Saturday, May 16सही समय पर सच्ची खबर...

उत्तर प्रदेश

पॉलिथीन दे रही कैंसर, शुगर और हार्ट अटैक जैसे घातक रोग को बढ़ावा

पॉलिथीन दे रही कैंसर, शुगर और हार्ट अटैक जैसे घातक रोग को बढ़ावा

उत्तर प्रदेश, कानपुर, सेहत
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर में धरा और मानव शरीर के अंदर तक समा चुकी पॉलिथीन के दुष्प्रभाव अब बीमारियों के रूप में सामने आने लगे हैं. इसमें मौजूद कार्बन और अन्य केमिकल शरीर में प्रवेश कर ब्लड के साथ बॉडी में घूमते रहते हैं, जो आगे चलकर कैंसर का बड़ा कारण बनते हैं. पीने के पानी से लेकर, चाय और अन्य खाद्य पदार्थ पॉलिथीन में पैक करके बेचे जा रहे हैं. एक स्टडी में सामने आया है कि पॉलिथीन में रखा खाद्य पदार्थ और पानी पीने से एंडोक्राइन डिसरेप्टर डिजीज होने से हार्मोन असंतुलित हो जाते हैं. धरती के अंदर तक पहुंच गई है पालीथिन   पॉलिथीन ने कानपुर की धरती के अंदर भी प्रदूषण फैलाया है. इसके चलते मिट्टी की उर्वरा शक्ति कमजोर हो गई है. इसके अलावा बारिश के मौसम में भी वाटर रिचार्ज नहीं हो पा रहा है. वजह साफ है कि पॉलिथीन मिट्टी के अंदर तक समा चुकी है. इससे पानी को जमीन के अंदर जाने से रोकने में पॉ...
किसानों के सब्र की परीक्षा न ले सरकार, वरना संसद से बाहर का देखना होगा रास्ता- अन्नू टंडन

किसानों के सब्र की परीक्षा न ले सरकार, वरना संसद से बाहर का देखना होगा रास्ता- अन्नू टंडन

उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, उन्नावः केन्द्र सरकार किसानों के सब्र की परीक्षा न लें। वरना किसान का सब्र टूट गया तो सरकार को सीधा संसद से बाहर जाना पड़ेगा।ये बातें पूर्व सांसद अन्नू टंडन ने सफीपुर व बांगरमऊ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं व किसानों को संबोधित करते हुए कहीं। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता अन्नू टंडन आज विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करने पहुंची थीं। वहां बड़ी संख्या में लोग उनको सुनने को पहुंचे। इनमें महिलाओं और युवा बड़ी संख्या में मौजूद रहे। इस दौरान ग्रामीणों ने पूर्व सांसद से शिकायत की, कि उनको पेंशन नहीं मिल रही है। वहीं किसानों ने उनसे कहा कि आवारा पशु उनकी फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं और सरकार से कोई मदद नहीं मिल रही है। इसपर वरिष्ठ कांग्रेस नेता अन्नू टंडन ने कहा कि किसान हमारे देश की रीढ़ है जिसके बगैर कुछ नहीं हो सकता। इस सरकार में बैठे लोग यह भूल गए हैं। उन्होंने कहा कि आज हमारे देश का...
अदालत के आदेश पर दिल्ली के एल्कान पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल व 2 टीचरों पर मुकदमा, छात्रा रिक्षा की सुसाइड का मामला

