Saturday, November 7सही समय पर सच्ची खबर...

उत्तर प्रदेश

प्रयागराज: रामभद्राचार्य के खिलाफ परिवाद, ब्राह्मणों पर टिप्पणी का मामला

प्रयागराज: रामभद्राचार्य के खिलाफ परिवाद, ब्राह्मणों पर टिप्पणी का मामला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: रामभद्राचार्य के खिलाफ प्रयागराज की जिला अदालत में परिवाद दाखिल हुआ है। साथ ही एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई है। कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई के लिए तारीख भी निर्धारित कर दी है। अगली सुनवाई 12 अक्टूबर को अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट-8 ने दाखिल परिवाद पर सुनवाई करते हुए रामभद्राचार्य को नोटिस जारी किया है। साथ ही जवाब मांगा है। परिवाद में कहा गया है कि रामभद्राचार्य ने ब्राह्मण की उप जातियां पर टिप्पणी की थी। इसमें कुलीन और नीच ब्राह्मण कहा गया था। कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 18 अक्टूबर की तारीख तय की है। ये भी पढ़ें: शाहजहांपुर में डबल मर्डर, मंदिर में दो साधुओं की हत्या-शव जलाए   https://samarneetinews.com/nehasinghrathores-attack-on-rambhadracharya-said-saying-anything-wearing-saffron-clothes/ https://samarneetinews.com/shahjahanpur-priest-d...
शाहजहांपुर में डबल मर्डर, मंदिर में दो साधुओं की हत्या-शव जलाए

शाहजहांपुर में डबल मर्डर, मंदिर में दो साधुओं की हत्या-शव जलाए

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। शाहजहांपुर के खुदागंज थाना क्षेत्र के सूथा गांव में गुरुवार सुबह दो साधुओं के जले हुए शव मिलने से हड़कंप मच गया। रात में दोनों की मंदिर परिसर में हत्या करके शव जलाने की घटना सामने आ रही है। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से बातचीत की। पुलिस ने हत्यारोपी को किया गिरफ्तार पुलिस ने हत्यारोपी सुमित सिंह को हिरासत में ले लिया है। जले हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान मंदिर के सेवादार गोपाल दास और बाबा बिहारी दास के रूप में की गई है। ये भी पढ़ें: झांसी में बड़ा हादसा, नदी में एक को बचाने के टक्कर में पांच डूबे, सभी की मौत  गांव के लोगों का कहना है कि दोनों साधु मंदिर परिसर में ही रहते थे। एसपी सौरभ दीक्षित ने मौके पर पहुंचकर वारदात ...
बांदा में बड़ी घटना, दो सगे भाइयों के शव मिलने से सनसनी

बांदा में बड़ी घटना, दो सगे भाइयों के शव मिलने से सनसनी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में आज बुधवार को एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। नरैनी थाना क्षेत्र में दो मासूम सगे भाइयों के शव घर के पास पानी से भरे गड्ढे में मिले हैं। घटना से गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। सीओ नरैनी प्रवीण कुमार ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। सीओ नरैनी का कहना है कि शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। घटना की जांच की जा रही है। नींव के लिए खोदे गए गड्ढे में डूबे दोनों जानकारी के अनुसार, आज नरैनी थाने पर डायल यूपी-112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम नन्दवारा में दो सगे भाई दोपहर से लापता हैं। बताया जाता है कि गांव के भइयाराम राजपूत के बेटे 6 वर्षीय मनोज और 4 वर्षीय युवराज घर के पास ही खेल रहे थे। इसके बाद दोनों का कुछ पता नहीं चला। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू की। ये ...
बांदा में वकीलों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन-DM को ज्ञापन

बांदा में वकीलों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन-DM को ज्ञापन

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में आज वकीलों ने मांगों को लेकर डीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। बाद में जिलाधिकारी कार्यालय में ज्ञापन भी सौंपा। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विमल सिंह के नेतृत्व में अधिवक्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे। इन प्रमुख मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन वहां नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। मांगों में अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम और जसवंत सिंह आयोग की रिपोर्ट तत्काल लागू करने की बात कही गई। साथ ही नए अधिवक्ताओं के लिए प्रोत्साहन भत्ता और 70 की आयु वाले अधिवक्ताओं को मानक भत्ता की मांग भी की गई। इस मौके पर बड़ी संख्या में अधिवक्तागण मौजूद रहे। ये भी पढ़ें: बांदा: MLC चुनाव की घोषणा होते ही वैश्य समाज ने उठाई आरक्षण की मांग https://samarneetinews.com/banda-mlc-election-vaishya-demand-reservation/...
बांदा में राकेश टिकैत ने सरकार को घेरा, बोले-आपदाग्रस्त घोषित करें सरकार

