Thursday, August 6सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा

बट सावित्री व्रत : बांदा में सुहागिनों ने रखा बट सावित्री व्रत, पूजन कर सुनी कथा

बट सावित्री व्रत : बांदा में सुहागिनों ने रखा बट सावित्री व्रत, पूजन कर सुनी कथा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : वट सावित्री व्रत पूजन का शुक्रवार को विशेष दिन रहा। ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि को वट सावित्री व्रत रखने की परंपरा होती है। इस दिन शादीशुदा महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। विधि-विधान से पूजन करती हैं। बांदा में भी सुहागिनों ने रखा व्रत साथ ही वट यानी बरगद के पेड़ की पूजा भी करती हैं। देशभर की तरह बांदा में भी यह त्यौहार बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। सुहागिनों ने पूजा करने के बाद ही जल ग्रहण किया। चिल्ला रोड पर रहने वाली स्मृति निगम ने बताया कि यह व्रत पति की लंबी आयु के लिए रहा जाता है। विवाहित महिलाएं सुबह से निर्जला व्रत रहती हैं। पूजा के बाद ही ग्रहण करती हैं जल फिर पूजा के बाद ही जल ग्रहण करती हैं। स्मृति कहती हैं कि ऐसा माना जाता है कि यह व्रत बहुत प्रभावशाली होता है। वह बताती हैं कि शास्त्रों में कहा गया है कि देवी सावित्र...
बांदा में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स मशाल रैली का जोरदार स्वागत

बांदा में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स मशाल रैली का जोरदार स्वागत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : आज खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2022 मशाल रैली बांदा पहुंची। यहां आयुक्त आरपी सिंह और जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने स्थानीय जीआईसी मैदान में स्वागत किया। इस मौके पर पद्मश्री उमाशंकर पांडे भी मौजूद रहे। सभी ने खिलाड़ियों को संबोधित किया। स्थानीय खिलाड़ियों ने भी मशाल हाथ में लेकर रैली में प्रतिभाग किया। बताते चलें कि खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2022 के प्रचार प्रसार के लिए मशाल रैली पूरे प्रदेश में निकाली जा रही है। मशाल रैली की टीम बांदा पहुंची है। इस टीम का नेतृत्व हरिओम सिंह द्वारा की गई। वह कबड्डी खिलाड़ी हैं। आज इस रैली का बांदा के स्थानीय स्कूलों में भी कार्यक्रम होगा। बताते चलें कि प्रदेश में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम के लिए जन जागरण का कार्यक्रम चल रहा है। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी 2022 गेम्स के प्रचार-प्रसार के लिए सीएम योगी ने बीती 5...
Banda : प्रधान की भतीजी की मोबाइल चार्जर लगाते समय करंट से मौत

Banda : प्रधान की भतीजी की मोबाइल चार्जर लगाते समय करंट से मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिंदगी में कभी-कभी छोटी-छोटी सी अनदेखियां जानलेवा साबित हो जाती हैं। बांदा जिले के अतर्रा में एक 16 साल की युवती की मोबाइल चार्जर लगाते समय करंट से मौत हो गई। मृतका ग्राम प्रधान की भतीजी थी। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के महोतरा गांव की रहने वाली दीपिका उर्फ शिवानी (16) गुरुवार दोपहर घर में मौजूद थी। बताते हैं मोबाइल चार्ज करने के लिए बिजली के बोर्ड में प्लग लगाने लगी। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल अचानक हाथ में करंट लगने से बेहोश होकर गिर पड़ी। परिवार के लोग अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतका के पिता राजेश का कहना है कि वह पांच बहनों और दो भाइयों में सबसे बड़ी थीं। ये भी पढ़ें : Banda : अवैध खनन से सवालों में खनिज विभाग, राजनीतिक संरक्षण या कुछ और.. इसी साल हाईस्कूल की परीक्षा फर्स्ट डिविजन से पास की थी। वह महोतरा प्रधान विमल...
नाकाम मोहब्बत : शादी तय हुई तो प्रेमी युगल ने खाया जहर, प्रेमिका की मौत-प्रेमी रेफर