अदालत के आदेश पर दिल्ली के एल्कान पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल व 2 टीचरों पर मुकदमा, छात्रा रिक्षा की सुसाइड का मामला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
9वीं की छात्रा रिक्षा राघव को परेशान करते थे दो शिक्षक, प्रिंसिपल ने शिकायत सुनकर भी नहीं उठाया कदम, भूमिका संदिग्ध  नोएडाः व्यवसायिकता की दौड़ में सबसे ज्यादा गिरावट अगर कहीं आई है तो वह है शिक्षा जगत। कभी भगवान से बड़ा दर्जा रखने वाले शिक्षक-शिक्षिका अपनी मर्यादा से गिरने और गिरते आचरण के चलते अब बुरे दिनों का शिकार हो रहे हैं। इसका उदाहरण बीती 18 मार्च को दिल्ली के एल्कान स्कूल के स्टाफ द्वारा परेशान किए जाने से तंग आकर एक कक्षा नौवीं की छात्रा द्वारा आत्महत्या के मामले में देखने को मिला। पीड़ित परिजनों के लगातार संघर्ष के बाद नोएडा पुलिस ने अदालत के आदेश पर मामला दर्ज किया है। बड़े स्कूल के सामने घुटने टेक बैठी थी पुलिस, फजीहत के बाद कोर्ट के आदेश पर लिखा प्रिंसिपल व दो टीचर पर मुकदमा    हांलाकि पुलिस भी इस मामले में पूरी तरह से आरोपियों के आगे घुटने टेके हुए थी और अपनी फजीहत ...
संभलिए ! घर में डेंगू-मलेरिया का लार्वा मिला तो हेल्थ डिपार्टमेंट वसूलेगा जुर्माना

संभलिए ! घर में डेंगू-मलेरिया का लार्वा मिला तो हेल्थ डिपार्टमेंट वसूलेगा जुर्माना

उत्तर प्रदेश, कानपुर, सेहत
समरनीति न्यूज, डेस्कः बरसात का मौसम आते ही डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों ने अपने पांव पसारने शुरू कर दिए हैं। इनसे लडऩे के लिए स्वास्थ्य विभाग ने संदिग्ध जगहों पर जांच पड़ताल के साथ ही डेंगू, मलेरिया का लार्वा मिलने पर उसे डिस्ट्रॉय करने का काम भी शुरू कर दिया है। इसके  अलावा ये डेंगू और मलेरिया का लार्वा आपकी जेब भी ढीली  कर सकता है। दरअसल, विभाग एक ही जगह पर तीसरी बार लार्वा मिलने पर जिम्मेदार से 500 रुपए का जुर्माना भी वसूल करेगा। ऐसे दी गई जिम्मेदारी , 67 टीमों का गठन   स्वाथ्य विभाग के अधिकारियों की माने तो बरसात के दिनों में जरा सी लापरवाही घातक हो सकती  है। इस मौसम में घर, ऑफिस, स्कूल में  या उसके आसपास जमा पानी में मच्छरों का लार्वा पलता है. इस ओर लोगों का ध्यान दिलाने के लिए 67 टीमों का गठन किया गया है जो नियमित शहर व ग्रामीण इलाकों में निरीक्षण कर रही है। अब तक इतनी ...
ग्रेटर नोएडा में दो इमारतें ढहीं, 3 के शव निकाले गए और कई के दबे होने की आशंका, बचाव कार्य जारी

ग्रेटर नोएडा में दो इमारतें ढहीं, 3 के शव निकाले गए और कई के दबे होने की आशंका, बचाव कार्य जारी

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, ग्रेटर नोएडाः दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र के शाहबेरी गांव में एक निर्माणाधीन समेत दो इमारतों के ढह जाने से वहां तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मलबे में अभी कुछ और लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। इस मामले में बिल्डिंग बनवाने मालिक समेत तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताते हैं कि शाहबेरी गांव में मंगलवार देर रात छह मंजिला एक निर्माणाधीन क इमारत पास की सात मंजिला इमारत पर जा गिरी। इससे दूसरी इमारत भी ढह गई। इससे निर्माणाधीन इमारत में रहने वाले लगभग एक दर्जन मजदूर मलवे के नीचे दब गए। इनमें से 3 मौत हो गई। इनके शव बाहर निकाले जा चुके हैं जबकि लगभग सात लोगों के मलबे के नीचे दबे होने की आशंका है। बताया जा रहा है कि दूसरी इमारत में 2 से 3 परिवार रह रहे थे। मुख्य दमकल अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया है कि एनडीआरएफ की चा...
कारनामा-ए-जलनिगमः काम पूरा फिर भी चाहिए लोन, शासन ने उठाए सवाल तो अफसरों की हवाइयां उड़ीं

