Friday, August 28सही समय पर सच्ची खबर...

बुंदेलखंड

बड़ी खबरः 27 मार्च तक पूरे UP में लाॅकडाउन, CM की घोषणा

बड़ी खबरः 27 मार्च तक पूरे UP में लाॅकडाउन, CM की घोषणा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, सेहत
समरनीति न्यूज, लखनऊः यूपी की योगी आदित्यनाथ की सरकार ने कोरोना वायरस को स्टेज थ्री तक पहुंचने से रोकने को जबरदस्त कड़े कदम उठाए हैं। सरकार ने फैसला किया है कि बुधवार से 27 मार्च तक पूरे प्रदेश में लाॅकडाउन रहेगा। मंगलवार को कोरोना वायरस से लड़ने की तैयारियों की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री योगी ने बताया है कि बुधवार से 27 मार्च तक पूरे प्रदेश में लाक डाउन रहेगा। सीएम योगी ने लोगों से अपील की है कि लोग अपने घरों में ही रहें। उन्होंने अपील की है कि किसी तरह की पैनिक न फैलाएं, बल्कि धैर्य से काम लें। डीएम के पास कर्फ्यू लगाने का भी अधिकार मुख्यमंत्री ने कहा कि लाक डाउन के दौरान अधिकारी सख्त से फैसला लें। कहा कि जिले में कर्फ्यू लगाने का अधिकार जिलाधिकारी के पास होगा। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि बुधवार से 27 मार्च तक पूरे प्रदेश में लॉकडाउन होगा। ये भी पढ़ेंः दिल्ली पुलिस ने शाहीन बाग ख...
शहीद दिवसः वीर सपूत भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को पीएम मोदी ने श्रद्धांजलि दी

शहीद दिवसः वीर सपूत भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को पीएम मोदी ने श्रद्धांजलि दी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः आज शहीद दिवस 23 मार्च सोमवार को देश के वीर सपूत सरदार भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत अन्य नेताओं ने श्रद्धांजलि दी। प्रधानमंत्री मोदी के साथ ही कांग्रेस और भाजपा के दूसरे नेताओं ने भी शहीदों को श्रद्धांजलि दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रद्धांजलि देते हुए अपने ट्वीट में लिखा है कि "शहीद दिवस पर मां भारती के महान सपूत वीर भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को कोटि-कोटि नमन। देश के लिए इन वीर सपूतों का बलिदान कृतज्ञ राष्ट्र सदा याद रखेगा। जय हिंद!" गृहमंत्री-सड़क परिवहन मंत्री ने भी दी श्रद्धांजलि इसी तरह देश के गृहमंत्री अमित शाह ने भी वीर सपूतों को श्रद्धांजलि दी है। गृहमंत्री ने शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा है कि "शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु ने जीते जी ही नहीं, बल्कि अपने बलिदान से भी हर भारतवासी के दिल में स्वाधीनता की अल...
हमीरपुर में 12 साल की लड़की की घर में हत्या, फटे कपड़ों से..

हमीरपुर में 12 साल की लड़की की घर में हत्या, फटे कपड़ों से..

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदा/हमीरपुरः जिले में एक 12 साल की लड़की की दरिंदगी पूर्ण हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। वारदात के वक्त लड़की घर पर अकेली थी। लड़की के कपड़े पास में फटी हालत में पड़े मिले हैं। मौके पर हालात देखकर उसके साथ दुष्कर्म की आशंका व्यक्त की जा रही है। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना की सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। माता-पिता के घर पहुंचने पर खुलासा बताया जाता है कि हमीरपुर जिले के चिकासी थाना क्षेत्र के एक गांव में 12 साल की बालिका की सूने घर में बेरहमी से हत्या कर दी गई है। बताते हैं कि बालिका के कपड़े मौके पर ही फटे पड़े मिले हैं, जो उसके साथ हुई दरिंदगी की ओर इशारा कर रहे हैं। मामले की जानकारी तब हुई जब रात में बालिका के माता-पिता घर पहुंचे। परिजनों ने बेटी की...
बड़ी खबरः यूपी में ये 15 जिले लॉकडाउन, जनता कर्फ्यू सोमवार सुबह 6 तक बढ़ा

बड़ी खबरः यूपी में ये 15 जिले लॉकडाउन, जनता कर्फ्यू सोमवार सुबह 6 तक बढ़ा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, सीतापुर, सेहत
समरनीति न्यूज, लखनऊः देश के 75 जिलों समेत ही यूपी के 15 जिले लॉकडाउन हो रहे हैं। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को बड़ी घोषणा की है। सीएम योगी ने प्रदेश के 15 जिलों में लॉकडाउन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज खुद यह जानकारी देते हुए बताया है कि सरकार कोरोना के दूसरे चरण से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इसके साथ ही रविवार को 'जनता कर्फ्यू' को सोमवार 23 मार्च सुबह 6 बजे तक के लिए बढ़ा दिया गया है। मुख्यमंत्री योगी ने की यह अपील मुख्यमंत्री योगी ने लोगों से अपील की है कि आने वाले दिनों में कोरोना जैसी महामारी से बचाव के लिए खुद को तैयार रखें। साथ ही जनता कर्फ्यू जैसे हालातों से निपटने के लिए तैयार रहें। उन्होंने कहा कि सरकार लोगों के बचाव के लिए पूरी तरह से जुटी है। वहीं लोगों की मदद के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। यूपी के ये 15 जिले हुए हैं लॉकडाउन सीएम योग...
बांदा के सांसद आरके पटेल घर में आइसोलेट हुए, राष्ट्रपति भवन में हुई थी सांसद दुष्यंत से मुलाकात

