Sunday, November 29सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा

बांदा: भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ श्रीभक्त चरित्र कथा का शंखनाद 

बांदा: भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ श्रीभक्त चरित्र कथा का शंखनाद 

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: शहर में आज भव्य और दिव्य कलश यात्रा निकली। इस कलश यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। पीले वस्त्रों में श्रद्धालु जयकारे लगाते यात्रा में शामिल हुए। यह कलश यात्रा शहर के अलीगंज स्थित रामलीला मैदान से शुरु हुई। इसकी अगुवाई सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी व उनकी पत्नी एवं पूर्व जिपं अध्यक्ष सरिता द्विवेदी ने की। श्रद्धालु जय श्रीराम और जय श्री राधे-कृष्ण के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े। डीजे पर बजते भक्ति संगीत की धुन पर श्रद्धालु जमकर झूमे। कलश यात्रा में भगवान की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। कलश यात्रा बाबूलाल चौराहा, कैथी बाजार, चौक बाजार, महेश्वरी देवी मंदिर, रामलीला मैदान, स्टेशन रोड, नया ओवरब्रिज, महाराणा प्रताप चौराहा होते हुए जेएन कालेज मैदान में पहुंचकर समाप्त हुई। वहां पंडाल में भंडारे का भी आयोजन हुआ। भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू ...
बांदा: UPCA क्रिकेट ट्रायल 2027-28: ऑनलाइन आवेदन शुरु, ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

बांदा: UPCA क्रिकेट ट्रायल 2027-28: ऑनलाइन आवेदन शुरु, ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की ओर से सत्र 2027-28 में आयोजित सभी क्रिकेट ट्रायल के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 18 नवंबर से जारी है। ट्रायल में हिस्सा लेने के इच्छुक खिलाड़ियों को यूपीसीए के पंजीकरण पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। यह जानकारी बांदा डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव वासिफ जमा खान ने दी। उन्होंने कहा कि बांदा के खिलाड़ी भी आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पंजीकरण शुल्क 400 रुपए, ई-चालान पोर्टल से ही मिलेगा उन्होंने बताया कि पोर्टल पर पंजीकरण पूर्ण होते ही प्रत्येक खिलाड़ी की विशिष्ट (यूनिक) पंजीकरण आईडी बन जाएगी। यूपीसीए के डाॅयरेक्टर प्रिंस रियासत अली ने कहा कि ये भी पढ़ें: कथा आमंत्रण: बांदा MLA प्रकाश द्विवेदी ने अधिवक्ताओं से की मुलाकात पंजीकरण में खिलाड़ियों को अपना नाम-पता व अन्य विवरण देना होगा। ई-चालान की प्रति निकालकर ...
बांदा में आज भव्य कलश यात्रा, एक नजर में पढ़ें पूरा रूट

बांदा में आज भव्य कलश यात्रा, एक नजर में पढ़ें पूरा रूट

Breaking News, Feature, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में कथावाचक पं. इंद्रेश महाराज की 'श्री भक्त चरित्र कथा' से एक दिन पूर्व आज शहर में भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। सदर विधायक प्रकाश दि्ववेदी द्वारा इस कथा का आयोजन कराया जा रहा है। इसी क्रम में कलश यात्रा सुबह 10 बजे रामलीला मैदान अलीगंज से शुरू होगी। इस रूट से होकर गुजरेगी कलश यात्रा कलश यात्रा बाबूलाल चौराहा, मुख्य बाजार होती हुई गूलरनाका पहुंचेगी। वहां से माहेश्वरी देवी मंदिर, रामलीला मैदान से स्टेशन रोड पहुंचेगी। फिर नया पुल होते हुए महाराणा प्रताप चौक जाएगी। वहां से कथा आयोजन स्थल पंडित जवाहरलाल नेहरू डिग्री कालेज मैदान में पहुंचकर समापन होगा। ये भी पढ़ें: कथा आमंत्रण: बांदा MLA प्रकाश द्विवेदी ने अधिवक्ताओं से की मुलाकात ये भी पढ़ें: बांदा MLA प्रकाश द्विवेदी ने पत्नी संग मातृशक्ति को पीले चावल से दिया न्योता https://samarneetinews.com/banda...
कथा आमंत्रण: बांदा MLA प्रकाश द्विवेदी ने अधिवक्ताओं से की मुलाकात