बांदा में राकेश टिकैत ने सरकार को घेरा, बोले-आपदाग्रस्त घोषित करें सरकार

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में किसान-मजदूर महापंचायत में राकेश टिकैत ने किसानों की बदहाली के मुद्दे पर सरकार को घेरा है। किसान नेता टिकैत ने कहा कि आने वाला समय देश के अन्नदाताओं के लिए बेहद चुनौतीभरा है। हम सभी को एकजुट होकर इसका सामना करना होगा। वह बांदा में मंडी समिति में किसान-मजदूर महापंचायत को संबोधित कर रहे थे। बांदा को आपदाग्रस्त घोषित करने की मांग भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि बुंदेलखंड में भारी बारिश से फसलें बर्बाद हो चुकी हैं। ऐसे में सरकार को बांदा और प्रभावित क्षेत्रों को आपदाग्रस्त घोषित करना चाहिए। ये भी पढ़ें: झांसी में बड़ा हादसा, नदी में एक को बचाने के टक्कर में पांच डूबे, सभी की मौत महापंचायत के बाद भाकियू की ओर से मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन भी भेजा गया। इस ज्ञापन में बांदा को आपदाग्रस्त घोषित करने, फसल नुकसान का ...
बांदा का मान बढ़ाया: GIC के शिक्षक डाॅ. पीयूष मिश्रा झांसी में सम्मानित

बांदा का मान बढ़ाया: GIC के शिक्षक डाॅ. पीयूष मिश्रा झांसी में सम्मानित

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के राजकीय इंटर कालेज के शिक्षक डॉ. पीयूष मिश्रा झांसी में सम्मानित हुए हैं। सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान में अहम भूमिका निभाने के लिए उन्हें सम्मानित किया गया है। दरअसल, शिक्षक डॉ. मिश्रा ने सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में अनवरत उत्कृष्ट सेवा कार्य किए हैं। सड़क सुरक्षा जागरुकता अभियान में अहम योगदान यह सम्मान आज उन्हें झांसी में उप परिवहन आयुक्त (परिक्षेत्र) संजय सिंह, संयुक्त शिक्षा निदेशक राजेश कुमार वर्मा और संभागीय परिवहन अधिकारी राजेश वर्मा द्वारा दिया गया। साथ ही प्रशस्ति पत्र भी भेंट किया गया। शिक्षा भवन झांसी में डॉ. मिश्रा को सम्मानित करते हुए उनके कार्यों की सराहना की गई। उन्हें सम्मानित किए जाने से शिक्षक जगत में हर्ष का माहौल है। ये भी पढ़ें: यूपी शिक्षक पुरस्कार : 75 शिक्षक चयनित, बांदा-कानपुर-अमरोहा-सीतापुर-बिजनौर से ये होंगे सम्मानित.. ...
यूपी: बीजेपी ने MLC चुनाव के 6 और प्रत्याशी किए घोषित, पढ़ें लिस्ट..

यूपी: बीजेपी ने MLC चुनाव के 6 और प्रत्याशी किए घोषित, पढ़ें लिस्ट..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी विधान परिषद की 11 सीटों पर होने वाले चुनावों के लिए भाजपा ने 6 और प्रत्याशियों के नाम वाली लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में भाजपा ने वाराणसी, झांसी, मेरठ, गोरखपुर-फैजाबाद और आगरा समेत 6 सीटों के उम्मीदवारों की घोषणा की है। झांसी-इलाहाबाद से अशोक कुमार राठौर प्रत्याशी जानकारी के अनुसार, भाजपा ने वाराणसी स्नातक क्षेत्र से केदारनाथ सिंह, मेरठ स्नातक क्षेत्र से दिनेश गोयल, प्रयागराज-झांसी स्नातक क्षेत्र से अशोक कुमार राठौर, वाराणसी शिक्षक क्षेत्र से डॉ. प्रमोद मिश्रा, आगरा शिक्षक क्षेत्र से हरि किशोर तिवारी व गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक क्षेत्र से ध्रुव त्रिपाठी को उम्मीदवार घोषित किया है। 11 सीटो के लिए 5 की पहले हो चुकी है घोषणा विधान परिषद की कुल 11 सीटों के चुनाव के लिए बीजेपी की ओर से पांच प्रत्याशियों की घोषणा पहले हो चुकी है। बताते चलें कि उम्मीदवारो...
झांसी में बड़ा हादसा, नदी में एक को बचाने के टक्कर में पांच डूबे, सभी की मौत