बांदा के सांसद आरके पटेल घर में आइसोलेट हुए, राष्ट्रपति भवन में हुई थी सांसद दुष्यंत से मुलाकात

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा/चित्रकूटः बांदा-चित्रकूट संसदीय क्षेत्र के भाजपा सांसद आरके सिंह पटेल ने शनिवार को खुद को घर में आइसोलेट कर लिया है। वह हाल ही में दिल्ली से लौटे हैं। बताते हैं कि दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में उनकी मुलाकात राजस्थान के सासंद एवं भाजपा की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया के बेटे दुष्यंत सिंह से हुई थी। बताते चलें कि दुष्यंत सिंह इस वक्त आइसोलेट सेंटर में हैं। दुष्यंत उन लोगों में शामिल थे जो लखनऊ में बालीवुड सिंगर कनिका कपूर की पार्टी में शामिल हुए थे। राजस्थान के सांसद से मुलाकात के बाद एहतियात गायिका कनिका कपूर कोरोना वायरस पाजीटिव मिली हैं। उनका इलाज चल रहा है। उधर, बांदा के भाजपा जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद से बात की गई तो उन्होंने जानकारी से इंकार किया। इतना जरूर कहा कि सांसद जी का हालचाल लेंगे। वहीं पार्टी के लोग जानकारी होने पर सासंद का हालचाल जानने की कोशिश ...
बांदा में सफल ‘जनता कर्फ्यू’ और DIG दीपक कुमार की अपील, देखें फोटो..

बांदा में सफल ‘जनता कर्फ्यू’ और DIG दीपक कुमार की अपील, देखें फोटो..

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बुंदेलखंड के चित्रकूटधाम मंडल मुख्यालय पर जनता कर्फ्यू पूरी तरह सफल दिख रहा है। मुख्य बाजार से लेकर वीआईपी मोहल्लों की गलियों तथा बस्तियों तक में सन्नाटा पसरा है। लोग पूरी तरह से स्वअनुशासन का पालन कर रहे हैं। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी भी लोगों से लगातार धैर्य और संयम से काम लेने की अपील कर रहे हैं। डीआईजी ने की यह अपील उधर, डीआईजी दीपक कुमार ने लोगों से अपील की है कि सभी कोरोना से लड़ने के लिए धैर्य से काम लें। उन्होंने कहा कि बचाव के लिए जरूरी है कि भीड़भाड़ वाले इलाके में जाने से बचें और आज 22 मार्च को जनता कर्फ्यू का पूरी तरह पालन करें। डीआईजी ने कहा कि ऐसा करके आप खुद के प्रति तथा देश और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे। सरकार के प्रयास आए काम, जागरुक हुए लोग वहीं दूसरी ओर लोग स्वअनुशासित नजर आए। सुबह से ही सड़कों पर सन्नाटा पसरा दिखाई दिय...
प्रदेश में भाजपा कर्मचारियों की 3 दिन छुट्टी, कोरोना से बचाव को एक्शन मोड

प्रदेश में भाजपा कर्मचारियों की 3 दिन छुट्टी, कोरोना से बचाव को एक्शन मोड

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, कानपुर, चित्रकूट, झाँसी, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, महोबा, लखनऊ, ललितपुर, सीतापुर, सेहत, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, डेस्कः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 22 मार्च को जनता कर्फ्यू की अपील को लेकर भारतीय जनता पार्टी भी एक्शन मोड पर आ गई है। पार्टी ने अपने कार्यालय कर्मचारियों को 3 दिन की छुट्टी दे दी है। यह छुट्टी 21, 22 और 23 मार्च को रहेगी। इस दौरान भाजपा पार्टी कार्यालय के चपरासी से लेकर सहायक व अन्य संबंधित कर्मचारियों की छुट्टी रहेगी। उनको पार्टी कार्यालय नहीं आना होगा। बुंदेलखंड में भी ऐसे कर्मचारियों को छुट्टी दी गई है। 22 मार्च को प्रधानमंत्री मोदी ने की है जनता कर्फ्यू की अपील बताते चलें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 मार्च को देशवासियों से कोरोना से बचाव के लिए जनता कर्फ्यू की अपील की थी। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी ने अपने दफ्तर के कर्मचारियों को तीन दिन की छुट्टी दे दी है। 21 से लेकर 22 और 23 मार्च को पार्टी के प्रदेशभर में स्थित कार्यालयों में कर्मचारियों को नहीं आना हो...
बांदा के डाक्टर जे विक्रम ने दिए कोरोना से बचाव के टिप्स

