Wednesday, September 2सही समय पर सच्ची खबर...

बुंदेलखंड

बांदा में सनसनीखेज वारदात, मजदूर महिला को बंधक बनाकर दुष्कर्म

बांदा में सनसनीखेज वारदात, मजदूर महिला को बंधक बनाकर दुष्कर्म

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। एक मजदूर महिला को बंधक बनाकर उसके साथ एक युवक ने चार दिनों तक दुष्कर्म किया। किसी तरह उसके चंगुल से छूटकर भागी महिला ने अपने पति को आपबीती सुनाई। बाद में महिला की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि उसे जेल भेजा जा रहा है। बताया जाता है कि गिरवां थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 36 वर्षीय महिला मजदूरी की तलाश में बांदा शहर पहुंची थी। बाबूलाल चौराहे का है आरोपी आरोप है कि यहां आने पर एक युवक उसे काम कराने के बहाने अपने साथ ले गया। फिर उसे घर में चार दिन तक बंधक बनाकर रखा। महिला का आरोप है कि इस दौरान युवक उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। किसी तरह उसके चंगुल से छूटकर महिला सोमवार रात अपने घर पहुंची। वहां पति को सारी आपबीती बताई। पति की शहर कोतवाली पुलिस ने तत्काल मामले में...
बांदा में पत्नी की मौत से तनाव में था युवक, ट्रेन के आगे कूदा..

बांदा में पत्नी की मौत से तनाव में था युवक, ट्रेन के आगे कूदा..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : एक साल पहले पत्नी की सुसाइड से तनाव में रहने वाले युवक ने ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। कुछ ही पल में उसके चीथड़े उड़ गए। पुलिस ने उसके पास मिले कागजातों से उसकी पहचान की। बाद में मोबाइल नंबर के जरिए परिजनों को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में युवक के आत्महत्या करने का कारण पत्नी की मौत से तनाव के रूप में सामने आया है। भूरागढ़ के पास हुई घटना बताया जाता है कि मटौंध थाना क्षेत्र के गोयरा मुगली गांव के रहने वाले दीपेश (28) पुत्र बाबूलाल की पत्नी ने एक वर्ष पूर्व फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। परिजनों का कहना है कि पत्नी के आत्महत्या कर लेने के बाद से ही वह परेशान रहता था। शहर से सटे भूरागढ़ के पास लकड़ी की टाल चलाने वाले युवक ने देर रात ट्रेन के आगे जाकर छलांग लगा दी। मंगलवार सुबह जब गैंगमेन ने देखा तो पुलिस को ...
बांदा कोतवाली पुलिस ने मादक पदार्थों के साथ एक को पकड़ा

बांदा कोतवाली पुलिस ने मादक पदार्थों के साथ एक को पकड़ा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : शहर कोतवाली पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान गश्त के दौरान नगर कोतवाली पुलिस ने एक गांजा तस्कर को धर दबोचा। पुलिस ने उसके कब्जे से 8 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया गया है। मौके से भागे आरोपी की तलाश में पुलिस बताया जाता है कि कोतवाली प्रभारी जयश्याम शुक्ला ने तिंदवारा गांव में शीला देवी डिग्री कालेज के सामने एक संदिग्ध युवक पकड़ा। उसके कब्जे से 8 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद हुआ। युवक की पहचान अनिल यादव निवासी बांधा पुरवा के रूप में हुई। पुलिस का कहना है कि उसका साथी भागने में कामयाब हो गया है। उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी के अलावा उप निरीक्षक कृष्णदेव त्रिपाठी आदि शामिल रहे। ये भी पढ़ें : UP : होटल में लड़की की डिमांड पूरी न होने पर इंस्पेक्टर ने वेटर से किया गंदा काम...
बांदा : राज्य महिला आयोग सदस्य ने महिलाओं को सम्मानित किया

बांदा : राज्य महिला आयोग सदस्य ने महिलाओं को सम्मानित किया

Breaking News, Feature, Latest Posts, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : योगी सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने पर जिला प्रशासन द्वारा महिला सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रभा गुप्ता रहीं। उनके द्वारा महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि महिलाएं आज किसी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। जमीन से लेकर आसमान तक हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही हैं। कहा कि बड़े से बड़े राजनीतिक एवं प्रशासनिक पद पर हैं। उन्होंने कहा कि योगी सरकार द्वारा मिशन शक्ति चलाकर महिला सुरक्षा, शिक्षा और स्वाबलंबन पर प्रयास किया जा रहा है। पुलिस विभाग द्वारा विशिष्ट सेवा प्रदान करने के लिए महिला थाने की इंस्पेक्टर अनु को भी सम्मानित किया गया। शिक्षा विभाग में उत्कर्ष सेवा प्रदान करने वाली टीचर्स को भी सम्मानित किया ग...
UP Corona virus : कक्षा 8 तक के स्कूल 31 मार्च तक बंद, त्योहारों पर रोक नहीं, लेकिन..

