Saturday, August 29सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा

बांदा में दो बहनें लापता, तलाश में पुलिस-पूर्व विधायक ने लिखा DIG को पत्र

बांदा में दो बहनें लापता, तलाश में पुलिस-पूर्व विधायक ने लिखा DIG को पत्र

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा से दो सगी बहनों के लापता होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मामला करीब 1 महीने पुराना है। पुलिस दोनों बहनों की तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि दोनों बहनों के लापता होने की रिपोर्ट मां कमला वर्मा की शिकायत पर दर्ज हुई है। तलास में जुटी है पुलिस जानकारी के अनुसार, कमासिन थाना क्षेत्र की रहने वाली काजल और करीना बीती 10 जुलाई को बांदा आई थीं। बांदा रोडवेज बस स्टेशन से दोनों लापता हो गईं। ये भी पढ़ें: बांदा: न सड़क न नाली, कीचड़ और बदहाली…ग्रामीणों की जमकर नारेबाजी पुलिस लगातार दोनों की तलाश में लगी है। उधर, परिजन दोनों बेटियों को लेकर बेहद चिंतित हैं। दोनों लड़कियों के पिता दुर्जन का कहना है कि वह बाहर रहकर मजदूरी करते हैं। बेटियां मां के साथ घर पर रहती थीं। ये भी पढ़ें: बांदा में स्कूटी-बाइक की टक्कर में व्यापारी व परिजनों की पिटाई, लूट का आरोप...
बांदा डीएम ने DLRC और DCC की बैठक में दिए ये जरूरी निर्देश..

बांदा डीएम ने DLRC और DCC की बैठक में दिए ये जरूरी निर्देश..

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा डीएम अमित आसेरी ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिलास्तरीय समीक्षा समिति (DLRC) तथा जनपद स्तरीय सलाहकार समिति (DCC) की बैठक ली। बैठक की अध्यक्षता करते हुए बांदा डीएम श्री आसेरी ने बैंकर्स को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। ऋण योजनाओं की हुई समीक्षा सीडीओ अजय पांडे, आरबीआई प्रतिनिधि मौजूद रहे। इस बैठक में अग्रणी जिला प्रबंधक संगम लाल मिश्रा ने बैंकिंग उपलब्धियों एवं योजनाओं की वर्तमान स्थिति की रिपोर्ट पेश की। शुरुआती तीन महीने की प्रोग्रेस रिपोर्ट की डीएम ने समीक्षा की। साथ ही बैंकों को निर्देश दिए कि विभिन्न सरकारी योजनाओं में ऋण उपलब्ध कराएं। बैंकों को निर्देशित किया कि निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रयास करें। ये भी पढ़ें: बांदा: न सड़क न नाली, कीचड़ और बदहाली…ग्रामीणों की जमकर नारेबाजी https://samarneetinews.com/banda-villagers-protest-bad-roads...
बांदा: न सड़क न नाली, कीचड़ और बदहाली…ग्रामीणों की जमकर नारेबाजी

बांदा: न सड़क न नाली, कीचड़ और बदहाली…ग्रामीणों की जमकर नारेबाजी

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में तिंदवारी विधानसभा क्षेत्र के बरगहनी गांव में विकास कार्य सवालों के घेरे में आ गए हैं। आज बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने डीएम कार्यालय के बाहर पहुंचकर प्रदर्शन किया। साथ ही बांदा डीएम को गांव में हुए विकास कार्यों की गुणवत्ता की जांच कराने के लिए मांग पत्र सौंपा। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में बनी सड़क, नाली और अन्य विकास कार्यों की गुणवत्ता बेहद खराब है। स्थलीय जांच और कार्रवाई की मांग ग्रामीणों ने मांग की है कि इन विकास कार्यों की स्थलीय जांच कराई जाए। साथ ही दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। ग्रामीणों ने विकास कार्यों में हुए कथित घपले के खिलाफ नारेबाजी भी की। ये भी पढ़ें: बांदा में आवासीय विद्यालय के दो छात्रों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत-परिजनों ने लगाए आरोप  कहा कि गांव की कई सड़कें लंबे समय से जर्जर हाल में हैं। गांव में नई सड़कों ...
बांदा में स्कूटी-बाइक की टक्कर में व्यापारी व परिजनों की पिटाई, लूट का आरोप

