Saturday, May 16सही समय पर सच्ची खबर...

उत्तर प्रदेश

बागपत में निरंकुशताः जुमे की नमाज के बाद पंचायत में सीओ को टुकड़े-टुकड़े करने की धमकी

बागपत में निरंकुशताः जुमे की नमाज के बाद पंचायत में सीओ को टुकड़े-टुकड़े करने की धमकी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, मेरठः पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पंचायतों के तुगलकी फरमान पहले भी माहौल को गंदा करते रहे हैं लेकिन इस बार हद पार करते हुए बागपत जिले में एक पंचायत ने सीओ बड़ौत के टुकड़े-टुकड़े करने की धमकी दे डाली है। इससे पूरे महकमे में भी हड़कंप मच गया है। यह धमकी हत्या के एक मामले में मृतक के पिता ने दी है। यह धमकी सर्वसमाज की भरी पंचायत में दी गई। यह धमकी फूंसवाली मस्जिद पर जुम्मे की नमाज के बाद सर्वसमाज की पंचायत में अनीस नाम के व्यक्ति ने दी। बताया कि अनीस के लड़के शाकिब का शव कुछ दिन पहले नेहरू रोड पर नाले में पड़ा मिला था। पुलिस का मानना है कि उसकी मौत नाले में गिरने से हुई। उसके पिता का कहना है कि उसके लड़के की कुछ लोगों ने हत्या की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराया था जिसके बाद पुलिस का कहना था कि मरने का कारण डूबना आया है। खास बात यह है कि जिस पंचायत में यह धमकी दी गई। उस...
सीधी भर्ती के अंतर्गत राजकीय इंटर कालेजों के लिए 14 प्रवक्ताओं का हुआ चयन

सीधी भर्ती के अंतर्गत राजकीय इंटर कालेजों के लिए 14 प्रवक्ताओं का हुआ चयन

उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ/कानपुरः राजकीय इंटर कालेजों में प्रवक्ता के चार विषयों में 14 रिक्त पदों पर चयन परिणाम यूपी पीएससी (उप्र लोकसेवा आयोग) ने शुक्रवार को घोषित कर दिया। सीधी भर्ती से नियमित चयन के लिए अभ्यर्थियों से आवेदन 2009-10 और 2012-13 में जारी विज्ञापन के आधार पर लिए गए थे। बैठक का किया गया आयोजन  परीक्षा परिणामों पर अनुमोदन के लिए यूपी पीएससी में बैठक हुई, जिसमें अंतिम चयन का परीक्षण करते हुए इसे स्वीकृत किया गया। उप्र विशेष अधीनस्थ शिक्षा सेवा (पुरुष संवर्ग) के अंतर्गत राजकीय इंटर कालेजों में प्रवक्ता नागरिक शास्त्र के सात पदों और प्रवक्ता अर्थशास्त्र के एक पद पर चयन के लिए अभ्यर्थियों का साक्षात्कार यूपी पीएससी में 17 जुलाई को हुआ था। परिणाम किए गए हैं घोषित  इसके बाद श्रेष्ठता क्रम से उपयुक्त पाए गए सभी आठ अभ्यर्थियों के परिणाम घोषित कर दिए गए। इनमें नागरिक शास्त्र में ती...
Good News : संडे से शुरू हो जाएगी कानपुर की पहली मल्टीलेवल पार्किंग

Good News : संडे से शुरू हो जाएगी कानपुर की पहली मल्टीलेवल पार्किंग

उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः लंबे समय के इंतजार के बाद संडे को सिटी की पहली मल्टीलेवल पार्किंग चालू हो जाएगी। कैनाल पटरी स्थित पार्किंग में 129 कार व लगभग 100 बाइक पार्क हो सकेंगी। इससे एक्सप्रेस रोड, मालरोड के अलावा कुछ हद तक बिरहाना रोड एरिया की पार्किंग की समस्या हल होने की उम्मीद है। हालांकि इस पार्किंग के ऊपर स्थित ऑफिस एरिया अभी तक केडीए नहीं बेच सका है। इतना दिया गया है स्‍पेस   नरौना चौराहा के पास कैनाल पटरी में करीब 2304 वर्ग मीटर स्पेस में तैयार पार्किंग के लोअर बेसमेंट में 47, अपर बेसमेंट में 35 और ग्र्राउंड फ्लोर में 47 गाडिय़ां पार्क की जा सकती हैं। इसके अलावा फस्र्ट व सेकेंड फ्लोर में 52 ऑफिस का स्पेस भी है। प्रिंट पर्ची का नहीं होगा इस्‍तेमाल  मल्टीलेवल पार्किंग में पहले से प्रिंट पर्ची का इस्तेमाल नहीं होगा। बल्कि गाड़ी आने पर उसके नंबर व टाइम के साथ हैंडहेल...
महाराजगंज में पलटी गांजे भरी डीसीएम, पुलिस ने कब्जे में ली गाड़ी

महाराजगंज में पलटी गांजे भरी डीसीएम, पुलिस ने कब्जे में ली गाड़ी

Breaking News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ, वीडियो
समरनीति न्यूज, कानपुरः जिले के महाराजपुर थाना क्षेत्र में कानपुर इलाहाबाद हाईवे पर एक डीसीएम पलट गई। डीसीएम में गांजा लदा था। गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर पश्चिम बंगाल का है। पुलिस का कहना है कि यह गांजे की खेप पश्चिम बंगाल से अवैध रूप से लादकर ले जाई जा रही थी। गाड़ी पलटने से इसका खुलासा हो गया। गाड़ी पलटने के बाद ड्राइवर और क्लीनर मौके से फरार हो गए हैं। पुलिस घटना की जांच कर रही है। गाड़ी किसके नाम थी,  इसका पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा करा लिया है। ...
केस्को की कंज्यूमर सर्विस के दावे हुए हवा-हवाई

