Tuesday, September 1सही समय पर सच्ची खबर...

बुंदेलखंड

बांदा में लाखों का भूसा घोटाला, ग्राम पंचायत सचिव सस्पैंड, डीएम ने लिया सख्त एक्शन

बांदा में लाखों का भूसा घोटाला, ग्राम पंचायत सचिव सस्पैंड, डीएम ने लिया सख्त एक्शन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बुंदेलखंड में अन्ना पशु यानी आवारा जानवरों की समस्या किसी से छिपी नहीं है। इंसानियत इसलिए शर्मिंदा है कि इनके पालक इनको बेसहारा सड़कों पर छोड़ देते हैं। वहीं किसान इनसे इसलिए परेशान हैं कि ये उनकी मेहनत से तैयार की जाने वाली फसलों को चट कर जाते हैं। यूपी की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार इन पशुओं के लिए गंभीर प्रयास कर रही है, लेकिन सरकारी मशीनरी इन प्रयासों को कैसे घुन की तरह खा रही है, इसका उदाहरण बुंदेलखंड के बांदा जिले में देखने को मिला। जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह ने सख्त कदम उठाते हुए निलंबन की कार्रवाई की है। जांच में मामला सही मिलने पर कार्रवाई दरअसल, जिले के अतर्रा में अस्थाई गोशालाओं के नाम पर चारा-भूसा घोटाले के मामले में 8 माह तक चली जांच के बाद आरोपी ग्राम पंचायत सचिव को सस्पैंड कर दिया गया है। साथ ही घोटाला की 16 लाख की रकम की वसूली के भी आदेश दिए...
बांदा सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी व सांसद ने किया सड़क का शिलान्यास

बांदा सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी व सांसद ने किया सड़क का शिलान्यास

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले के ग्राम सिकलोढ़ी में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजनांतर्गत बनने वाली एक महत्वपूर्ण सड़क का सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी और सांसद आरके सिंह पटेल ने शिलान्यास किया। यह सड़क छिबांव, मकरी, नाई, सिखलोढ़ी, पुनाहुर, बिसंडा-अतर्रा मार्ग को जोड़ेगी। इस मौके पर बिसंडा के मंडल अध्यक्ष रंजीत सिंह समेत अन्य भाजपा नेता भी मौजूद रहे। स्थानीय लोगों का कहा है कि इस सड़क के बन जाने से क्षेत्रीय लोगों को आवागमन की बड़ी सुविधा होगी। इसके लिए विधायक ने दोनों नेताओं को धन्यवाद भी दिया। ये भी पढ़ें : UP: बुंदेलखंड के महोबा में BJP विधायक की गाड़ी पर बदमाशों का हमला...
बांदा शहर में छात्रा को शादी के लिए परेशान कर रहा था शोहदा, विरोध पर परिवार मिटाने की धमकी

बांदा शहर में छात्रा को शादी के लिए परेशान कर रहा था शोहदा, विरोध पर परिवार मिटाने की धमकी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : पड़ोस में रहने वाला युवक छात्रा से स्कूल आते-जाते समय लगातार छेड़खानी कर रहा था। इतना ही नहीं छात्रा से जबरन शादी का दबाव बना रहा था। छात्रा के परिजनों ने आरोपी युवक के परिवार के लोगों से शिकायत की। बताते हैं कि आरोपी युवक ने अपने साथियों के साथ छात्रा की मां और भाई की पिटाई करके उनको घायल कर दिया। मामले में कोतवाली प्रभारी जयश्याम शुक्ला ने बताया कि आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ व पास्को एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार करके उनको जेल भेजा जाएगा। नाबालिग है पीड़ित छात्रा शहर के एक मुहल्ले में रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी को स्कूल आते-जाते पड़ोस में रहने वाला वसीम नामक युवक छेड़खानी करता रहा। धीरे-धीरे युवक ने छात्रा पर शादी करने का दबाव बनाया। इससे छात्रा परेशान हो गई। आरोपी ने यह भी धमकी दी कि अगर उसने अपने घरवालों को बताया तो वह उसके...
UP: बुंदेलखंड के महोबा में BJP विधायक की गाड़ी पर बदमाशों का हमला