बांदा में स्कूटी-बाइक की टक्कर में व्यापारी व परिजनों की पिटाई, लूट का आरोप

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में बीती देर शाम बाइक और स्कूटी की टक्कर होने के बाद दो पक्षों में विवाद हो गया। बताते हैं कि बाइक सवारों ने साथियों को बुलाकर व्यापारी व उनके परिजनों को बुरी तरह से पीटा। गल्ला व्यापारी ने मारपीट के साथ 9 लाख लूट का आरोप लगाया है। व्यापारी का आरोप लगाया है कि दूसरे पक्ष ने लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला किया है। पुलिस मामले की जांच करने में जुटी है। शहर के खुटला मोहल्ले में घटना घायल व्यापारी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, खुटला रहुनिया निवासी गल्ला व्यापारी सुनील (45) सोमवार रात स्कूटी से गल्ला मंडी से लौट रहे थे। मोहल्ले के पास ही सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। ये भी पढ़ें: बांदा में आवासीय विद्यालय के दो छात्रों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत-परिजनों ने लगाए आरोप बाइक सवार से उनकी कहासुनी हो गई। बताते हैं कि कुछ...
बांदा में आवासीय विद्यालय के दो छात्रों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत-परिजनों ने लगाए आरोप

बांदा में आवासीय विद्यालय के दो छात्रों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत-परिजनों ने लगाए आरोप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा शहर के झील का पुरवा में स्थित बाल विद्या मंदिर आवासीय विद्यालय में दो छात्रों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सोमवार को दोनों को अचानक तबीयत बिगड़ने पर अलग-अलग समय पर जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां एक छात्र को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं दूसरे को मेडिकल काॅलेज रेफर किया गया। दूसरे छात्र ने भी मेडिकल काॅलेज में दम तोड़ दिया। मृतक छात्रों के परिजनों ने विद्यालय प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। एएसपी शिवराज का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। झील का पुरवा स्थित बाल विद्या मंदिर के छात्र थे दोनों जानकारी के अनुसार, गिरवां के सरस्वाह गांव निवासी सुनील के पुत्र नितिन (12) बाल विद्या मंदिर आवासीय विद्यालय के छात्र थे। वह आवासीय विद्यालय में ही रहकर पढ़ते थे। बताया जाता है कि सोमवार शाम लगभग 7 बजे छात्र को बेहद गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गय...
बांदा में बड़ी पुलिस मुठभेड़, पेशी से भागा अपराधी हुआ गिरफ्तार

बांदा में बड़ी पुलिस मुठभेड़, पेशी से भागा अपराधी हुआ गिरफ्तार

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में रविवार रात बड़ी पुलिस मुठभेड़ की खबर सामने आई है। अदालत परिसर में पेशी से फरार संजय उर्फ बऊआ एनकाउंटर में पकड़ा गया है। पुलिस का कहना है कि इस कैदी के पैर में गोली लगी है। बताते हैं कि बांदा जिले की चिल्ला, तिंदवारी थानों की पुलिस और एसओजी टीम लगातार उसकी तलाश में जुटी थीं। बताते हैं कि पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने फरार कैदी पर 25 हजार रुपए का ईनाम भी घोषित किया था। 14 अगस्त को न्यायालय परिसर में पेशी से हुआ था फरार जानकारी के अनुसार, बीती 14 अगस्त को वह न्यायालय परिसर से पेशी के दौरान फरार हो गया था। शौचालय जाने की बात कहकर वह पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ था। एनकाउंटर में पैर में लगी गोली, तमंचा और कारतूस बरामद बताते हैं कि पुलिस को उसके मिरगहनी पुल से पहले सत्तीमाई मंदिर के पास होने की जानकारी मिली थी। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ने का प्रयास...
बांदा SP ने पुलिस लाइन में किया ध्वजारोहण-तिरंगे को सलामी