कारनामा-ए-जलनिगमः काम पूरा फिर भी चाहिए लोन, शासन ने उठाए सवाल तो अफसरों की हवाइयां उड़ीं

Breaking News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति नीति न्यूज, कानपुरः खबर कुछ ऐसी है कि शहर में सड़कों के निर्माण के लिए जल निगम ने शासन से लोन मांगा था लेकिन शासन ने लोन पर ही कई सवाल खड़े कर दिए हैं। इससे जल निगम अधिकारियों के होश उड़ गए। नगर विकास विभाग के संयुक्त सचिव उमाशंकर सिंह ने सवाल करते हुए विभाग से जवाब मांग लिया है कि आखिर जब कार्य पूरा कराया जा चुका है तो लोन की अब क्या जरूरत है। इस पर जलनिगम ने भी जवाब दाखिल किया है। पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना के तहत जल निगम ने ब्याज मुक्त 61.31 करोड़ के लोन की डिमांड की गई थी। ऐसे मिले सवालों के जवाब  शासन के सवालों का जवाब देते हुए जल निगम ने कहा है कि योजना के अंतर्गत कहीं पर 1 मीटर सड़क खोदने के बाद 5 मीटर सड़क बनानी पड़ी। इसमें ज्यादा बजट व्यय हुआ है। कानपुर पेयजल योजना फेज-1 में इनर ओल्ड एरिया में जलापूर्ति कार्य के लिए 270 करोड़ की डीपीआर बनाई गई थी, जिसके अंत...
प्रदेश के लेखपालों की हड़ताल खत्म, वापस होंगे मुकदमें और निलंबन

प्रदेश के लेखपालों की हड़ताल खत्म, वापस होंगे मुकदमें और निलंबन

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, लखनऊः बीते 25 दिनों से जारी प्रदेश के लेखपालों की हड़ताल मंगलवार को खत्म हो गई। बताया जा रहा है कि राजस्व परिषद की ओर से सभी पांच मांगोंके मानने के बाद लेखपाल संघ ने यह फैसला लिया है। बुधवार से लेखपाल काम पर लौट आएंगे। हड़ताल और मांगों को लेकर लेखपाल संघ के साथ राजस्व परिषद अध्यक्ष के बीच हुई बातचीत सफल रही। बताते हैं कि राजस्व परिषद के राजस्व परिषद के चेयरमैन प्रवीर कुमार ने लेखपालों की मांगें मानकर उनपर दर्ज मुकदमे वापस लेने का आश्वास दिया है। साथ ही गिरफ्तार हुए लेखपालों की रिहाई और निलंबित लेखपालों को बहाल करने का भी आश्वासन दिया। बता दें कि लेखपालों की हड़ताल से प्रदेशभर में तहसीलों में आय, जाति, निवास प्रमाणपत्रों के अलावा समाधान दिवस व तहसील दिवस, जनता दर्शन जैसे कामकाज प्रभावित हो रहे थे।    ...
मथुरा में लोकार्पण और शिलान्यास के साथ ही विवादों से घिरीं सांसद एवं अभिनेंत्री हेमा मालिनी

मथुरा में लोकार्पण और शिलान्यास के साथ ही विवादों से घिरीं सांसद एवं अभिनेंत्री हेमा मालिनी

