Thursday, October 22सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा

बांदा पुलिस ने लाॅकडाउन में गांजा बेचने जा रहे शख्स को दबोचा

बांदा पुलिस ने लाॅकडाउन में गांजा बेचने जा रहे शख्स को दबोचा

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में लाकडाउन के बीच पुलिस ने गांजा कारोबार पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। बताते हैं कि गांजे के साथ पकड़ा गया व्यक्ति शातिर चोर भी है। पुलिस उसके खिलाफ मामला दर्ज करके उसे जेल भेज रही है।  मामला जिले के बबेरू थाना क्षेत्र का है। इसकी जानकारी बबेरू इंस्पेक्टर जयश्याम शुक्ला ने दी। बताया जाता है कि बबेरू कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बबेरू से गांजा बेचने जाते समय एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को जेल भेज रही पुलिस युवक ने अपना नाम संत राम कुशवाहा पुत्र राम शरण निवासी ग्राम आछाह बताया। पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से पुलिस को ने युवक के कब्जे से 1 किलो 95 ग्राम सूखा गांजा बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी इससे पहले भी चोरी के मामले में जेल जा चुका है। इंस्पेक्टर शुक्ला ने बता...
Good News: बांदा आयुक्त और परिवार की कोरोना (Covid-19) जांच रिपोर्ट निगेटिव

Good News: बांदा आयुक्त और परिवार की कोरोना (Covid-19) जांच रिपोर्ट निगेटिव

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, चित्रकूट, झाँसी, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा, ललितपुर, सेहत, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदाः चित्रकूटधाम मंडल के लिए सोमवार को एक अच्छी खबर सामने आई है। रविवार को पता चला था कि जिले में जो लोग कोरोना पाॅजिटिव (Covid-19) पाए गए थे उनमें एक बांदा के आयुक्त गौरवदयाल का फालोअर यानी कुक है। ऐसे में आयुक्त और उनके परिवार को लेकर भी चिंता बढ़ गई थी, लेकिन अच्छी बात यह है कि आज सोमवार को आयुक्त और उनके परिवार के सदस्यों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिले के स्वास्थ्य विभाग की ओर से इसकी पुष्टि की गई है। जिले के सरकारी महकमों और आम लोगों ने भी इस अच्छी खबर पर खुशी जताई है। झांसी से सोमवार शाम आई रिपोर्ट बताया जाता है कि आयुक्त और उनकी पत्नी व बच्चों का सैंपुल जांच के लिए भेजा गया था। यह सैंपुल जांच के लिए झांसी स्थित लैब गया था। इसकी सोमवार शाम को आई रिपोर्ट निगेटिव निकली। इसके साथ ही पूरी सरकार मशीनरी और मंडल के लोगों ने राहत की सांस ली। संबंधित खबर यहां पढ़ेंः बा...
बांदाः झाड़ियों में रोता-बिलखता लावारिश मिला नवजात, ऐसे बची जान..

बांदाः झाड़ियों में रोता-बिलखता लावारिश मिला नवजात, ऐसे बची जान..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः अभी सोशल मीडिया पर लोगों का मदर्स-डे का खुमार पूरी तरह उतरा भी नहीं था कि अगले ही दिन आज सोमवार को बांदा में एक नवजात बच्चा झाड़ियों में लावारिश हालत में पड़ा मिला। धूप तेज थी, बच्चे बुरी तरह से रोता-बिलखता तड़फ सा रहा था। उसके रोने से ही लोगों का ध्यान गया। आसपास के महिलाओं ने दौड़कर बच्चे को उठाया और पहले गमछे में लपेटा और फिर वहां से बाहर लेकर आईं। गनीमत रही कि कोई जंगली जानवर या कुत्ता आदि तबतक बच्चे के पास नहीं पहुंचा था। इलाज के बाद बच्चा स्वस्थ, पुलिस की सराहना बहरहाल लोगों ने पुलिस को सूचना दी। चौकी इंचार्ज हमराही के साथ मौके पर पहुंचे और बच्चे को अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने गंभीरता दिखाते हुए तुरंत ही उसका इलाज शुरू किया। फिलहाल बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ बताया जा रहा है। यह घटनाक्रम सोमवार दोपहर बाद का है, और बच्चा अतर्रा रोड पर राजाराम बगिया के ...
बांदा में बीटेक (B.Tec) छात्र ने खुद को गोली से उड़ाया, परिवार में कोहराम

