Friday, November 6सही समय पर सच्ची खबर...

भारत

Bollywood Actor आसिफ बसरा ने धर्मशाला में की सुसाइड

Bollywood Actor आसिफ बसरा ने धर्मशाला में की सुसाइड

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्क : बाॅलीवुड से एक दुखद खबर सामने आ रही है। अभिनेता आसिफ बसरा ने सुसाइड कर ली है। उन्होंने गुरुवार को हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के धर्मशाला में फांसी लगाकर जान दी है। बताते हैं कि एक्टर बसरा ने मैक्लोडगंज में जोगिबाड़ा रोड पर बने एक कैफे में आत्महत्या की है। हालांकि, बसरा ने क्यों आत्महत्या की, इसका अभी खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जाता है कि अभिनेता बसरा बीते करीब 5 वर्षों से मैक्लोडगंज में एक किराए के मकान में रहते थे। उनके साथ उनकी एक विदेशी महिला मित्र भी रहा करती थीं। UK की महिला के साथ लिव-इन में थे बसरा वह यूके (UK) की एक महिला के साथ लंबे समय से लिव-इन में थे। बताया जा रहा है कि वह आज गुरुवार दोपहर अपना पालतू कुत्ते को घुमाने के लिए निकले। इसके बाद घर लौट गए। कुछ देर बाद उन्होंने फांसी लगाकर जान दे दी। ये भी पढ़ें : अपड...
Update : UP By-Election Result 2020 : 6 सीटों पर BJP जीती, 1 पर SP, बसपा-कांग्रेस शून्य

Update : UP By-Election Result 2020 : 6 सीटों पर BJP जीती, 1 पर SP, बसपा-कांग्रेस शून्य

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी में 7 सीटों पर हुए उप चुनाव के नतीजों ने यूपी की योगी आदित्यनाथ की सरकार को मजबूती दे दी है। इन 7 सीटों में 6 पर बीजेपी ने शानदार जीत दर्ज कराई। वहीं समाजवादी पार्टी एक सीट जीतने में कामयाब रही। इस उप चुनाव में कांग्रेस और बसपा अपना खाता तक नहीं खोल पाई हैं। इन चुनावों के नतीजों ने भाजपा का जहां मजबूती दी है। वहीं सपा को फिर से सोचने का मौका दिया है। कांग्रेस दो सीटों पर नंबर 2 रहने को लेकर राहत महसूस कर सकती है, लेकिन बसपा के लिए हालात चिंताजनक हैं। 3 नंवबर को हुआ था मतदान 3 नवंबर को हुए उप चुनाव के नतीजे आज मंगलवार को घोषित हुए। कुल 7 सीटों पर हुए इन उप चुनाव में 6 सीटों, बांगरमऊ, घाटमपुर, नौगावां सादात, बुलंदशहर, देवरिया और टूंडला में बीजेपी ने जीत का परचम लहराया। वहीं मल्हनी सीट पर समाजवादी पार्टी ने जीत दर्ज कराई। यूपी उप चुनाव की 7 सीटों की जीत पर एक नजर ...
Bollywood : एक्ट्रेस दिशा पाटनी की Latest Hot Photos ने मचाया धमाल

Bollywood : एक्ट्रेस दिशा पाटनी की Latest Hot Photos ने मचाया धमाल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, भारत
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्क : सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली एक्ट्रेस दिशा पाटनी फिर सुर्खियों में हैं। अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर दिशा ने कुछ बेहद खूबसूरत और हाट फोटोज शेयर की हैं। दरअसल, दिशा ने हाल ही में एक फोटो शूट कराया है जिसकी फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। इन फोटोज में दिशा अपनी बैक प्लांट करती हुई दिखाई दे रही हैं। उनके फैंस को उनकी ये फोटोज काफी पंसद आ रही हैं। उनकी फोटोज पर फैंस तरह-तरह से रिएक्ट कर रहे हैं। दरअसल, 2013 में फेमिना मिस इंडिया इंदौर रह चुकीं दिशा की सोशल मीडिया पर फालोइंड लिस्ट काफी बड़ी है। हाल ही में उनके इंस्टाग्राम पर करीब 40 हजार मिलियन फालोवर्स थे। इसकी जानकारी खुद दिशा ने शेयर करते हुए अपने फैंस को थैंक्स बोला था। ये भी पढ़ें : एक्ट्रेस ब्रूना अब्दुल्ला बेबी संग समंदर किनारे कर रहीं एन्जा...
Update – NGT सख्त : 30 तक लखनऊ-कानपुर समेत इन 13 शहरों में पटाखों पर रोक