UP: बुंदेलखंड के महोबा में BJP विधायक की गाड़ी पर बदमाशों का हमला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा
समरनीति न्यूज, बांदा/महोबा : बुंदेलखंड के महोबा की चरखारी विधानसभा के बीजेपी विधायक की गाड़ी पर बीती रात असलहाधारी बदमाशों के हमला करने की खबर आ रही है। हालांकि, घटना के वक्त विधायक बृजभूषण उर्फ गुड्डू गाड़ी में मौजूद नहीं थे। गाड़ी में उनका पीए, सुरक्षा कर्मी और ड्राइवर मौजूद थे। सूचना मिलने पर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। बदमाशों की बाइक के सहारे तलाश में जुटी पुलिस बताया जाता है कि चरखारी विधायक के सचिव रोहित कटियार शनिवार देर रात शादी समारोह से करहराखुर्द गांव के लिए निकले थे। रास्ते में ग्राम गौरहारी के पास घात लगाए बैठे 4 असलहाधारी बदमाशों ने उनकी गाड़ी को असलहे दिखाकर रोका। इसके बाद गाड़ी पर हमला बोल दिया। विधायक के पीए और आसपास के लोगों के ललकारने पर बदमाश वहां से भाग गए। बताते हैं कि बदमाश अपनी बाइक भी छोड़ गए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। ये भी प...
बांदा से सतना को निकली लग्जरी बस पलटी, एक की मौत-कई घायल

बांदा से सतना को निकली लग्जरी बस पलटी, एक की मौत-कई घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : यात्रियों को लेकर बांदा से सतना को निकली एक लग्जरी बस रास्ते में पलट गई। इससे एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खबर लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। घायलों में बांदा के रहने वाले लोग भी शामिल हैं। यह हादसा मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के पहाड़ीखेड़ा गांव से पहले हुआ है। बताया जाता है कि बांदा से एक लग्जरी बस कालिंजर के रास्ते पहाड़ीखेरा होते हुए सतना के निकली थी। शनिवार देर शाम पहाड़ी खेरा से लगभग 6 किलोमीटर पहले तेज रफ्तार यह लग्जरी बस घाटी के ऊपर एक मोड़ से पलटा खा गई। यात्रियों ने मदद को चीख-पुकार मचाई, लेकिन जंगली इलाका होने के कारण समय से कोई मदद नहीं पहुंच सकी। इसी बीच एक यात्री की मौत भी हो गई। हालांकि, मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। हादसे में घायल जय नारायण मिश्र ने बताया...
बांदा सिटी मजिस्ट्रेट ने किया क्रिकेट ट्रायल का शुभारंभ

बांदा सिटी मजिस्ट्रेट ने किया क्रिकेट ट्रायल का शुभारंभ

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, खेलकूद, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : आज शनिवार को सिटी मजिस्ट्रेट सुरेंद्र सिंह ने क्रिकेट ट्रायल का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर उनका परिचय लिया और हौंसलाआफजाई भी की। चयन तिथि निर्धारित इस मौके पर जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव वासिफ जमा खान समेत अन्य लोग भी मौजूद रहे। जिला सचिव ने बताया कि बांदा, चित्रकूट व यूपी क्रिकेट एसोसिएशन के पंजीकृत खिलाड़ी पुरुष महिला वर्ग की चयन तिथि निर्धारित कर दी गई है। उत्तर प्रदेश के अधिकृत सूची में जिन खिलाड़ियों का नाम है, वही खिलाड़ी ट्रायल में प्रतिभाग करेंगे। ये भी पढ़ें : कानपुर में यूनिवर्सिटी की खो-खो टीम कैप्टन ने हाॅस्टल में सुसाइड की...
बांदा : गधे पर पालिकाध्यक्ष का पोस्टर लगा सभासदों का प्रदर्शन

बांदा : गधे पर पालिकाध्यक्ष का पोस्टर लगा सभासदों का प्रदर्शन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : आज शनिवार को नगर पालिका के कुछ सभासदों ने पालिकाध्यक्ष के खिलाफ प्रदर्शन किया। दरअसल, पालिकाध्यक्ष का 3 साल का कार्यकाल पूरा होने पर विरोध सभासदों ने इसे काले दिवस के रूप में मनाने की बात कही। साथ ही गधे पर पालिकाध्यक्ष का पोस्टर लगाकार नारेबाजी भी की। ये भी पढ़ें : बांदा में संविदा नर्सों ने मानदेय को लेकर जिला अस्पताल में दिया धरना, नारेबाजी  ...
UP : इन जिलों में अगले कुछ घंटे में तेज बारिश-बिजली गिरने की संभावना, बढ़ेंगी ठंड