झांसी में बड़ा हादसा, नदी में एक को बचाने के टक्कर में पांच डूबे, सभी की मौत

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, झाँसी, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, लखनऊ: झांसी में आज मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया। झांसी जिले में मऊरानीपुर क्षेत्र के देवरी सिंहपुरा गांव के पास सुखनई नदी में एक को बचाने में पांच लोग डूब गए। इस बड़ी दुखद घटना में एक ही परिवार के सभी पांच लोगों की मौत हो गई। बताया जाता है कि सभी लोग ताऊ के श्राद्ध के बाद नदी में तिलांजलि देने गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बचाव कार्य शुरू कराया। मऊरानीपुर क्षेत्र में हुई दर्दनाक घटना काफी प्रयास के बाद पुलिस ने गोताखोरों की मदद से पांचों शवों को बाहर निकलवाया। जानकारी के अनुसार, देवरी सिंहपुरा निवासी अनूप तिवारी अपने पारिवारिक सदस्यों श्रेयांश (21), अभिनय तिवारी (26), अर्पित (12) और जालौन निवासी पुष्कर शुक्ला (23) संग सुखनई नदी तिलांजलि व स्नान को गए थे। ये भी पढ़ें: जालौन: राकेश टिकैत बोले-“किसानों की आय नहीं कर्ज बढ़ा”  बताते चलें कि वहां नहाते समय अभिनय क...
बांदा के अर्श मोहम्मद ने बैडमिंटन में लहराया परचम

बांदा के अर्श मोहम्मद ने बैडमिंटन में लहराया परचम

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के अर्श मोहम्मद और छत्तीसगढ़ के सौरव साहू ने योनेक्स सनराइज अखिलेश दास गुप्ता मेमोरियल बैडमिंटन टूर्नामेंट में अवार्ड जीता है। अर्श ने पूरे बांदा का नाम रोशन किया है। मुकाबले में अर्श और सौरव ने फाइनल मुकाबले में कर्नाटक के सुमित एआर और आर्या टी की जोड़ी को हराया। बैडमिंटन के होनहार खिलाड़ी हैं अर्श अर्श की उपलब्धि पर उनके पिता अशफाक मोहम्मद समेत पूरा परिवार बेहद खुश है। उनके पिता की बांदा में टेलरिंग की दुकान है। अर्श शुरू से ही होनहार खिलाड़ी हैं। बांदा बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष राजेश दुबे, स्टेडियम कोच भानु प्रताप, सुनील सक्सेना, राजेंद्र परिहार, त्रिपुरारी पांडे समेत अन्य लोगों ने खुशी जताई है। ये भी पढ़ें: बांदा का मान बढ़ाया: GIC के शिक्षक डाॅ. पीयूष मिश्रा झांसी में सम्मानित https://samarneetinews.com/banda-gic-treacher-piyush-mishra-honor...
बांदा: सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में वंदे मातरम का सामूहिक गायन

बांदा: सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में वंदे मातरम का सामूहिक गायन

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (केन पथ) में सामूहिक गायन का आयोजन हुआ। वंदे मातरम की रचना को 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में सामूहिक गायन हुआ। यह आयोजन विद्या भारती, अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान की ओर से किया गया। DIOS रहे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डीआईओएस दिनेश कुमार रहे। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा देश हमेशा सभ्यता एवं संस्कृति का प्रतीक रहा है। अपनी संस्कृति को बनाए रखना और आगे बढ़ाना हम सभी का नैतिक कर्तव्य है। ये भी पढ़ें: बांदा में UGC बिल के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों लोग, राष्ट्रपति को ज्ञापन कार्यक्रम में वंदे मातरम का एक स्वर, एक लय में सामूहिक गान किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य राज किशोर द्विवेदी, विद्यालय प्रबंधक जगदीश पटेल, अभिभावक, समस्त छात्र त...