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, मथुराः स्थानीय सांसद हेमा मालिनी ने श्री कृष्ण जन्मभूमि के पास नवनिर्मित सार्वजनिक शौचालय एवं जन सुविधाकेंद्र का लोकार्पण करने के साथ ही नई योजनाओं का शिलान्यास भी किया। एक का कार्यक्रम के दौरान सांसद हेमा मालिनी के साथ इस मौके पर अन्य लोग भी मौजूद रहे। इस शौचालय का निर्माण हृदय योजना के अंतर्गत किया गया है। इस शौचालय से देश ही नहीं विदेशों से भी आने वाले श्रद्धालुओं को काफी सहूलियत मिलेगी। इसका निर्माण श्री कृष्ण जन्म भूमि के पास कराया गया है। यह काफी भव्य शौचालय है। दरअसल,  खास बात यह है कि इस शौचालय में एयरपोर्ट स्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इसमें महिलाओं के लिए सेनेटरी नैपकिन बेंडिंग मशीन, शू पालिश करने वाली मशीन जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी। इतना ही नहीं शिशुओं के साथ आने वाली मां को अलग से स्थान दिया जाएगा। इसके साथ ही शिलान्यास के दौरान चप्पल पहनकर पूजा ...
वादाखिलाफी से आहत पूर्व भारतीय हाकी कप्तान शाहिद की पत्नी लौटाएंगी अवार्ड

वादाखिलाफी से आहत पूर्व भारतीय हाकी कप्तान शाहिद की पत्नी लौटाएंगी अवार्ड

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, खेलकूद
समरननीति न्यूज, वाराणसीः पूर्व भारतीय हॉकी कप्तान की पत्नी  परवीन शाहिद अनदेखी से आहत होकर उनके पति को मिले पद्मश्री और अर्जुन अवार्ड सरकार को वापस लौटाएंगी। पूर्व हाकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी परवीन शाहिद का कहना है कि सरकार शाहिद को भूल गई है और उनसे किए बड़े-बड़े वादे भी। 2016 में पूर्व हाकी कप्तान की मौत हो गई थी। तब सरकार ने बड़े-बड़े वादे किए थे लेकिन पूरे न किए जाने से पूरा परिवार निराश है। बताते चलें कि भारतीय हॉकी टीम के कप्तान रहते हुए शाहित ने 1980 में भारतीय टीम ने मास्को ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीता था। भारतीय हाकी के इतिहास में मोहम्मद शाहित एक बड़ा नाम है। 29 अगस्त 2016 को मरणोपरांत उनको यूपी सरकार ने लक्ष्मण अवार्ड दिया था। इसी तरह उनको यश भारती अवार्ड भी मिला था। पत्नी परवीन का कहना है कि डीरेका स्टेडियम को मोहम्मद शाहिद के नाम पर रखने का वादा किया गया था। इसके स...
लखऩऊ में सीबीआई के डिप्टी एसपी के खिलाफ महिला सहकर्मी ने दर्ज कराया छेड़छाड़ का मुकदमा

लखऩऊ में सीबीआई के डिप्टी एसपी के खिलाफ महिला सहकर्मी ने दर्ज कराया छेड़छाड़ का मुकदमा

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः अबतक गली-मुहल्ले के गुंडों और सड़कछाप मजनुओं पर ही छेड़छाड़ के आरोप लगते थे लेकिन अब अधिकारियों के खिलाफ भी छेड़छाड़ के मामले सामने आ रहे हैं और मुकदमें दर्ज हो रहे हैं। राजधानी लखनऊ में सीबीआई के अधिकारी के खिलाफ अपनी ही सहकर्मी के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोप है कि लखनऊ में तैनात सीबीआई के बड़े अधिकारी ने अपनी ही महिला सहकर्मी से छेड़छाड़ की। मामले में खुद पीड़िता ने लखनऊ के चिनहट थाने में सीबीआई अधिकारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करने से बचती नजर आई पुलिस, काफी जद्दोजहद के बाद लिखी मुकदमा  हांलाकि सूत्रों का कहना है कि पुलिस ने काफी टालमटोल के बाद मामला दर्ज किया है। इतना ही नहीं महिला को थाने और चौकी से लौटाया भी गया। सूत्र बताते हैं कि महिला को मुकदमा न लिखाने को कहा जा रहा था। इसके...