Monday, September 7सही समय पर सच्ची खबर...

उत्तर प्रदेश

Covid 19 : यूपी के मानसून सत्र से पहले विधानसभा के 24 कर्मचारी पाॅजिटिव मिले

Covid 19 : यूपी के मानसून सत्र से पहले विधानसभा के 24 कर्मचारी पाॅजिटिव मिले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : दो दिन बाद 20 अगस्त से यूपी विधानसभा का मानसून सत्र शुरू होने वाला है। इससे पहले एहतियात के तौर पर सचिवालय स्टाफ की कोरोना जांच कराई गई। चौंकाने वाली रिपोर्ट के तहत विधानसभा के 24 अधिकारी और कर्मचारी कोरोना संक्रमित मिले हैं। इससे अच्छी खासी खलबली मच गई है।  अभी और लोगों की होगी जांच बताया जाता है कि विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित के निर्देशों पर मानसून सत्र शुरू होने से पहले विधानभवन में सभी अधिकारियों व कर्मचारियों की कोरोना जांच कराई गई। राजधानी के एसीएमओ डा. एमके सिंह के अनुसार देर शाम तक 622 अधिकारी और कर्मचारी तथा सुरक्षा में तैनात लोगों की जांच हो चुकी है। ये भी पढ़े :  लखनऊः विधानसभा में बिजनौर CJM कोर्ट में हुए हत्याकांड पर हंगामा, स्थगित 24 में कोरोना संक्रमित मिले हैं। अब उनकी कांटेक्ट लिस्ट तैयारी की जा रही है। उधर, संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना न...
बाहुबली विधायक विजय मिश्रा नैनी से चित्रकूट जेल में शिफ्ट

बाहुबली विधायक विजय मिश्रा नैनी से चित्रकूट जेल में शिफ्ट

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदा/चित्रकूट : संपत्ति के विवाद में गिरफ्तार भदोही के ज्ञानपुर से बाहुबली विधायक विजय मिश्रा को चित्रकूट जेल में शिफ्ट कर दिया गया है। इससे पहले वह प्रयागराज के नैनी सेंट्रल जेल में थे। माना जा रहा है कि उनको नैनी से इसलिए हटा दिया गया, ताकि वह अपने रसूख का इस्तेमाल न कर सकें। प्रयागराज प्रशासन की संस्तुति पर शासन ने भारी सुरक्षा के बीच सोमवार को देर रात विधायक विजय मिश्रा को चित्रकूट जेल शिफ्ट कर दिया है। उधर, विधायक की बेटी सीमा मिश्रा ने पिता की जान को खतरा बताते हुए गंभीर आरोप भी लगाए हैं। भारी सुरक्षा के बीच किया शिफ्ट बताते चलें कि रविवार को भदोही पुलिस द्वारा विधायक विजय मिश्रा को मध्य प्रदेश से लाकर अदालत में पेश किया गया था। इसके बाद उनको 14 न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। उनको सुरक्षा की दृष्टि से भदोही जेल में न रखकर प्रयागराज की नैनी जेल में शिफ्ट कर दिया...
बांदा में पुरानी रंजिश में चचेरे भाई ने भाई पर चलाई गोली, एक घायल

बांदा में पुरानी रंजिश में चचेरे भाई ने भाई पर चलाई गोली, एक घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : रंजिशन चलाई गई गोली ट्रैक्टर चालक को जा लगी, जिससे चालक मौके पर ही लहूलुहान हो गया। मौके पर पहुंचे परिवार के लोगों ने घायल को उठाकर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। बताया जाता है कि बबेरू कोतवाली के गुरौली सपहाई गांव निवासी सुरेंद्र (28) पुत्र जगदीश प्रसाद सोमवार सुबह अपने पड़ोसी विनय पुत्र रामसागर को ट्रैक्टर में बैठाकर खेत जा रहे थे। दोनों लोग ट्रैक्टर से घर के बाहर निकले ही थे कि विनय के चचेरे भाई अखिलेश ने तमंचे से फायर कर दिया। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ लिखी रिपोर्ट गोली विनय को न लगकर ट्रैक्टर चला रहे सुरेंद्र के कंधे में जा धंसी। इससे सुरेंद्र मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ा। गोली चलने की इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। आनन-फानन घायल को स्वास्थ्य केंद्र बबेरू में...
बांदा : सदर विधायक ने 12 सड़कों का लोकार्पण किया

