Monday, November 16सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा: साहित्य जगत में केडी सिंह की नई दस्तक, ‘व्यंग कौमुदी’ का विमोचन

केडी सिंह की पुस्तक के विमोचन के अवसर पर अतिथिगण

समरनीति न्यूज, बांदा: परिवहन विभाग के अधिकारी केडी सिंह साहित्य की विभिन्न विधाओं में अपने अभिनव प्रयोगों के लिए भी जाने जाते हैं। बांदा में उनकी 16वीं पुस्तक व्यंग कौमुदी का प्रकाशन हुआ है। इससे पहले उनकी 15 पुस्तकें विभिन्न प्रकाशनों से प्रकाशित हो चुकी हैं। उनका साहित्यिक योगदान काफी सराहनीय है।

साहित्यिक क्षेत्र में कई बार हुए सम्मानित

अपने दो व्यंग संग्रहों और एक संस्मरण के लिए केडी सिंह को 3 बार उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान के विभिन्न सम्मान (बालकृष्ण शर्मा पुरस्कार, शरद जोशी सर्जना सम्मान, निर्मल वर्मा पुरस्कार) मिल चुका है। इतना ही नहीं एक व्यंग रचना के लिए उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान द्वारा भगवती चरण वर्मा पुरस्कार” से सम्मानित हो चुके हैं।

परिवहन विभाग के अधिकारी हैं केडी सिंह

श्री सिंह ने अब तक हिंदी साहित्य संवर्धन और हिंदी प्रसार के लिए 12 देशों की यात्राएं कर चुके हैं। उनकी नई 16वीं पुस्तक के विमोचन के अवसर पर पीएम मोदी के निजी सचिव ओपी सिंह, पद्मश्री उमाशंकर पांडे, बांदा विधायक प्रकाश द्विवेदी, शिवगोपाल सिंह, युवराज सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें: बांदा: देश के जाने-माने हस्तरेखा विशेषज्ञ डाॅ. लक्ष्मीकांत त्रिपाठी से एक मुलाकात

बांदा: देश के जाने-माने हस्तरेखा विशेषज्ञ डाॅ. लक्ष्मीकांत त्रिपाठी से एक मुलाकात

कानपुर: कच्चा बादाम गर्ल अंजलि अरोड़ा को 1.20 करोड़ का नोटिस