UP Corona virus : कक्षा 8 तक के स्कूल 31 मार्च तक बंद, त्योहारों पर रोक नहीं, लेकिन..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, लखनऊ, सीतापुर
आशा सिंह, (विशेष संवाददाता) लखनऊ : यूपी में बढ़ते कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अहम फैसले लिए हैं। दरअसल, मुख्यमंत्री योगी ने सोमवार को अपने आवास पर कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम के लिए एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। इसके बाद विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं। कक्षा 8 तक के सभी स्कूलों को 24 से 31 मार्च तक के लिए बंदकर दिया गया है। त्योहारों पर रोक नहीं लगाई गई है, लेकिन कुछ पाबंदियां रहेंगी। सीएम योगी ने होली व अन्य त्योहारों के साथ-साथ पंचायत चुनाव में सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं। प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर से लेकर शहरों में वॉर्ड स्तर पर नोडल अधिकारी की तैनाती के निर्देश दिए गए हैं। त्योहारों को लेकर सतर्कता हर जिले में एक-एक डेडीकेटेड कोविड हॉस्पिटल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री योगी ने निर्देश दिए हैं कि कक्ष...
बांदा में हादसे, 4 लोगों की मौत, नायाब तहसीलदार और लेखपाल घायल

बांदा में हादसे, 4 लोगों की मौत, नायाब तहसीलदार और लेखपाल घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : पिछले 24 घंटे में जिले में अलग-अलग हादसों में चार लोगों की मौत हो गई। वहीं नायाब तहसीलदार और लेखपाल घायल हो गए। ये हादसे अलग-अलग जगहों पर हुए। इन हादसों में कुछ लोग घायल भी हो गए हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हादसे में पति की मौत, पत्नी गंभीर गिरवां थाना क्षेत्र के खुरहंड गांव निवासी श्याम लाल (50) पुत्र रामदीन सोमवार सुबह बाइक से अपनी पत्नी सुषमा (45) के साथ इलाज के लिए जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में महुआ गांव के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित टेंपो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे दंपत्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। बताते हैं कि कुछ देर बाद ही गंभीर रूप से घायल श्यामलाल की सांसें थम गईं। वहीं उनकी पत्नी सुषमा को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां उनका इलाज चल रहा है। उनके बेटे न...
UP की सबसे बड़ी खबर : SDM, CO और आबकारी अधिकारी समेत 6 निलंबित, दो हिरासत में..

UP की सबसे बड़ी खबर : SDM, CO और आबकारी अधिकारी समेत 6 निलंबित, दो हिरासत में..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बुंदेलखंड, लखनऊ
आशा सिंह, (विशेष संवाददाता) लखनऊ : चित्रकूट में जहरीली शराब से 5 लोगों की मौत के मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कड़ा कदम उठाया है। लापरवाही पर राजापुर के एसडीएम, सीओ और जिला आबकारी अधिकारी (चित्रकूट) समेत छह अधिकारियों व कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है। वहीं दो लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने शराब का ढेका चलाने वाले राम प्रकाश यादव और परचून व्यापारी त्रिलोक सिंह को हिरासत में लिया गया है। दोनों से पूछताछ जारी है। चौकीदार की भी सेवाएं समाप्त मामले में राजधानी में यूपी सरकार के गृह विभाग के प्रवक्ता ने बताया है कि मुख्यमंत्री ने राजापुर के उपजिलाधिकारी राहुल कश्यप विश्वकर्मा, क्षेत्राधिकारी राजापुर रामप्रकाश और चित्रकूट के जिला आबकारी अधिकारी चतर सेन को दायित्व निर्वहन में लापरवाही के चलते तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। मरने वालों की संख्या ...
Breaking News : बांदा में कार डिवाइडर से टकराई, एक की मौत-दूसरा रेफर

