Friday, November 6सही समय पर सच्ची खबर...

भारत

Big Heart : Bollywood Actress जैकलीन फर्नांडीज ने स्टाफ मेंबर को Gift की कार

Big Heart : Bollywood Actress जैकलीन फर्नांडीज ने स्टाफ मेंबर को Gift की कार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, भारत
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्क : बालीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस को शानदार अभिनय और फिटनेस ही नहीं, बल्कि उनकी दरियादिली के लिए भी पहचाना जाता है। बॉलीवुड की 'सनशाइन गर्ल' कही जाने वाली जैकलीन के बारे में कहा जाता है कि उनके आसपास हमेशा माहौल खुशनुमा रहता है। अब हाल ही में जैकलीन ने दरियादिली दिखाते हुए अपने स्टाफ का दिल जीत लिया है। जैकलीन ने अपने एक स्टाफ मेंबर को गिफ्ट में कार दी है। यही वजह है कि एक्ट्रेस जैकलीन की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है। उनका वीडियो और फोटोज भी खूब वायरल हो रहे हैं। बताते हैं कि जैकलीन ने अपने स्टाफ के एक मेंबर को सरप्राइज गिफ्ट दिया है। यह स्टाफ बॉलीवुड में डेब्यू के बाद से ही लगातार उनके साथ हैं। खास बात यह है कि कार को बतौर एक सरप्राइज सेट पर दिया गया है। जैकलीन इसमें एक ट्रैफिक पुलिस इंस्पेक्टर की वर्दी में दिख रही हैं। बताते ...
बिना परमिशन दाढ़ी बढ़ाने पर दरोगा सस्पैंड, SP की 3 हिदायत की दरकिनार

बिना परमिशन दाढ़ी बढ़ाने पर दरोगा सस्पैंड, SP की 3 हिदायत की दरकिनार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्क : यूपी पुलिस में एक अजीबो-गरीब अनुशासनहीनता की घटना सामने आई है। एक दरोगा ने पुलिस अधीक्षक की तीन हिदायत को दरकिनारे करते हुए अपनी दाढ़ी बढ़ा ली। पुलिस महकमे में दाढ़ी बढ़ाने के लिए अनुमति की आवश्यकता होती है। इस मामले में आला अधिकारी के निर्देशों को दरकिनार करने वाले दरोगा को अब निलंबित कर दिया गया है। मामला यूपी के बागपत जिले से जुड़ा है। बताया जाता है कि पश्चिमी यूपी के बागपत जिले के रामाला थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर इंतसार अली बिना अधिकारिक अनुमति के अपनी दाढ़ी बढ़ाए हुए थे। वेस्ट यूपी के बागपत जिले से जुड़ा मामला बताया जा रहा है कि पुलिस अधीक्षक की ओर से दरोगा को तीन बार दाढ़ी कटवाने की चेतावनी दी। इसके लिए अधिकारिक अनुमति लेने को कहा। इसके बावजूद दरोगा ने न अनुमति ली और न ही दाढ़ी कटवाई। बताते हैं कि सहारनपुर के रहने वाले दरोगा तीन साल से बागपत में तैनात हैं ...
लखनऊ में मजार के अंदर चल रहा था सेक्स रैकेट, ऐेसे हुआ पर्दाफाश..

लखनऊ में मजार के अंदर चल रहा था सेक्स रैकेट, ऐेसे हुआ पर्दाफाश..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : राजधानी लखनऊ में गुरुवार को एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। शहर के ठाकुरगंज इलाके के हुसैनाबाद में जामा मजार के संचालक काले बाबा को सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में पकड़ा गया। काले बाबा पर आरोप है कि वह महिलाओं का यौन शोषण कराता था और मजार में ही सेक्स रैकेट संचालित कर रहा था। इसका खुलासा उस वक्त हुआ जब लोगों ने मजार के भीतर बने एक कमरे में एक महिला के साथ शख्स को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। इस बाद लोगों ने मजार के काले बाबा को पकड़ लिया। फिर पिटाई के बाद उसे पुलिस को सौंप दिया। स्थानीय लोगों ने खुद किया खुलासा बताते हैं कि स्‍थानीय लोगों को बीते कुछ दिनों से पता चल रहा था कि मजार के भीतर गलत काम हो रहा है। एक दिन अंदेशा होने पर इलाके के लोग अचानक मजार के भीतर जा घुसे। वहां एक महिला और युवक को बेहद आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए। लोगों ने वीडियो भी बना लिया। फि...
बलिया कांड : भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने विधायक को दी सुधरने की चेतावनी, मुख्य आरोपी को जेल   

बलिया कांड : भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने विधायक को दी सुधरने की चेतावनी, मुख्य आरोपी को जेल  