Update – NGT सख्त : 30 तक लखनऊ-कानपुर समेत इन 13 शहरों में पटाखों पर रोक

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत, लखनऊ, सेहत
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी में प्रदूषण की भयावह होती स्थिति के मद्देनजर एनजीटी यानि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने सख्त रवैया अपनाया है। वहीं यूपी सरकार ने इस सख्ती के क्रम में लखनऊ-वाराणसी समेत यूपी के 13 जिलों में पटाखे छोड़ने पर रोक लगा दी है। दरअसल, लखनऊ के साथ ही 13 जिलों में वायु प्रदूषण की स्थिति बेहद नाजुक है। ऐसे में राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण यानि एनजीटी लगातार चिंतित है। एनजीटी के निर्देशों के बाद यूपी सरकार ने भी इसपर सख्त रुख अपनाया है। इन शहरों में लागू रहेगी रोक यूपी की योगी आदित्यनाथ की सरकार ने एनजीटी के आदेशों के बाद लखनऊ, वाराणसी, कानपुर, मुरादाबाद, आगरा, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, बुलंदशहर, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, बागपत और मुजफ्फरनगर में आतिशबाजी पर प्रतिबंध लगा दिया है। यूपी के कुल 75 जिलों में 13 में पटाखें फोड़ने पर यह रोक लागू रहेगी। आतिशबाजी पर प्रतिबंध रहेगा जबकि अन्य जिलों...
दर्दनाक : लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर खाई में पलटी कार, 2 की मौत

दर्दनाक : लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर खाई में पलटी कार, 2 की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत
समरनीति न्यूज, कानपुर : आज रविवार सुबह उन्नाव में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर कार का टायर फटने से हादसा हो गया। कार अनियंत्रित होकर एक्सप्रेस-वे से 25 फिट नीचे जा पलटी। इससे कार सवार महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताते हैं कि कार में कुल 5 लोग सवार थे जो कि दिल्ली से समस्तीपुर बिहार जा रहे थे। कार का टायर फटने से हादसा बताया जाता है कि आज एक्सप्रेस-वे पर अंडर पास संख्या-255 पर थाना बेहटा मुजावर के ग्राम गौरिया कला के सामने तेज रफ्तार कार का टायर फट गया। इसके बाद कार अनियंत्रित हो गई और खाई में जाकर पलट गई। कार सवार बिहार के समस्तीपुर जिले के ग्राम पबरा के रहने वाले रामकृत चौरसिया की पत्नी मीरा देवी (52) तथा जयप्रकाश (40) की मौत हो गई। वहीं मृत महिला मीरा के पति रामकृत, अजय और सुरेश नाम के व्यक्ति घायल हो गए। थानाध्यक्ष अजयराज वर्मा का कहना है कि मृतकों के...
सेल्फी ले रही महिला 800 फीट गहरी खाई में गिरी, मुश्किल से मिला शव

सेल्फी ले रही महिला 800 फीट गहरी खाई में गिरी, मुश्किल से मिला शव

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्क : सेल्फी लेते समय हादसों में जान जाने वाली खबरें कई सामने आती रही हैं। अब एक नया मामला मध्य प्रदेश के इंदौर से जुड़ा सामने आया है। वहां करवाचौथ के बाद एक महिला परिवार के साथ घूमने गई थीं जो सेल्फी लेते हुए वह 800 फुट गहरी खाई में जा गिरीं और बाद में काफी मशक्कत के बाद उनका शव मिल सका। परिवार की खुशियां कुछ ही पल में दुखों में बदल गईं। पूरा मामला जिला मुख्यालय से करीब 65 किलोमीटर दूर महू जगह का है। वहां मंडलेश्वर राज्यमार्ग पर करवा चौथ के बाद इंदौर का एक परिवार घूमने निकला था। ये भी पढ़ें : शाहरुख की बेटी सुहाना खान की सेल्फी ने सोशल मीडिया पर ढाया कहर इंदौर के रहने वाले विकास बाहेती अपनी पत्नी नीतू और बेटी के साथ खरगोन के जाम घाट घूमने गए थे। वहां उनकी पत्नी सेल्फी लेने लगीं और बताते हैं कि इसी बीच उनका पैर फिसलने के कारण वह खाई में जा गिरीं। इसकी जानकारी पुल...
Actress एली एवराम ने फिर इंटरनेट का बढ़ाया तापमान, Bold Photos शेयर कीं