बांदा के डाक्टर जे विक्रम ने दिए कोरोना से बचाव के टिप्स

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
नम्रता लोधी, बांदा : कोरोना वायरस से डरने की जरूरत नहीं है, बल्कि इससे लड़ने की जरूरत है और लड़ने के लिए सबसे बड़ा हथियार जागरुकता है। जागरुकता के जरिए ही हम इसे हराकर भगा सकते हैं। इसलिए बहुत जरूरी है कि सरकार द्वारा जारी एडवाइजरी को फालो करें, पूरी सावधानियां बरतें। यह कहना है बांदा के चाइल्ड स्पेशलिस्ट और जाने-माने डाक्टर जे विक्रम का। जागरुकता के साथ बचाव जरूरी डाक्टर विक्रम बताते हैं कि कोरोना एक महामारी है जिससे हम सभी को मिल-जुलकर जगारुकता से लड़ना होगा। उनका कहना है कि सरकार कोरोना वायरस से बचाव के लिए शानदार काम कर रही है, जनता को चाहिए कि सरकार की एडवाइजरी का पालन करे। कहते हैं कि इस बीमारी का फैलाव विदेशों से आने वाले लोगों से हो रहा है। जो लोग आ रहे हैं उनको खुद ही 14 दिन तक आइसोलेशन सेंटर में रहना चाहिए। ऐसे संक्रमित हो रहे लोग डाक्टर बताते हैं कि कोरोना वायरस से डरने की जरू...
मुख्यमंत्री योगी का बड़ा फैसला, लाखों मजदूरों को 1000 रुपए

मुख्यमंत्री योगी का बड़ा फैसला, लाखों मजदूरों को 1000 रुपए

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, खेत किसान, बुंदेलखंड, लखनऊ, सेहत
समरनीति न्यूज, लखनऊः आज शनिवार को यहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रेसवार्ता में कहा कि यूपी सरकार तत्काल रूप से प्रदेश के 35 लाख से ज्यादा मजदूरों को 1000 रुपए देगी। उन्होंने कहा कि एक हजार रुपए (प्रत्येक व्यक्ति) 15 लाख दिहाड़ी मजदूर और 20.37 लाख निर्माण श्रमिकों को दैनिक जरुरतों के लिए दिए जाएंगे। कहा कि इसके साथ ही सभी रजिस्टर्ड मजदूरों को भरण-पोषण भत्ता दिया जाएगा। सीएम योगी ने मनरेगा मजदूरी का भुगतान तत्काल देने की भी घोषणा की है। 1 हजार रुपए की सहायता राशि सीधे लाभार्थी की खाते में भेजी जाएगी। खोमचे वालों को दिया जाएगा खाद्यान साथ ही खोमचे वालों को खाद्यान दिया जाएगा। कहा कि 1.65 करोड़ परिवारों को अनाज दिया जाएगा। BPL परिवारों को 20 किलो गेहूं, 15 किलो चावल को मुफ्त मिलेगा। अनाज पीडीएस दुकानों के माध्यम से दिया जाएगा। सीएम ने अपील की है कि रविवार को जनता कर्फ्यू के दौरान बेवजह बा...
कोरोनाः VIP ट्रेन शताब्दी समेत 8 ट्रेनें निरस्त, बुंदेलखंड से भी जुड़ीं..

कोरोनाः VIP ट्रेन शताब्दी समेत 8 ट्रेनें निरस्त, बुंदेलखंड से भी जुड़ीं..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, सेहत
समरनीति न्यूज, लखनऊः देश की सबसे वीआइपी ट्रेन शताब्दी एक्सप्रेस भी 31 मार्च तक नहीं चलेगी। इसके साथ ही शताब्दी समेत आठ अन्य ट्रेनों को भी 31 मार्च तक रेलवे बंद कर दिया है। कोरोना वायरस से बचाव के लिए रेलवे ने एहतियात के तौर पर कदम उठाया है। इसके साथ ही यात्रियों को सोच-समझकर ही यात्रा करनी होगी। जरूरी न होने पर यात्रा को टालना होगा। ये ट्रेन भी हुई हैं रद्द रेलवे द्वारा कोरोना के मद्देनजर ट्रेन संख्या 12003/04 शताब्दी एक्सप्रेस, 11109/10 लखनऊ-झांसी इंटरसिटी, 12179/80 आगरा-इंटरसिटी, 14215/16 लखनऊ-प्रयाग गंगा गोमती एक्सप्रेस को 31 मार्च तक बंद कर दिया गया है। इसके साथ ही ट्रेन संख्या 14219/20 वाराणसी इंटरसिटी, ट्रेन संख्या 14261/62 एकात्मकता एक्सप्रेस व 14307/08 बरेली-प्रयाग एक्सप्रेस और 14523/24 हरिहरनाथ एक्सप्रेस तथा 14673/74 शहीद एक्स. शामिल हैं। ये भी पढ़ेंः सिंगर कनिका कपूर के ...