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी के बलिया जिले के रेवती थाना क्षेत्र में दुर्जनपुर गांव में कोटा आवंटन की बैठक में हत्याकांड के मुख्य आरोपी धीरेंद्र प्रताप सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं हत्यारोपी के संरक्षक बनकर लगातार अनापशनाप बयानबाजी कर रहे भाजपा के चर्चित विधायक सुरेंद्र सिंह को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कड़ी चेतावनी दी है। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव से की बात, विधायक सुरेंद्र को दो टूक पार्टी अध्यक्ष ने साफ कहा है कि मामले से विधायक सुरेंद्र सिंह दूरी बनाकर रखें। वरना उनको काफी भारी पड़ सकती है। दरअसल, विधायक सुरेंद्र की बयानबाजी को लेकर भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व काफी नाराज है। नड्डा की नाराजगी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने इस मामले में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव को भी फोन करके बात की है। उधर, मुख्य आरोपी धीरेंद्र प्रताप सिंह को सो...
UP STF : भारतीयों को 1 अरब का चूना लगाने वाले 4 नाईजीरियन गिरफ्तार

UP STF : भारतीयों को 1 अरब का चूना लगाने वाले 4 नाईजीरियन गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्क : यूपी एसटीएफ को बड़ी सफलता हाथ लगी है। नोएडा और लखनऊ की यूनिट ने मिलकर एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है जिसने देशभर में आनलाइन के जरिए 1 अरब से ज्यादा की ठगी कर डाली। एसटीएफ ने इस अंतरराष्ट्रीय गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार भी किया है। चारों नाइजीरिया के नागरिक हैं। ये लोग भारतीयों से शादी, लाटरी के नाम पर करोड़ों रुपए ठग चुके हैं। दिल्ली से पकड़े गए चारों ठग एसटीएफ ने गिरोह के सदस्य ठग माइकल, फ्रैंसिस, नेल्सन, पैट्रिक राजधानी दिल्ली के साउथ इलाके से गिरफ्तार किया है। एसटीएफ ने इन लोगों के कब्जे से बड़ी संख्या में वेवसाइट चलाकर धोखाधड़ी करने वाला सामान, सिम कार्ड तथा कई बैंकों के एटीएम समेत 5 हजार की नगदी और दूसरा सामान बरामद किया है। ये भी पढ़ें : यूपी एसटीएफ के हत्थे गाजियाबाद में चढ़े बुंदेलखंड के दो मुन्नाभाई, एक डाक्टर की कीमत वसूलते थे 25 लाख दरअसल, इस मा...
Update : राज्य प्रवेश परीक्षा (UPSEE-2020) का रिजल्ट घोषित, ये हैं टाॅपर

Update : राज्य प्रवेश परीक्षा (UPSEE-2020) का रिजल्ट घोषित, ये हैं टाॅपर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपीएसईई यानि उत्तर प्रदेश राज्य प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट आज गुरुवार को घोषित हो गया है। दरअसल, 755 इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट और फार्मेसी संस्थानों में एडमिशन के लिए हुई इस परीक्षा का रिजल्ट आ गया है। बीटेक परीक्षा में मुरादाबाद के संयम सक्सैना ने टाॅप किया है। उनके परिवार के लोगों ने मिठाई खिलाकर उनका मुंह मीठा किया है। वहीं एमसीए में कानपुर के हर्षित ओमर ने टाॅप किया है। उनके परिवार में भी खुशी का माहौल है। परिवार के लोग होनहार बेटों की सफलता से काफी खुश हैं। कुल रिजल्ट 91.78 प्रतिशत रहा बताते हैं कि इस परिक्षा में कुल 91.78 प्रतिशत छात्र-छात्राएं सफल हो गए हैं। ये भी पढ़ें : बांदा की बेटी शक्ति त्रिपाठी का PCS में चयन, जिले का नाम रोशन किया इस परीक्षा में कुल 1 लाख 60 हजार विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था। हालांकि, परीक्षा में कुल 1 लाख 34 हजार विद्यार्थियों ने ह...
By Election-2020 : BJP List – बांगरमऊ में बैकवर्ड कार्ड, नौगांव सादात में संगीता चौहान