Actress एली एवराम ने फिर इंटरनेट का बढ़ाया तापमान, Bold Photos शेयर कीं

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्क : अपनी बोल्डनेस के लिए पहचानी जाने वाली एक्ट्रेस एली एवराम ने एक बार फिर इंटरनेट का तापमान बढ़ा दिया है। इस बार उन्होंने अपनी मालदीव की हाट फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर की है। उनके फैंस इन फोटोज पर तरह-तरह से रिएक्ट दे रहे हैं। दरअसल, इन फोटोज में एली ने पिंक कलर की बिकनी पहनी है। साथ में फोटोज कैप्शन भी लिखा है कि पानी खुद बता रहा है कि उनका जन्म कहां हुआ है। एली पिंक कलर की बिकनी में मालदीप में समुद्र के किनारे एक जकूजी बाथ का मजा ले रही हैं। ऐसे वक्त की फोटोज उनके फैंस को खूब पसंद आ रही हैं। वहीं एक दूसरी फोटो में एली स्विमिंग पूल में लजीज पकवानों का मजा लेती दिख रही हैं। इस फोटो के कैप्शन में एली ने लिखा है कि ईट वेल, स्विम वेल। बता दें कि एली अवराम अक्सर अपनी बोल्ड फोटोज से सोशल मीडिया पर धमाका करती रहती हैं। इस वक्त वह मालदीव के ...
चित्रकूट पहुंचे CM योगी, पूजन कर शुरू किया अखंड वाल्मीकि रामायण का पाठ

चित्रकूट पहुंचे CM योगी, पूजन कर शुरू किया अखंड वाल्मीकि रामायण का पाठ

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, चित्रकूट : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शुक्रवार दोपहर 1:54 मिनट पर हेलीकाप्टर से चित्रकूट पहुंचे। हैलीपैड पर राज्यमंत्री राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, सांसद आरके पटेल आदि ने उनका स्वागत किया। हेलीपैड पर हुआ स्वागत वह हेलीपैड से सीधे कार से असावर मंदिर पहुंचे और मां असावरी के दर्शन किए। आश्रम के महंत भरतदास महाराज ने उनकी अगवानी भी की। वहां से मुख्यमंत्री वाल्मीकि आश्रम पहुंचे और उनके द्वारा अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ किया गया। ये भी पढ़ें : चित्रकूट में आज 2 घंटे रूकेंगे मुख्यमंत्री योगी, ये है पूरा कार्यक्रम  ...
BirthDay Special : 22 की हुईं अभिनेत्री अनन्या पांडे, देखें गैलमरस फोटोज

BirthDay Special : 22 की हुईं अभिनेत्री अनन्या पांडे, देखें गैलमरस फोटोज

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, भारत
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्क : बॉलीवुड अभिनेता चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे का आज BirthDay है। वह आज पूरे 22 साल की हो गई हैं। उनका जन्म 30 अक्टूबर, 1998 को मुंबई में हुआ था। आज अपना बर्थ-डे सेलीब्रेट कर रहीं अनन्या ने अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म स्टूडेट ऑफ द ईयर 2 से ही दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बना ली है। दरअसल, एक्ट्रेस अनन्या पांडे की अबतक की लगभग सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाढ़ चुकी हैं। इसमें कोई दो राय नहीं है कि अनन्या बाक्स आफिस की एक सफल अभिनेत्री हैं। 2019 से अभी तक 3 फिल्में कर चुकीं अनन्या के नाम स्टूडेट ऑफ द ईयर 2, पति, पति और वो और खाली-पीली जैसी फिल्में जुड़ी हैं। साथ ही अनन्या फिल्म इंग्लिश मीडियम में भी स्पेशल अपीरियंस में दिखाई दी थीं। इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहने वाली एक्ट्रेस अनन्या की फैंस फालोइंग भी अच्छी-खासी है। आए दिन वह फैंस...
उन्नाव की पूर्व सांसद अन्नू टंडन का कांग्रेस से इस्तीफा

उन्नाव की पूर्व सांसद अन्नू टंडन का कांग्रेस से इस्तीफा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, उन्नाव : कांग्रेस की कद्दावर नेता एवं पूर्व सांसद अन्नू टंडन ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इतना ही नहीं उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता के साथ-साथ सभी पदों से भी इस्तीफा दिया है। उनके साथ यूपी कांग्रेस के महासचिव अंकित परिहार ने भी पार्टी छोड़ दी है। इन दोनों के इस्तीफे से कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, अन्नू के नाम सबसे ज्यादा वोटों से जीतने का एक रिकार्ड भी रहा है। अन्नू का पार्टी से जाने का मतलब कांग्रेस के हाथ से बड़ा जनाधार खिसकना है। अंकित परिहार ने भी छोड़ा पार्टी का साथ दरअसल, अन्नू की पहचान एक नेता से ज्यादा समाजसेवी की है जो हारने के बाद भी अपने क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहती हैं। लोगों का उनसे व्यक्तिगत जुड़ाव भी है। चर्चा है कि अन्नू और अंकित सपा का दामन थाम सकते हैं। खुद ट्वीट कर दी इस्तीफे की जानकारी बताते चलें कि अन्नू टंडन ने खुद ट्वीट...