कथा आमंत्रण: बांदा MLA प्रकाश द्विवेदी ने अधिवक्ताओं से की मुलाकात

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने कचेहरी पहुंचकर अधिवक्ताओं से भेंट कर कथावाचक इंद्रेश महाराज की कथा के लिए आमंत्रण पत्र दिया। सभी अधिवक्ताओं से कथा में आने की अपील की। बताते चलें कि जेएन कॉलेज मैदान में कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय द्वारा कथा सुनाई जाएगी। कथा में भारी भीड़ जुटने की संभावना 'भक्ति चरित्र कथा' के आयोजन के लिए भव्य तैयारियां की जा रही हैं। कई दिनों से इस कथा के आमंत्रण पत्र बांटे जा रहे हैं। लोगों में कथा को लेकर उत्साह है। ये भी पढ़ें: बांदा में 26 से बड़ा आयोजन, MLA प्रकाश द्विवेदी करा रहे इंद्रेश महाराज की कथा कथा में भारी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। कथा सुनने आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भव्य पंडाल सजाया जा रहा है। ये भी पढ़ें: बांदा MLA प्रकाश द्विवेदी ने पत्नी संग मातृशक्ति को पीले चावल से दिया न्योता  https://s...
बांदा: हादसे में दो दोस्तों की मौत-तीसरा गंभीर हालत में कानपुर रेफर 

बांदा: हादसे में दो दोस्तों की मौत-तीसरा गंभीर हालत में कानपुर रेफर 

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के दो दोस्तों की आज दोपहर हुए दर्दनाक हादसे में मौत हो गई। तीसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को कानपुर रेफर कर दिया गया है। बताते हैं कि तीनों एक ही बाइक से भद्रकाली मेला देखकर मध्य प्रदेश से लौट रहे थे। रास्ते में छतरपुर क्षेत्र में बाइक की टेंपो से टक्कर हो गई। छतरपुर क्षेत्र में हुई बाइक-टेंपो टक्कर जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के गौरिहार थाना क्षेत्र में बाइक को सवारियों से भरे टेंपो ने टक्कर मार दी। बाइक सवार बांदा जिले के सीलप गांव निवासी 17 वर्षीय आशीष पाल, 16 वर्षीय प्रेमपाल की मौत हो गई। ये भी पढ़ें: बांदा में कारोबारी ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, यह वजह… वहीं 18 वर्षीय निर्मित गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में बांदा जिला अस्पताल लाया गया। वहां से कानपुर रेफर कर दिया गया। घटना से परिजन बेहाल ह...
प्रकाश पर्व: सीएम योगी बोले-बाबा नानक ने दिया ‘एक ओंकार’ का मंत्र

प्रकाश पर्व: सीएम योगी बोले-बाबा नानक ने दिया ‘एक ओंकार’ का मंत्र

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, लखनऊ: प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने उन्हें नमन किया। इस अवसर पर राजधानी के डीएवी पीजी कॉलेज में विशेष कार्यक्रम हुआ। इस कार्यक्रम में सीएम योगी शामिल हुए।उन्होंने कहा कि जिस दौर में विदेशी ताकतें समाज को परेशान कर रही थीं और आस्था पर प्रहार हो रहे थे। बाबा नानक ने 'एक ओंकार' का दिया मंत्र उस कठिन समय में गुरु नानक देव जी ने निडर होकर सत्य और धर्म का मार्ग दिखाया। सभी को 'एक ओंकार' का मंत्र दिया। साथ ही प्रेम, समानता और सेवा का संदेश भी दिया। उन्होंने गुरु नानक देव जी के करुणा और आपसी भाईचारे के सिद्धांतों को याद किया।सीएम योगी ने देश और धर्म की रक्षा के लिए सिख गुरुओं के बलिदान को नमन किया। साथ ही सभी प्रदेशवासियों को प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं दीं। ये भी पढ़ें: यूपी में बड़ा फेरबदल, देर रात 38 IAS के तबादले, ...
बांदा में कारोबारी ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, यह वजह…

बांदा में कारोबारी ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, यह वजह…