बांदा में बीटेक (B.Tec) छात्र ने खुद को गोली से उड़ाया, परिवार में कोहराम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में एक बीटेक छात्र ने खुद को गोली से उड़ा लिया। बेटे के गोली मारकर आत्महत्या की इस घटना के पूरे परिवार में कोहराम मचा दिया। घटना के बारे में बताया जाता है कि मृतक के परिवार के लोगों ने ही पुलिस को इसकी सूचना दी। मृतक के पिता का कहना है कि उनका बेटा बीटेक का छात्र था और उसने नशे की हालत में खुद को तमंचे से गोली मार ली है। परिजनों का कहना है कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। उधर, कालिंजर के गुढ़हा चौकी इंचार्ज राकेश कुमार यादव का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज रहे हैं। घटना को लेकर परिवार के लोग बेहाल हैं। मां-पिता समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन बोले, मानसिक स्थिति नहीं थी ठीक बताया जाता है कि जिले के कालिंजर थाना क्षेत्र के बसराही चौकी गुड़ा निवासी बैधनाथ पटेल ...
बांदा से बड़ी खबरः कमिश्नर का फालोअर कोरोना पाॅजिटिव, आयुक्त की भी होगी जांच

बांदा से बड़ी खबरः कमिश्नर का फालोअर कोरोना पाॅजिटिव, आयुक्त की भी होगी जांच

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, चित्रकूट, झाँसी, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा, लखनऊ, ललितपुर, सेहत, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले से रविवार को एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है। दरअसल, बांदा में रविवार को दो लोग कोरोना पाजिटिव मिले हैं। इनमें एक चित्रकूटधाम मंडल के आयुक्त गौरव दयाल का फालोअर बताया जा रहा है। ऐसे में सरकारी महकमों में हड़कंप मच गया है। दरअसल, प्रशासन की ओर से कोरोना पाॅजिटिव केस के मामलों में दोनों युवकों के नाम-पते तो स्पष्ट किए गए थे, लेकिन वे कौन हैं और क्या करते हैं, यह नहीं बताया गया था। दोपहर होते-होते साफ हुआ कि इनमें से एक मेडिकल कालेज का वार्ड ब्याय है और दूसरा आयुक्त गौरव दयाल का फालोअर है। इससे सरकारी महकमों में बुरी तरह से हड़कंप मचा हुआ है। पूरे स्टाफ को क्वारंटाइन किया जा रहा है। कमिश्नर व परिवार के सैंपुल जांच को गए अब बांदा के कमिश्नर के आवास को सेनेटाइज करने के साथ ही कोरोना प्रोटोकाल के अनुसार व्यवस्था की गई है। बताया जाता है कि कमिश्नर गौरव दयाल और उन...
बांदा में मां को बचाकर लाया बेटा, खुद जान दे बैठा

बांदा में मां को बचाकर लाया बेटा, खुद जान दे बैठा

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः मदर्स-डे पर सोशल मीडिया पर सभी अपने बचपन और मां की ममता की छांव में बिताए पलों की याद खोए हैं। ऐसे में बांदा शहर में एक मां-बेटे के बीच नोंक-झोंक के बाद हुई अनहोनी की खबर चर्चा का विषय बनी है। बताते हैं कि रात शहर के क्योटरा मोहल्ले में किसी बात को लेकर मां-बेटे के बीच विवाद हुआ। नाराज होकर युवक ने केन नदी पुल से छलांग लगा दी। पानी में डूब कर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम को भेज दिया है। कुछ पहले ही बहन की मौत से परेशान थे दोनों शहर की केवटरा मुहल्ला निवासी छोटू सिंह (21) का शनिवार रात को अपनी मां से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। नाराज होकर मां केन नदी पुल पर पहुंच गई और कूदकर जान देने का प्रयास करने लगीं। पीछे पीछे पहुंचा बेटे छोटू ने उन्हें रोक लिया और वापस घर ले आ...
बांदा में मासूम भाई-बहन की डूबकर मौत, नाना के घर पर हादसा

