Wednesday, May 1सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ दो सगे भाईयों के हत्यारोपी शिवम ने खुद को गोली से उड़ाया

लखनऊ के गोमती नगर में डबल मर्डर के आरोपी द्वारा खुद को गोली मारने के बाद मौके पर मौजूद पुलिस बल।

समरनीति न्यूज, लखनऊः कुछ दिन पहले लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके में दो सगे भाइयों की हत्या के मुख्य आरोपी शिवम सिंह ने खुद को गोली मारकर जान दे दी। घटना के वक्त पुलिस उसे गिरफ्तार करने राजधानी के गोमतीनगर के विरामखंड इलाके में पहुंची थी। दबिशे के दौरान यह घटना हुई। पुलिस ने मामले में दूसरे आरोपी चीना को गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी कलानिधि नैथानी के अनुसार सीओ हजरतगंज अभय कुमार मिश्र की टीम एंटी डकैती सेल के साथ सगे भाइयों के हत्यारोपी की गिरफ्तारी को पहुंची थी।

दबिश के दौरान पुलिस को देखकर उठाया कदम 

यह दबिश गोमती नगर के विरामखंड इलाके में दी गई थी। सादे वर्दी में पुलिस को देखकर आरोपी शिवम ने अवैध तमंचे से खुद को गोली मार ली। इस दौरान पुलिस ने शिवम के दूसरे साथी चीना को गिरफ्तार कर लिया है।

संबंधित मुख्य खबर ः लखनऊ में सरेआम दो सगे भाइयों की गोली मारकर हत्या

एसएसपी ने जानकारी दी है कि दो सगे भाइयों इमरान और अरमान की हत्या के मामले में वांछित 15 हजार का इनामी शिवम सिंह गोमतीनगर के विरामखंड के मकान नंबर- 5/591 में छिपकर रह रहा था। पुलिस को उसकी लोकेशन विरामखंड पांच में मिली थी।

दूसरे आरोपी चीना को पुलिस ने दबोचा  

जानकारी पर सीओ हजरतगंज साइबर सेल की टीम और एंटी डकैती सेल ने विरामखंड के एक मकान को घेर लिया। कहा कि दो मंजिला मकान में विक्की नाम का शख्स अपने परिवार के साथ नीचे रहता है।

ये भी पढ़ेंः पुलिस का दवाब या फिरौतीः 21 को अगवा कारोबारी 21 दिन बाद खुद घर लौटा 

पुलिस टीम ने विक्की के दरवाजे पर दस्तक दी और इसी दौरान शिवम ने पुलिस को देख लिया और भागकर भीतर कमरे में घुस गया। पुलिस ने विक्की की पत्नी से पूछताछ की तो उसने ऊपर की ओर इशारा कर दिया।

खून से लतपथ पड़ा डबल मर्डर के आरोपी शिवम सिंह का शव।

तेजी से कर रही थी पुलिस तलाश

लेकिन जबतक पुलिस वहां पहुंचकर उसको गिरफ्तार करती अचानक गोली चलने की आवाज आई। पुलिस उपर पहुंच ही रही थी कि तभी शोर मचाता हुआ आरोपी चीना बाहर की ओर भागा। चीना ने ही बताया कि शिवम ने खुद को गोली मार ली है।

ये भी पढ़ेंः बुंदेलखंडः भाजपा विधायक ने खनिज अधिकारी को सर्किट हाउस के कमरे में बंद करके पीटा

पुलिस ने चीना को दबोच लिया और कमरे में शिवम लहूलुहान पड़ा हुआ था। पास में ही तमंचा पड़ा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चीना के खिलाफ कार्रवाई करके उसे जेल भेजा जा रहा है।