UP : इन जिलों में अगले कुछ घंटे में तेज बारिश-बिजली गिरने की संभावना, बढ़ेंगी ठंड

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, लखनऊ : राजधानी लखनऊ समेत यूपी के कई जिलों में कोहरा छाया हुआ है। बीती रात भी कोहरे की धुंध छाई रही। आज शनिवार सुबह से भी यही हाल है। ऐसे में लखनऊ मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञों की माने तो यूपी के कई जिलों में बारिश और गरज के साथ बिजली गिर सकती है। इन जिलों में करवट बदल रहा मौसम इन जिलों में मुरादाबाद, गाजियाबाद, अलीगढ़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, संभल, रामपुर और बदायूं शामिल हैं। मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता का कहना है कि अभी कोहरे का प्रकोप जारी रहेगा। इसके साथ ही वेस्ट यूपी में कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हो सकती है। इस दौरान सबसे ज्यादा पारे में गिरावट लखीमीपुर खीरी में दर्ज की गई है। वहां तापमान अधिकतम 7.7 डिग्री दर्ज किया गया है। ये भी पढ़ें : Actress कंगना का दिलजीत पर Vulgar कमेंट्स, कहा- ‘जिनकी तू चाट-चाट के..  ...
Update : कल तिलक में मिली बाइक से आज शादी के दिन हादसा, होने वाले दूल्हे की मौत

Update : कल तिलक में मिली बाइक से आज शादी के दिन हादसा, होने वाले दूल्हे की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले के कालिंजर में दुखद हादसा सामने आया है। गुरुवार को एक युवक का तिलक चढ़ा। उसे ससुराल से बाइक मिली। उसी बाइक से आज बारात वाले दिन युवक का हादसा हो गया। इससे उसकी मौत हो गई। परिवार में पलभर में सारी खुशियां मातम में बदल गईं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तिलक में मिली बाइक से जाते वक्त हादसा बताया जाता है कि कालिंजर थाना क्षेत्र के ग्राम नीबी अंश चुनकाई पुरवा के रहने वाले संतोष (20) पुत्र रामगोपाल की शुक्रवार को शादी होनी थी। परिवार में खुशियों का माहौल था और कुछ ही पल में इस दुख भरी खबर से मातम छा गया। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वर और वधू दोनों पक्ष के लोग बेहाल नजर आए। कालिंजर के गांव से अतर्रा जानी थी बारात बारात अतर्रा थाने के गोखिया गांव जानी थी। गुरुवार शाम को तिलक में मिली बाइक से संतोष अपने एक ...
जयमाल पर ठंड से कंपकपाई दुल्हन बेहोश, फिर ठीक 3 घंटे बाद..

जयमाल पर ठंड से कंपकपाई दुल्हन बेहोश, फिर ठीक 3 घंटे बाद..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में एक घर में चल रहीं शादी की खुशियों में उस वक्त रंग में भंग पड़ गया, जब जयमाल के स्टेज पर दुल्हन ठंड से कंपकपाकर बेहोश हो गई। सहमे से परिवार के लोग दुल्हन को लेकर अस्पताल भागे। वहां चिकित्सकों ने उनका मेडिकल चेकअप किया। पता चला कि दुल्हन को ठंड लगी है। वहां उसका इलाज किया गया। मामला बांदा जिले के बबेरू कोतवाली क्षेत्र के ब्योंजा गांव की रहने वाली सुनीता (19) पुत्री मुरारीलाल वर्मा की गुरुवार को शादी थी। दुल्हन और दूल्हा पक्ष के लोग परेशान बताते हैं कि बारात गिरवां थाना क्षेत्र के अर्जुनाह गांव से उनके घर पहुंची थी। वैवाहिक रस्मों का सिलसिला जारी था। इसी बीच आधी रात को जयमाल के वक्त दूल्हा-दुल्हन जयमाल पहनाने को आगे बढ़े। अचानक दुल्हन कंपकपाने लगीं। इसके बाद बेहोश होकर गिर पड़ीं। परिवार के लोगों में हड़कंप मच गया। दूल्हा पक्ष के लोग और दुल्हन पक्ष के लोग भी ब...