बांदा में मासूम भाई-बहन की डूबकर मौत, नाना के घर पर हादसा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः मदर्स-डे पर बांदा जिले से बेहद दुखी करने वाली खबर आ रही है। रविवार दोपहर एक मां ने अपने दो मासूम बच्चों को खो दिया। दरअसल, दो भाई-बहनों की नाना के घर पर तालाब में डूबने से मौत हो गई है। मृतक बच्चे अपने नाना के घर बबेरू आए हुए थे। इसी दौरान दोनों घसीला तालाब में नहाने गए थे। वहां दोनों की डूबने से मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को बाहर निकलवाया। बबेरू इंस्पेक्टर जयश्याम शुक्ला का कहना है कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। तालाब में नहाते वक्त डूबे भाई-बहन  बताया जाता है कि बिसंडा थाना क्षेत्र के पलहरी गांव के रहने वाले बाबूराम के बच्चे 5 साल का दीपक और उनकी बहन खुशी (7) नाना के घर आए हुए थे। आज दोपहर दोनों बच्चे तालाब में नहा रहे थे। इसी दौरान गहरे पानी में जाने से दोनों डूब गए। आसपास के लोगों की नजर उधर गई तो चिल्लाते ह...
बड़ी खबरः बांदा में 2 नए कोरोना पाॅजिटिव मिले, कुल संख्या 23 हुई

बड़ी खबरः बांदा में 2 नए कोरोना पाॅजिटिव मिले, कुल संख्या 23 हुई

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में कोरोना का प्रकोप बढ़ता नजर आ रहा है। आज रविवार सुबह तीन कोरोना संक्रमित मामले सामने आए हैं। इनमें दो नए मामले हैं, जबकि एक पुराने वाले नरैनी के युवक की जांच रिपोर्ट फिर से पाजिटिव आई है। बांदा के सीएमओ डा. संतोष कुमार की ओर से यह जानकारी दी गई है। बताते हैं कि 8 मई को 5 लोगों के सैंपुल जांच को भेजे गए थे। इनमें से 3 लोगों की जांच रिपोर्ट पाजिटिव आई है, जबकि दो की निगेटिव आई है। दोनों नए मामले लामा और चाहीतारा गांव के बताते हैं कि जो नए पाजिटिव केस बांदा जिले में मिले हैं, उनमें एक देहात कोतवाली क्षेत्र के चहितारा गांव का रहने वाला युवक है, जबकि दूसरा भी इसी थाना क्षेत्र के लामा गांव का युवक है। प्रशासन ने संबंधित गांवों को सील करने की कार्यवाही शुरू कर दी है। बताया जाता है कि तीनों ही पाजिटिव मामले इस वक्त मेडिकल कालेज में हैं, दोनों नए मामले वाले युवकों का इ...
Corona Virus: अब चित्रकूट में भी कोरोना, 3 पाॅजिटिव केस मिलने से खलबली

Corona Virus: अब चित्रकूट में भी कोरोना, 3 पाॅजिटिव केस मिलने से खलबली

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदा/चित्रकूटः बुंदलेखंड में कोरोना वायरस पैर पसारता नजर आ रहा है। अबतक इस खतरे से दूर चित्रकूट में भी कोरोना ने अपनी आमद दर्ज करा दी है। जिले में 3 कोरोना पाजिटिव केस मिलने के बाद प्रशासन में भी हड़कंप मच गया है। तीनों केस जिले के दो गांवों में मिले हैं। प्रशासन ने तीनों गांवों को सील करते हुए वहां बचाव कार्य शुरू कर दिया है। जिलाधिकारी शेष मणि पांडे ने बताया है कि ये तीनों मामले डोमेस्टिक ट्रेवल टाइप किस्म के हैं। जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। कहा कि इन लोगों के संपर्क में आने वाले लोगों की भी जांच कराई जाएगी। तीन में दो मुंबई से लौटे, एक सूरत से बताया जाता है कि शनिवार शाम आई रिपोर्ट में जिलाधिकारी ने तीन लोगों के पाजिटिव मिलने की पुष्टि की। इन तीन लोगों में दो लोग राजापुर इलाके के बरद्वारा गांव के रहने वाले हैं। वहीं एक भरतकूप के पतोंडा गांव का निवासी है। बताया जा रहा है...