Saturday, April 27सही समय पर सच्ची खबर...

खाना खाते ही बिगड़ी मशहूर गायक सोनू निगम की तबियत, आंख सूजी और आवाज भी हुई बंद

सी फूड खाने से एलर्जी से बिगड़ी गायक सोनू निगम की हालत।

समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्कः बालीबुड से बड़ी चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। देश के मशहूर गायक सोनू निगम के साथ एक बड़ा हैरान कर देने वाला दुखद वाक्या हुआ है। सी फूड खाने से सोनू निगम की तबियत बिगड़ गई है। खाने से एलर्जी के बाद उसकी एक आंख सूज गई है और उनकी आवाज भी बंद हो गई है।

गायक सोनू निगम।

सोनू ने इंस्टाग्राम पर शेयर की अपनी फोटो 

सोनू ने इंस्टाग्राम पर खुद अपनी दो तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है कि सी फूड खाने से उनकी यह हालत हुई है। सोनू ने यह भी लिखा है कि अगर वह समय रहते हास्पिटल नहीं पहुंचते तो उनकी यह समस्या और भी बढ़ सकती थी।

ये भी पढ़ेंः ‘भाभी जी’ ने थामा कांग्रेस का हाथ, फैन्स बोले, ‘गलत पकड़ें हैं’

इस बीमारी को लेकर सोनू ने अपनी तस्वीरें भी इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। सोनू निगम आईसीयू में भर्ती हैं। एक फोटो में वह आईसीयू में भर्ती नजर आ रहे हैं तो दूसरी फोटो में उनकी आंख पूरी तरह से सूजी हुई दिखाई दे रही है।

गायक सोनू निगम।

सोनू ने तस्वीरें शेयर करते हुए यह भी लिखा है कि अब मैं ठीक हूं और सभी के प्यार के लिए शुक्रिया। सोनू ने लिखा है कि इस केस में उनको सी फूड से एलर्जी हुई है और उनकी स्वांसनली में भी सूजन का असर हो सकता है। उनको सांस लेने में भी दिक्कत हो रही है।

ये भी पढ़ेंः सनी लियोनी की Biopic बनी उनका ही सिरदर्द, विवादों ने लिया अपने घेरे में