नाकाम मोहब्बत : शादी तय हुई तो प्रेमी युगल ने खाया जहर, प्रेमिका की मौत-प्रेमी रेफर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : शादी तय हुई तो प्रेमी युगल ने जहर खा लिया। प्रेमिका ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं प्रेमी की हालत गंभीर है। उसे रेफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। दरअसल, प्रेमी युगल चित्रकूट जिले के रहने वाले हैं। दोनों को हालत बिगड़ने पर बांदा के अस्पताल लाया गया। जानकारी के अनुसार बांदा के बदौसा थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेमी जोड़े ने जहर खा लिया। प्रेमिका की अतर्रा सीएचसी में मौत हो गई। उधर, प्रेमी की हालत होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दोनों ही परिवार के लोग दुखी हैं। शादीशुदा है प्रेमी, प्रेमिका की तय हुई थी शादी दरअसल, चित्रकूट जिले के भरतकूप थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला युवक बांदा के बदौसा क्षेत्र में रेलवे में गेटमैन के पद पर नौकरी करता है। वह शादीशुदा है और एक युवती से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा है। चर्चा है कि प्रेमिका ...
Banda : अवैध खनन से सवालों में खनिज विभाग, राजनीतिक संरक्षण या कुछ और..

Banda : अवैध खनन से सवालों में खनिज विभाग, राजनीतिक संरक्षण या कुछ और..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में अवैध खनन पकड़े जाने पर दो खनिज अधिकारी निलंबित हो चुके हैं। इसके बावजूद इसपर लगाम नहीं लग रही है। शासन की सख्ती यहां बेअसर है। इस समय अवैध खनन को लेकर काफी हो-हल्ला मचा है। वहीं दूसरी ओर खनिज विभाग के अधिकारी लगातार इसपर चुप्पी साधे हैं। जिला खान अधिकारी का फोन उठना बंद हो चुका है। खनिज विभाग पर सवाल उठ रहे हैं। पिछले 1 साल में दो खनिज अधिकारी यहां निलंबित हुए हैं तो एक को हटाया जा चुका है। शासन की टीम जब भी छापा मारती है तो अवैध खनन पकड़ा जाता है। वहीं स्थानीय अधिकारी आंखें बंद किए बैठे हैं। उनकी कार्यशैली में कोई सुधार नहीं है।  ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि क्या राजनीतिक संरक्षण में ऐसा हो रहा है..? शासन की टीम की छापेमारी में पकड़ा गया था अवैध खनन बताते चलें कि मरौली खदान में मशीनों से नियम विरुद्ध अवैध खनन के लगातार आरोप लग रहे हैं। ग्रामीण भी इसकी ...
छात्र को ट्रक ने रौंदा, बाल-बाल बचा बड़ा भाई, परिवार में कोहराम

छात्र को ट्रक ने रौंदा, बाल-बाल बचा बड़ा भाई, परिवार में कोहराम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले के अतर्रा कस्बे में एक ट्रक ने साइकिल से स्कूल जा रहे दो भाइयों को टक्कर मार दी। साइकिल पर पीछे बैठे भाई की पहिए के नीचे आ जाने से कुचलकर मौत हो गई। वहीं साइकिल चला रहा बड़ा भाई बाल-बाल बच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया। मृतक के पिता की तहरीर पर ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा लिखा गया है। सुबह स्कूल जाते समय हुआ हादसा जानकारी के अनुसार बिसंडा क्षेत्र के मुरारी पुरवा के रहने वाले रामबाबू अपनी पत्नी सीमा अैर पांच बच्चों संग अतर्रा में रहते हैं। बच्चे कस्बे के बांदा रोड पर स्थित एक स्कूल में पढ़ते हैं। बताते हैं कि आज गुरुवार को सुबह करीब 7 बजे मोहित (13) अपने छोटे भाई शिवमोहित (10) के साथ साइकिल से स्कूल जा रहे थे। ये भी पढ़ें : weather Update : बांदा में तेज आंधी-बारिश और बिजली कड़कने के साथ तूफान का अलर्ट बांदा रोड पर ...
weather Update : तेज आंधी-बारिश और बिजली कड़कने के साथ तूफान का अलर्ट

weather Update : तेज आंधी-बारिश और बिजली कड़कने के साथ तूफान का अलर्ट

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा व आसपास के इलाकों में एक बार फिर तेजी से मौसम बदलेगा। मौसम विभाग ने इसे लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद बांदा जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने सभी जिलावासियों से सावधान रहने की अपील की है। कहा है कि जरूरी न हो तो घरों से बाहर न निकलें। अगले दो दिन में किसी भी समय तेज आंधी और तूफान की आशंका हैं। मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट दरअसल, मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि बांदा और आसपास के इलाकों में तेज आंधी-बारिश और बिजली कड़ने के साथ तूफान भी आ सकता है। यह अलर्ट अगले एक-दो दिन के लिए है। ये भी पढ़ें : UP : 13 छात्राओं से अश्लील हरकतें करने वाला कंप्यूटर टीचर मो. अली गिरफ्तार, शिक्षिका शाजिया समेत दो सस्पेंड बताते चलें कि मंगलवार शाम अचानक मौसम बदल गया था। धूल भरी तेज आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया था। कई जगह पेड़ टूटकर गिर गए ...
स्कार्पियो और बाइक में टक्कर, बहन की ससुराल से लौट रहे युवक की मौत

