 साल बाद फिर खुलने जा रही है। बताते हैं कि इस संबंध में प्रधानमंत्री कार्यालय ने दुर्ग पुलिस को मामले की बारीकि से जांच के आदेश दिए हैं। बिना पोस्टमार्टम कराए घर भेज दिया गया था शव     दरअसल, भिलाई में राजीव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद प्रशासन द्वारा पोस्टमार्टम नहीं कराया गया था बल्कि बिना पोस्टमार्टम के ही अंतिम संस्कार के लिए शव को उनके घर भेज दिया गया था। अब सरकार इसे गंभीर चूक मान रही है। ये भी पढ़ेंः मिस्र बना फीमेल वियाग्रा को मंजूरी देने वाला पहला अरब देश, बढ़ते तलाक के ग्राफ के बीच सरकार ने लिया बड़ा फैसला हांलाकि इस घटना ने लाखों लोगों को स्तब्ध कर दिया था। अब इसकी नए स...
2019 के चुनावी महासमर से पहले कांग्रेस में प्रियंका गांधी की अधिकारिक इंट्री, विपक्षियों में मची हलचल

2019 के चुनावी महासमर से पहले कांग्रेस में प्रियंका गांधी की अधिकारिक इंट्री, विपक्षियों में मची हलचल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, डेस्कः चुनावी समर-2019 से ठीक पहले कांग्रेस ने बड़ा कार्ड चलते हुए प्रियंका गांधी की कांग्रेस में इंट्री कर दी है। पार्टी ने प्रियंका को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए प्रियंका गांधी को महासचिव का पद सौंपा है। इतना ही नहीं प्रियंका को 2019 लोकसभा चुनाव के लिए पूर्वांचल का प्रभारी बनाया गया है। पार्टी की महासचिव बनाई गईं  बताते चलें कि अबतक प्रियंका पार्टी की पारंपरिक रायबरेली-अमेठी सीट तक ही सीमित राजनीति से जुड़ी रहीं। अब चुनाव से ठीक पहले उनको बड़ी जिम्मेदारी सौंपकर कांग्रेस ने बड़ा कार्ड चला है। विपक्षी भी इसे कांग्रेसियों की बड़ी रणनीति के तौर पर देख रहे हैं। ये भी पढ़ेंः बुलंद हौंसलों से दुनिया को झुकाने वाली आयरन लेडी इंदिरा गांधी का जन्मदिन मना रहा आज पूरा देश बताया जा रहा है कि प्रियंका अगले महीने फरवरी के पहले सप्ताह में पार्टी महासचिव का कार्यभार ग्रहण करें...
मुरादाबाद में पति-पत्नि के झगड़े से हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा, मुंबई-दिल्ली की तर्ज पर होता था बुरा काम

मुरादाबाद में पति-पत्नि के झगड़े से हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा, मुंबई-दिल्ली की तर्ज पर होता था बुरा काम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, मुरादाबादः पति-पत्नि के बीच झगड़े के आपने कई किस्से सुने होंगे। लेकिन पीतल नगरी मुरादाबाद में पति-पत्नी के झगड़े ने दिल्ली-मुंबई की तर्ज पर चलने वाले एक हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा करा दिया। मसाज पार्लर यानी स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे इस सेक्स रैकेट का खुलासा करने पहुंची पुलिस भी वहां का नजारा देखकर शर्म से पानी-पानी हो गई। पुलिस ने मसाज पार्लर से दिल्ली और गाजियाबाद की रहने वाली छह युवतियों समेत दो संचालकों को भी गिरफ्तार किया है। पत्नी ने पुलिस के सामने जाहिर किया था शक   बताया जाता है कि शहर की पॉश कालोनी रामगंगा विहार में मसाज पार्लर (स्पा) की आड़ में सेक्स रैकेट चल रहा था। पुलिस ने वहां छापा मारकर 6 युवतियों व संचालक व उसके साथी को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मौके से आपत्तिजनक दवाइयों के अलावा अन्य सामान भी मिला है। इस दौरान पकड़ी गईं लड़कियां दिल्ली, नोएडा और ...
मौत के बावजूद नहीं छूटा गरीब महिला से जाति का दंश, बेटे को साइकिल से अकेले ले जाना पड़ा मां का शव

मौत के बावजूद नहीं छूटा गरीब महिला से जाति का दंश, बेटे को साइकिल से अकेले ले जाना पड़ा मां का शव

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः देश में जाति के नाम पर भेदभाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। यहां तक कि अगर आप नीची जाति से हैं तो मृत्यु के बाद भी इसका असर दिखाई दे रहा है। यह बात साबित हुई है ओडिशा के एक गांव में हुई घटना के बाद। जहां 17 साल के एक बेटे को अपनी मां का शव साइकिल से अकेले ले जाना पड़ा। इसकी वजह थी कि वह आर्थिक रूप से बेहद कमजोर और छोटी जाति से था और गांव के लोगों ने बहिष्कार का हवाला देकर उसकी मदद से इंकार कर दिया। ओडिशा के कर्पबहल गांव का मामला   दरअसल, अमानवीयता की सारी हदें तोड़ने वाली यह घटना ओडिशा के कर्पबहल गांव की बताई जा रही है। बताते हैं कि गांव की जानकी सिंहानिया (45) पानी भरने के लिए गई थीं। वहां पैर फिसलकर जमीन पर गिरने के कारण उनकी जान चली गई। ये भी पढ़ेंः #ME TOO : एनआरआई शोध छात्रा ने BHU के प्रोफेसर पर लगाया यौन शोषण का आरोप, रिपोर्ट जानकी एक विधवा महिला थीं। वह...