Breaking News : बांदा में कार डिवाइडर से टकराई, एक की मौत-दूसरा रेफर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : अनियंत्रित कार के डिवाइडर से टकरा जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं एक अन्य व्यक्ति को गंभीर हालत में झांसी के लिए रेफर कर दिया गया है। बताते हैं कि कार सवार दोनों लोग लखनऊ किसी काम से जा रहे थे। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताया जाता है कि बांदा के गिरवां गांव के रहने वाले जगदीश रंजन पांडेय (40) पुत्र मुकुंदलाल आज रविवार को अपनी कार से लखनऊ जा रहे थे। कार में उनके साथी महोबा के बेतालात कोतवाली क्षेत्र के जैतपुर गांव के रहने वाले अफजल (22) भी मौजूद थे। लखनऊ जा रहे थे कार सवार दोनों किसी बैठक में हिस्सा लेने के लिए लखनऊ के लिए निकले थे। इसी बीच बांदा-बहराइच स्टेट हाइवे पर स्थित देहात कोतवाली क्षेत्र के जमालपुर गांव के पास रोडवेज बस को ओवरटेक करने के प्रयास में कार डिवाइडर से जा टकराई। ये भी पढ़ें : प्रयागराज ...
प्रयागराज के बाद चित्रकूट में मिलावटी शराब से कोहराम, 4 की मौत, 2 गंभीर

प्रयागराज के बाद चित्रकूट में मिलावटी शराब से कोहराम, 4 की मौत, 2 गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा/चित्रकूट : पंचायत चुनाव से ठीक पहले गांवों में शराब पीने-पिलाने का दौर तेजी पकड़ता जा रहा है इसके साथ ही देशी शराब बनाने और मिलावटी शराब बेचने का सिलसिला भी जोरो पर है। प्रयागराज मंडल में एक के बाद एक कुल 13 लोगों की मौत के बाद अब यूपी के चित्रकूट जिले में आज रविवार को चार लोगों की मिलावटी शराब (Adulterated liquor) से मौत हो गई है। वहीं दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जाता है कि चित्रकूट के राजापुर थाना क्षेत्र के खोपा गांव यह घटना हुई। सोमवार सुबह चार लोगों ने तोड़ा दम वहां शनिवार देर रात तक कई लोगों ने साथ बैठकर शराब पी। इसके बाद अपने-अपने घरों को चले गए। बाद में उनकी हालत बिगड़ गई। परिवार के लोग अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां रविवार सुबह मुन्ना और सीताराम बघेल ने दम तोड़ दिया। इस दौरान अनमोल, दादू, छोट्टन और सत्यम को गंभीर हालत में प्रयागराज मेडिकल कालेज रेफर ...
बांदा के बेटे अनूप ने IIT में नाम रोशन किया, देश में 221वीं रैंक

बांदा के बेटे अनूप ने IIT में नाम रोशन किया, देश में 221वीं रैंक

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, भारत
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के एक बेटे ने पूरे देश में अपने परिवार और बांदा का नाम रोशन किया है। इस होनहार बेटे ने आईआईटी जैम (IIT-JAM) में पूरे देश में 221वीं रैंक हासिल की है। बांदा शहर के जीआईसी हाॅस्टल के पास सिविल लाइन में रहने वाले होनहार छात्र अनूप कुमार सेवानिवृत चिकित्साधिकारी डा. के.एन.कुशवाह के बेटे हैं। मां निर्मला कुशवाह ग्रहणी हैं, जबकि उनके बड़े भाई सत्य प्रकाश मैकेनिकल इंजीनियर हैं। शुरू से मेधावी रहे अनूप ने हाईस्कूल की बांदा से पढ़ाई करते हुए 9.6 सीजीपीए हासिल कर टापर रहे। सेवानिवृत चिकित्साधिकारी के बेटे हैं अनूप जवाहर नवोदय विद्यालय से इंटरमीडिएट की पढ़ाई करते हुए 85 % अंक हासिल किए। शुरू से ही फिजिक्स विषय में रुची रखने वाले अनूप का कहना है कि वह फिजिक्स में पीएचडी करके विज्ञान के क्षेत्र में योगदान देना चाहते हैं। ये भी पढ़ें : बांदा की बेटी शक्ति त्रिपाठी क...