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के अतर्रा में एक प्राॅपर्टी डीलर लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना का कारण मृतक का बीमारी से परेशान होना बताया जा रहा है। सीओ अतर्रा अमरनाथ गुप्ता का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। घटना से परिवार में पसरा मातम जानकारी के अनुसार, अतर्रा कस्बे में नरैनी रोड टेंपो स्टैंड के पास रहने वाले राजकिशोर शिवहरे राइस मिल मालिक हैं। उनके बेटे विकास शिवहरे (42) ने रविवार दोपहर घर की ऊपरी मंजिल में खुद को लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर परिवार के लोगों को घटना की जानकारी हुई। परिवार के लोग खून से लतपत हालत में उठाकर अस्पताल ले गए। वहां डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पु...
बांदा एसपी ने झंडा दिवस पर दी सलामी, डीजीपी का संदेश भी सुनाया

बांदा एसपी ने झंडा दिवस पर दी सलामी, डीजीपी का संदेश भी सुनाया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल की उपस्थिति में आज पुलिस लाइन में झंडा दिवस मनाया गया। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस झंडा फहराया और पुलिसकर्मियों के साथ सलामी दी। बता दें कि 23 नवंबर 1952 को देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने यूपी को पुलिस ध्वज प्रदान किया था। हर साल 23 नवंबर को होता है आयोजन इसी उपलक्ष्य में हर साल 23 नवंबर को पुलिस झंडा दिवस मनाया जाता है। सलामी देने के बाद पुलिस अधीक्षक ने डीजीपी का संदेश भी सभी जवानों को पढ़कर सुनाया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज, सीओ सिटी सौरभ सिंह, सीओ प्रवीण  यादव समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। ये भी पढ़ें: यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा: युवतियों से रेप का प्रयास-एनकाउंटर में आरोपी हसीब गिरफ्तार  https://samarneetinews.com/attempted-rape-of-girls-who-come-uppolice-exam-accused-haseeb-arrested/  ...
बांदा में 10 जुआरी गिरफ्तार-दो अड्डों पर पुलिस के छापों से मचा हड़कंप

बांदा में 10 जुआरी गिरफ्तार-दो अड्डों पर पुलिस के छापों से मचा हड़कंप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा एसपी पलाश बंसल के निर्देशों पर अपराधियों की धड़-पकड़ जारी है। मर्का थाना पुलिस ने 10 जुआरी पकड़े हैं। इन जुआरी को पुलिस ने दो जुआ अड्डों पर छापेमारी करके पकड़ा है। पुलिस ने जुआरियों के कब्जे से 10 हजार से ज्यादा की रकम बरामद की है। अभियुक्तों कब्जे से पुलिस को ताश के पत्ते भी मिले हैं। यह जानकारी पुलिस की मीडिया सेल की ओर से दी गई है। पुलिस ने दो जगहों पर की छापेमारी जानकारी के अनुसार, मरका पुलिस ने हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलते 10 जुआरियों को गिरफ्तार किया। इन लोगों को अलग-अलग जगहों से पकड़ा गया। पुलिस ने गोपनीय सूचना पर ग्राम मऊ-अरमार रोड व मऊ-इंगुवा रोड के पास से जुआ पकड़े। ये भी पढ़ें: बांदा में दर्दनाक घटना, किसान ने कर्ज से तंग आकर उठाया आत्मघाती कदम  पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान बांदा के मर्का थाना क्षेत्र के मऊ गांव निवासी रेवती रमन, राजू, ...
बांदा में दर्दनाक घटना, किसान ने कर्ज से तंग आकर उठाया आत्मघाती कदम

बांदा में दर्दनाक घटना, किसान ने कर्ज से तंग आकर उठाया आत्मघाती कदम

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा की तिंदवारी विधानसभा क्षेत्र में एक किसान ने कर्ज से तंग आकर खुदकुशी कर ली। बाद में उनकी जान चली गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना से  परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के परिजनों ने घटना का कारण कर्ज से परेशान होना बताया है। परिजनों ने कर्ज को बताया वजह, पुलिस बोली जांच कर रहे जानकारी के अनुसार, जसपुरा थाना क्षेत्र के अमारा गांव के मजरा कुटी डेरा के जयकरण निषाद का कहना है कि उनके बड़े भाई शिवकरन निषाद लगभग 65 वर्ष के थे। रविवार दोपहर उन्होंने खुद पर पेट्रोल छिड़कर आग लगा ली। इससे वह बुरी तरह से झुलस गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे। ये भी पढ़ें: बांदा में सांप के काटने से 15 साल की निशा की मौत, घर में पसरा मातम जब तक  लोगों ने आग बुझाई, उनकी मौत हो चुकी थी। घटना से परिजनों में हड़कंप मच गया। घर में मातम पसर गया। मृतक...