By Election-2020 : BJP List – बांगरमऊ में बैकवर्ड कार्ड, नौगांव सादात में संगीता चौहान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी में होने वाले उप चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी ने सूची जारी कर दी है। इस सूची में सबसे चर्चित उन्नाव की बांगरमऊ विधानसभा सीट पर भाजपा ने बैकवर्ड कार्ड खेलते हुए चुनाव मुकाबले को ज्यादा रौचक बना दिया है। दरअसल, भाजपा ने बांगरमऊ से श्रीकांत कटियार को अपना प्रत्याशी बनाया है। कटियार भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रह चुके हैं और जिले में उनकी अच्छी साख है। हालांकि, इससे पहले पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर की पत्नी संगीता सेंगर का नाम भी चर्चा में था। घाटमपुर से उपेंद्र पासवान को टिकट इसी तरह अमरोहा की नौगांव सादात सीट से मंत्री चेतन चौहान की पत्नी संगीता चौहान को प्रत्याशी बनाया है। इसी तरह बुलंदशहर सदर सीट से उषा सिरोही और टूंडला से प्रेमपाल धनगर तथा कानपुर की घाटमपुर सीट से उपेंद्र पासवान को मैदान में उतारा है। वहीं मल्हानी सीट से मनोज सिंह को उम्मीदवार बनाया है। हा...
हाथरस केस CBI ने किया टेकओवर, योगी सरकार की थी सिफारिश

हाथरस केस CBI ने किया टेकओवर, योगी सरकार की थी सिफारिश

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्क : यूपी का चर्चित हाथरस केस अब सीबीआई ने टेकओवर कर लिया है। यूपी की योगी आदित्यनाथ की सरकार ने इसके लिए केंद्र सरकार से सिफारिश की थी। अब जल्द ही सीबीआई इस केस की जांच अपने स्तर से शुरू कर देगी। अबतक हाथरस केस की जांच एसआईटी द्वारा की जा रही थी। अबतक एसआईटी कर रही थी मामले की जांच हालांकि, एसआईटी टीम को यूपी सरकार ने 10 दिन और समय दिया था, लेकिन अब मामले में सीबीआई जांच भी शुरू हो जाएगी। माना जा रहा है कि रविवार या सोमवार से सीबीआई मामले में अपने जांच शुरू कर देगी। जांच का जिम्मा सीबीआई की गाजियाबाद टीम को सौंपा गया है। 3 अक्टूबर को सीएम योगी ने की थी सिफारिश बताते चलें कि सीएम योगी ने बीती 3 अक्टूबर को मामले में सीबीआई जांच की सिफारिश की थी। हालांकि, गैंगरेप पीड़िता की भाभी की ओर से कहा गया था कि वे लोग सीबीआई जांच नहीं चाहते हैं, बल्कि केस की न्यायिक जांच जज की निगर...
केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का निधन

केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का निधन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्क : गुरुवार देर शाम एक दुखद खबर सामने आई है। केंद्रीय मंत्री एवं लोकजन पार्टी के अध्यक्ष राम विलास पासवान का 74 साल की उम्र में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे और इस वक्त दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती थे। इसकी जानकारी खुद उनके बेटे चिराग पासवान ने ट्वीट करते हुए दी। बेटे चिराग पासवान ने ट्वीट करके दी जानकारी उन्होंने अपने पिता की याद में बेहद भावुक ट्वीट किया। चिराग ने लिखा कि , 'पापा.. अब आप इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन हमें पता है आप जहां भी हैं, सदैव मेरे साथ ही हैं।' उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत सभी बड़े नेताओं ने शोक प्रकट किया है। वीपी सिंह से लेकर मोदी तक की कैबिनेट में किया काम बताते चलें कि केंद्रीय मंत्री पासवान काफी समय से बीमार चल रहे थे। राजनीति में लंबा समय बिताने वाले पासवान ने पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह, एचडी देवेगौड़ा, इं...
सपना चौधरी की सीक्रेट शादी और प्रेग्नेंसी, जानिए ! कौन है उनका पति वीर

सपना चौधरी की सीक्रेट शादी और प्रेग्नेंसी, जानिए ! कौन है उनका पति वीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्क : हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के फैंस इस वक्त काफी शाक्ड हैं। इसकी वजह है कि डांसर सपना की सिक्रेट शादी। इतना ही नहीं सपना ने एक बेटे को भी जन्म दिया है। ऐसे में समझा जा सकता है कि डांसर सपना के चाहने वालों के लिए यह खबर कितना बड़ा शाक्ड है। दरअसल, यह सारी की सारी जानकारी खुद सपना चौधरी के पति वीर साहू ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को दी है। हालांकि, सपना के मां बनने की खबर से उनके फैंस खुश हैं और काफी चौंके हुए भी हैं। 1 साल तक सिक्रेट शादी, बेटे के जन्म के बाद खुलासा इसकी वजह है कि सपना ने इसे काफी सिक्रेट रखा। सपना के फैंस का जरा भी भनक नहीं लगी, कि उनकी शादी हो चुकी है। बीते एक साल से सबकुछ बेहद सिक्रेट रहा। ये भी पढ़ें : वीडियो वायरलः पुलिस चौकी पर ‘सपना चौधरी’ के गाने पर डांस, इंचार्ज लाइन हाजिर  जब यह राज उनके फैंस के सामने खुला तो, तबतक उनके एक ...