स्कार्पियो और बाइक में टक्कर, बहन की ससुराल से लौट रहे युवक की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बाइक से बहन की ससुराल से लौट रहे युवक की स्कार्पियों की टक्कर लगने से मौत हो गई। बताते हैं कि घायल होने पर युवक को स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। वहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार बांदा के कुलदीप (26) बिसंडा क्षेत्र के मिलाथू के रहने वाले थे। महोखर गांव से लौट रहे थे कुलदीप वह अपनी बहन सविता की ससुराल देहात कोतवाली के महोखर गांव गए थे। देर शाम वहां से बाइक से लौटकर घर जा रहे थे। इसी दौरान गुरेह गांव के पास सामने से आ रही स्कार्पियो से टक्कर हो गई। बताते हैं कि वह बाइक से उछलकर दूर जा गिरे। ये भी पढ़ें : फतेहपुर में हादसा, 10 लोगों की मौत से हाहाकार, यमदूत बनकर आया लहराता टैंकर   गंभीर हालत में काफी देर तक मौके पर पड़े रहे। फिर वहां से गुजर रहे राहगीरों ने अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दि...
Lucknow : ईडी ने बाबू सिंह कुशवाह के करीबियों की कंपनी के खिलाफ शुरू की जांच, आय से अधिक संपत्ति..

Lucknow : ईडी ने बाबू सिंह कुशवाह के करीबियों की कंपनी के खिलाफ शुरू की जांच, आय से अधिक संपत्ति..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : आने वाले दिनों में पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाह और उनके करीबियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। दरअसल, पूर्व मंत्री कुशवाह के खिलाफ ईडी आय से अधिक संपत्ति मामले की जांच कर रही है। सूत्रों का कहना है कि अब जांच के दायरे में पूर्व मंत्री के करीबियों की कंपनी विंध्य शक्ति सीमेंट भी आ गई है। यानी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने इस कंपनी के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। ईडी को कुशवाह की ऐसी संपत्तियों की तलाश जिनका बेनामीदार कोई और सूत्रों का कहना है कि कुशवाह के खिलाफ जांच में ईडी को खास जानकारियां मिली हैं। कुछ ऐसी संपत्तियों को इस कंपनी के नाम से खरीदा गया है। बताते चलें कि हाल ही में आयकर विभाग ने पूर्व मंत्री कुशवाह की लखनऊ में कानपुर रोड स्थित एक बेशकीमती संपत्ति को जब्त किया था। बताते हैं कि यह संपत्ति भी विंध्य शक्ति के नाम ही थी, जिसे बाद में कानपुर के एक व्यक्ति बेच दि...
बांदा : मरौली बालू खदान में संदिग्ध परिस्थितियों में शख्स की मौत, तरह-तरह की चर्चाएं

बांदा : मरौली बालू खदान में संदिग्ध परिस्थितियों में शख्स की मौत, तरह-तरह की चर्चाएं

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में अवैध खनन को लेकर सुर्खियों में छाई मरौली खदान में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। कुछ लोगों का कहना है कि उक्त व्यक्ति की ट्रक से कुचलकर मौत हुई है। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि बालू के ढेर जिंदा दफन हो गया है। पुलिस ने इस मामले में एक प्रेसनोट जारी किया है। पुलिस ने प्रथमदृष्टया मामले को हादसा माना है। मृतक व्यक्ति ट्रक चालक बताया जा रहा है। मरौली खदान पर पहले भी हुई हैं ऐसी घटनाएं पुलिस और खदान संचालकों की बातें एक जैसी आ रही हैं। पुलिस प्रेसनोट में कहा जा रहा है कि खदान से बालू लेकर वापस जाते समय ट्राला खुलने से चालक उसके नीचे दब गया। जबतक बाहर निकाला गया। उसने दम तोड़ दिया। हालांकि, किसी पुलिस अधिकारी ने अभी कोई बयान नहीं दिया है। मरने वाला रायबरेली का ट्रक चालक ज...