बांदा : सदर विधायक ने 12 सड़कों का लोकार्पण किया

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने अपने विधानसभा क्षेत्र में जिला पंचायत और बुंदेलखंड विकास निधि से निर्मित एक दर्जन दर्जन सीसी सड़कों का लोकार्पण किया। उन्होंने लोकार्पण के बाद नवनिर्मित सड़कों की गुणवत्ता का निरीक्षण भी किया। सोमवार को जिला पंचायत एवं बुंदेलखंड विकास निधि से निर्मित ग्राम पंचायत तिंदवारा, मवई, मनकी का पुरवा, परहन पुरवा, बजरंग पुरवा, ग्योड़ीबाबा व नगर के गायत्री नगर, कताई मिल में लगभग एक दर्जन सीसी सड़कों का लोकार्पण कर जनता को समर्पित किया। परहनपुरवा में लोगों की समस्याएं भी सुनीं विधायक ने ग्राम पंचायत परहनपुरवा में लोगों की समस्याएं सुनीं। जनहित में जल्द ही एक सीसी नाला व दो सीसी सड़कों के निर्माण की घोषणा की गई। विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ द्वारा अवगत कराया गया है कि 18 अगस्त को भी ग्राम व शहर की कई सड़कों का लोकार्पण किया जाएगा। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष...
सीतापुर : लाइट बंद कर लड़की को उठा ले गए दरिंदे, गैंगरेप-गिरफ्तार

सीतापुर : लाइट बंद कर लड़की को उठा ले गए दरिंदे, गैंगरेप-गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुर : जिले में बिसवां कोतवाली क्षेत्र में एक नाबालिक लड़की से तीन दरिंदों ने अपहरण कर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। बदहवास हालत में घर पहुंची लड़की ने अपने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिवार के लोग उसे थाने लेकर पहुंचे। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए उनको गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि तीनों ही आरोपियों के खिलाफ रेप और पास्को एक्ट के तहत मुकदमा लिखा गया है। आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है। आरोपियों ने बंद की थी गांव की लाइट बताया जाता है कि बिसवां क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक 15 वर्षीय लड़की शौच के लिए शनिवार देर रात घर से बाहर गई थी। वहां पहले से मौजूद गांव के तीन युवक उसे मुंह दबाकर उठा ले गए। इसके बाद सुनसान जगह पर तीनों ने उसके साथ बारी-बारी से रेप किया। बाद में उसे घर के दरवाजे पर किसी को घटना के बारे में न...
यूपी : सेना के हेलीकाप्टर की खेत में आपात लैंडिंग, हादसा टला

यूपी : सेना के हेलीकाप्टर की खेत में आपात लैंडिंग, हादसा टला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, मथुरा : आज सोमवार को यूपी के मथुरा में सेना के हेलीकाप्टर को खेत में आपात लैंडिंग करनी पड़ी। इसके बाद एक बड़ा हादसा टल गया। बताते हैं कि हेलीकाप्टर में कुछ तकनीकि गड़बड़ी आ गई थी। इसके बाद उसे खेत में उतारना पड़ा। यह लैंडिंग मथुरा के बरसाना थाना क्षेत्र के संकेत गांव में कराई गई। हालांकि, तकनीकि खराबी को दूर करने के बाद हेलीकाप्टर ने दोबारा उड़ान भर ली। 15 मिनट बाद दोबारा उड़ान भरी बताया जाता है कि तकनीकि खराबी के कारण सेना के हेलीकाप्टर ने संकेत गांव में स्थित एसआरआर पब्लिक स्कूल के मैदान में लैंडिंग की। ये भी पढ़े : सीएम योगी का हेलीकाप्टर देखने उमड़ी भीड़ में भगदड़, एक की मौत-दो घायल मामले में बरसाना के इंस्पेक्टर आजाद पाल सिंह ने बताया कि तकनीकि खराबी के बाद हेलीकाप्टर को लैंड करना पड़ा था। 15 मिनट रुकने के बाद हेलीकाप्टर को सेना के जवानों ने ठीक कर लिया। इसके बाद ...
कानपुर : पुलिस को खास आदेश,  गैंगस्टर के कार्यक्रमों में न जाएं – न बुलाएं

कानपुर : पुलिस को खास आदेश, गैंगस्टर के कार्यक्रमों में न जाएं – न बुलाएं

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : बिकरू कांड के बाद सामने अपराधियों और पुलिस कर्मियों के गठजोड़ की खबरों ने कई तरह के सवाल खड़े कर दिए। ऐसे में कानपुर के आईजी मोहित अग्रवाल ने पुलिस की आंतरिक व्यवस्था में सुधार को महत्वपूर्ण आदेश जारी किए हैं। इन आदेशों में कहा गया है कि पुलिस कर्मी गैंगस्टर यानि अपराधियों के पारिवारिक समारोह (फैमिली फंक्शन) में शामिल न हों। इतना ही नहीं आदेशों में यह भी कहा गया है कि गैंगस्टर व अपराधी को अपने यहां (पुलिसकर्मी द्वारा) किसी समारोह में न बुलाया जाए। पुलिस में आंतरिक सुधार को बेहद अहम बिकरु कांड के बाद पुलिस और अपराधियों के गठजोड़ की खबरों के बीच आईजी का यह कदम बेहद अहम माना जा रहा है जो पुलिस की आंतरिक व्यवस्था में सुधार की दिशा में मील का पत्थर साबित हो सकता है। दरअसल, अपने आदेशों में 'अपराधियों के सामाजिक बहिष्कार' नाम से जारी पत्र में आईजी ने साफतौर पर कहा है कि ...
UP : 12 IPS के तबादले, गोरखपुर-प्रतापगढ़-बिजनौर समेत कई जिलों के कप्तान..

