
समरनीति न्यूज, बांदा: पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल की उपस्थिति में आज पुलिस लाइन में झंडा दिवस मनाया गया। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस झंडा फहराया और पुलिसकर्मियों के साथ सलामी दी। बता दें कि 23 नवंबर 1952 को देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने यूपी को पुलिस ध्वज प्रदान किया था।
हर साल 23 नवंबर को होता है आयोजन
इसी उपलक्ष्य में हर साल 23 नवंबर को पुलिस झंडा दिवस मनाया जाता है। सलामी देने के बाद पुलिस अधीक्षक ने डीजीपी का संदेश भी सभी जवानों को पढ़कर सुनाया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज, सीओ सिटी सौरभ सिंह, सीओ प्रवीण यादव समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें: यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा: युवतियों से रेप का प्रयास-एनकाउंटर में आरोपी हसीब गिरफ्तार
यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा: युवतियों से रेप का प्रयास-एनकाउंटर में आरोपी हसीब गिरफ्तार