बांदा SP ने पुलिस लाइन में किया ध्वजारोहण-तिरंगे को सलामी

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा पुलिस ने आज 80वां स्वतंत्रता दिवस पूरी धूमधाम से मनाया। बांदा एसपी पलाश बंसल ने पुलिस लाइन और कैंप कार्यालय में ध्वजारोहण किया। एसपी ने राष्ट्रपति, गृह मंत्रालय तथा पुलिस महानिदेशक द्वारा जारी पदक व प्रशंसा चिह्न देकर पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर सहायक पुलिस अधीक्षक मेविक टाक भी मौजूद रहीं। वहीं अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने पुलिस कार्यालय में ध्वाजारोहण किया गया। समस्त क्षेत्राधिकारियों द्वारा अपने-अपने कार्यालयों में ध्वजारोहण किया गया। लगातार बारिश के बीच पुलिस कर्मियों का उत्साह देखते बन रहा था। ये भी पढ़ें: बांदा में 80वें स्वतंत्रता दिवस की धूम, आयुक्त और डीएम ने किया ध्वजारोहण  ये भी पढ़ें: बांदा: राजनीतिक रंग में रंगी हरियाली तीज, धूमधाम से हुआ भव्य आयोजन https://samarneetinews.com/banda-dm-80th-independence-day-fl...
बांदा जिला जज ने किया ध्वजारोहण, रिमझिम फुहारों के बीच दिखा उत्साह

बांदा जिला जज ने किया ध्वजारोहण, रिमझिम फुहारों के बीच दिखा उत्साह

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा जिला न्यायालय में वर्षा के बीच पूरे उत्साह से 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। जिला जज श्रीमती अल्पना ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान रिमझिम फुहारें गिरती रहीं। रिमझिम फुहारों के बीच राष्ट्रीय ध्वज को सलामी प्रतिकूल मौसम के बावजूद सभी ने पूरे जोश एवं सम्मान के साथ राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। साथ ही राष्ट्रगान में सहभागिता की। इस मौके पर न्यायिक अधिकारी चंद्रपाल, गगन कुमार भारती, डॉ. विकास श्रीवास्तव, संजय सिंह आदि मौजूद रहे। ये भी पढ़ें: बांदा में 80वें स्वतंत्रता दिवस की धूम, आयुक्त और डीएम ने किया ध्वजारोहण https://samarneetinews.com/banda-dm-80th-independence-day-flag-hoisting/  ...
बांदा में 80वें स्वतंत्रता दिवस की धूम, आयुक्त और डीएम ने किया ध्वजारोहण

बांदा में 80वें स्वतंत्रता दिवस की धूम, आयुक्त और डीएम ने किया ध्वजारोहण

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में आजादी का महापर्व 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। आयुक्त अजीत कुमार, डीएम अमित आसेरी ने ध्वजारोहण किया। राष्ट्रभक्ति, सेवा और संवेदना का संदेश के साथ उच्चाधिकारियों ने विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता की। वीर शहीदों को नमन किया। आयुक्त ने अधिकारियों को दिलाई एकता की शपथ राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की शपथ दिलाई। आयुक्त अजीत कुमार द्वारा आयुक्त कार्यालय में ध्वजारोहण किया। साथ ही अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा की शपथ दिलाई। डीएम अमित आसेरी ने अपने आवास एवं कार्यालय में तिरंगा फहराया। वीर सपूतों को श्रद्धापूर्वक नमन किया। ये भी पढ़ें: यूपी में 7 PCS अफसरों के तबादले, निधि पांडे बनीं लखनऊ की SDM, पढ़ें पूरी लिस्ट.. ऐतिहासिक दुर्ग भूरागढ़ में वीर शहीदों को श्रद्ध...
बांदा: राजनीतिक रंग में रंगी हरियाली तीज, धूमधाम से हुआ भव्य आयोजन

बांदा: राजनीतिक रंग में रंगी हरियाली तीज, धूमधाम से हुआ भव्य आयोजन

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में हरियाली तीज पर बड़ी ही धूमधाम के साथ कार्यक्रम का आयोजन हुआ। खास बात यह रही कि हरियाली तीज में राजनीति के रंग भी घुले नजर आए। रानी दुर्गावती समिति द्वारा एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ। बड़े ही भव्य ढंग से हुआ आयोजन भारतीय संस्कृति, नारी शक्ति और राष्ट्रभक्ति के सुंदर संगम ने कार्यक्रम को अद्भुत और विशेष बना दिया। इस अवसर पर बांदा की प्रमुख राजनीतिक महिलाएं भी मौजूद रहीं। बांदा के नरैनी से बीजेपी विधायक ओममणि वर्मा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सरिता द्विवेदी भी कार्यक्रम में शामिल रहीं। इस आयोजन में भारतीय संस्कृति, नारी शक्ति और राष्ट्रभक्ति के सुंदर संगम ने कार्यक्रम को अद्भुत और विशेष बना दिया। बड़ी संख्या में शहर के संभ्रांत परिवारों की महिलाओं ने इसमें सहभागिता की। कार्यक्रम बड़े ही भव्य रूप से आयोजित हुआ। ये भी पढ़ें: बांदा दीक्षांत स...