UP : 12 IPS के तबादले, गोरखपुर-प्रतापगढ़-बिजनौर समेत कई जिलों के कप्तान..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी की योगी आदित्यनाथ की सरकार ने उत्तर प्रदेश में 12 आईपीएस के तबादले किए हैं। इन तबादलों में कई जिलों के कप्तान बदले गए हैं। वहीं तीन आईपीएस केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे हैं। उनको भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। गोरखपुर, प्रतापगढ़ और बिजनौर समेत कई जिलों के पुलिस कप्तानों को बदला गया है। बताते हैं कि प्रदेश में कानून व्यवस्था को और ज्यादा प्रभावी बनाने के लिए सरकार ने यह कदम उठाया है। आने वाले दिनों में कुछ जिलों के पुलिस कप्तान हटाए जा सकते हैं। गोरखपुर के एसएसपी हटे तबादलों के इस क्रम में गोरखपुर के वरिष्ठ पुलिस आधीक्षक (SSP) को हटा दिया गया है। उनके स्थान पर आईपीएस जोगिंदर सिंह को नया एसएसपी बनाया गया है। इसी तरह प्रतापगढ़ के एसपी अभिषेक सिंह को अब बागपत का पुलिस अधीक्षक बना दिया गया है। बिजनौर के एसपी संजीव त्यागी को प्रतापगढ़ जिले का पुलिस अधीक्षक नियुक्...
Update : बांदा में सरकारी स्कूल में नहीं फहराया तिरंगा, हेड मास्टर समेत दो सस्पेंड

Update : बांदा में सरकारी स्कूल में नहीं फहराया तिरंगा, हेड मास्टर समेत दो सस्पेंड

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदा : 74वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बांदा में एक सरकारी स्कूल में बड़ी कर्तव्यहीनता सामने आई है। जहां ध्वजारोहण नहीं किया गया है। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों से की। साथ ही स्कूल की वीडियो रिकार्डिंग भी अधिकारियों को सौंपी। बीएसए ने हेड मास्टर व सहायक मास्टर को निलंबित कर दिया है। साथ ही मामले की जांच संयुक्त रूप से एबीएसए जसपुरा व कमासिन को सौंपी है। 15 दिन में दोनों से रिपोर्ट देने को कहा है। उधर, इसकी चर्चा पूरे जिले में बनी रही। लोगों का कहना था कि स्वतंत्रता दिवस पर इस तरह की लापरवाही बेहद शर्मनाक है। ग्रामीणों में इसे लेकर काफी नाराजगी दिखाई दी। वीडियो रिकार्डिंग के साथ शिकायत बताया जाता है कि मामला नरैनी तहसील के सिरसौना गांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय का है। वहां 74वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ही स्कूल के स्टाफ ने ध्वजारोहण नहीं किया। तिरंगा न फहर...
बांदा : वज्रपात से महिला समेत काल के गाल में समा गईं 3 जिंदगियां

बांदा : वज्रपात से महिला समेत काल के गाल में समा गईं 3 जिंदगियां

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बारिश से बचने के लिए अलग-अलग जगहों पर पेड़ों के नीचे सिर छिपाने को खड़े महिला समेत तीन लोगों की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। बिजली इतने तेज धमाके और तीव्रता के साथ गिरी की तीनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं एक युवक बुरी तरह से झुलस गया है। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। तीनों ही मामलों में राजस्व अधिकारी और लेखपालों ने कानूनी कार्यवाही पूरी की। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम को भेजा है। मरने वालों में 16 साल का किशोर भी शामिल पहली घटना में बबेरू कोतवाली के थरथुवा गांव निवासी ऊदल यादव (26) अपने चचेरे भाई अनिल (32) के साथ सुबह खेत पर धान की बेड़ रोपने जा रहे थे। रास्ते में तेज बारिश होने लगी। भीगने से बचने के लिए दोनों लोग पेड़ के नीचे खड़े हो गए। तेज गर्जना के साथ उनपर आकाशीय बिजली गिर गई। इससे दोनों बुरी तरह से झुलस गए। बबेरू स्वास्थ्...