केस्को की कंज्यूमर सर्विस के दावे हुए हवा-हवाई

उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः आप भी अगर बिजली के डामाडोल रवैये से परेशान हो चुके हैं तो आपको सबसे पहली सलाह ये होगी कि केस्‍को की हेल्‍पलाइन सेवा पर बिल्‍कुल भी विश्‍वास मत रखिएगा। जी हां, केस्को का हेल्प लाइन नंबर 1912 है। फिलहाल इसपर भरोसे बिल्‍कुल न रखिएगा। वरना आपको 12-12 घंटे तक बिजली संकट का सामना करना पड़ सकता है। यकीन न हो तो एनएलसी बाबूपुरवा कालोनी में रहने वाले रिटायर्ड पीएफ कर्मी गुप्तेश्वर कुमार से पूछ लीजिए या फिर उनका ट्विटर एकाउंट देख लीजिए। नहीं मिला कोई जवाब   शुक्रवार सुबह 5.30 बजे घर की लाइट गुल हो जाने पर गुप्तेश्वर ने हेल्प लाइन नम्बर 1912 पर फोन किया तो जवाब मिला सर्वर खराब है। अपनी कम्प्लेन सबस्टेशन जाकर नोट कराइए। ऑपरेशन के कारण चल पाने में लाचार गुप्तेश्वर ने लगभग एक घंटे बाद फिर 1912 फोन करने पर यही जवाब मिला। मजबूरन उन्होंने केस्...
बुंदेलखंड में नई पहलः कमिश्नर ने अफसरों को मीटिंग के बाद सौंपे पौधे, कहा- आप भी ऐसा ही करें

बुंदेलखंड में नई पहलः कमिश्नर ने अफसरों को मीटिंग के बाद सौंपे पौधे, कहा- आप भी ऐसा ही करें

Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः पर्यावरण संरक्षण को लेकर सरकार काफी प्रयास कर रही है लेकिन निचले पायदान पर आते-आते योजनाएं दम तोड़ देती हैं। ऐसे में या तो पौधरोपण पूरी तरह से होता ही नहीं है और अगर होता भी है तो खानापूर्ति करके पल्ला झाड़ लिया जाता है लेकिन कुछ अधिकारी मिसाल बनकर आते हैं और अपने आचरण से पर्यावरण संरक्षण की सीख ही नहीं देते बल्कि उसका पालन भी कराते हैं। बांदा मंडलमुख्यालय पर हाल ही में कार्यभार ग्रहण करने वाले आयुक्त शरद कुमार सिंह ने आज ऐसी ही मिसाल पेश की। मंडलायुक्त ने अभिनव प्रयोग करते हुए उपस्थित अधिकारियों को वृक्षारोपण के लिए एक-एक पौधा उपलब्ध कराया। साथ ही अधिकारियों से अपेक्षा की है कि वह इसको अपने आवास या कार्यालय परिसर में लगाएं। या फिर इस पौधे को जहां उचित स्थान हो, उस जगह पर लगाकर, इसकी देखभाल करें। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों से अपेक्षा की है कि इसी प्रकार अपने अ...
..जब संसद में राहुल गांधी ने मोदी को दी जादू की झप्पी, गले मिले-हाथ मिलाया

..जब संसद में राहुल गांधी ने मोदी को दी जादू की झप्पी, गले मिले-हाथ मिलाया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, नई दिल्ली: संसद में आज अविश्वास प्रस्ताव पर सुनवाई के दौरान राहुल गांधी ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उनके निशाने पर रहे। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक के बाद एक मोदी सरकार पर कई आरोप लगाए। लेकिन फिर अचानक उनके एक व्यवहार ने सभी को चौंका दिया। किसी को एकाएक इसपर भरोसा ही नहीं हो रहा था। दरअसल, अपनी बात खत्म करने से पहले राहुल गांधी रूके और पीएम मोदी की सीट की ओर चल पड़े। राहुल ने प्रधानमंत्री मोदी को गले लगाया और उनसे हाथ भी मिलाया। प्रधानमंत्री ने भी राहुल को बुलाया और उनसे हाथ मिलाया। दोनों के बीच कुछ बात भी हुई फिर राहुल वापस अपनी सीट पर आकर बैठ गए। संसद में सभी लोग राहुल के इस व्यवहार को लेकर अचंभित रह गए। संसद में बोली गईं राहुल की खास बातें   राहुल गांधी आज संसद में देश में महिला अत्याचार, सामूहिक दुष्कर्म और माब...
उन्नाव में दिनदहाड़े दुस्साहसिक वारदात, लूट के विरोध पर युवक को मारी 5 गोलियां, पत्नी को बट से पीटा

उन्नाव में दिनदहाड़े दुस्साहसिक वारदात, लूट के विरोध पर युवक को मारी 5 गोलियां, पत्नी को बट से पीटा

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, उन्नाव: दिनदहाड़े  फायरिंग कर लाखों की लूट। उन्नाव में एक बार फिर दिखा बेखौफ बदमाशों का कहर। बाइक सवार नव दंपत्ति से की लाखों की लूट। विरोध करने पर युवक को बदमाशों ने मारी ताबड़तोड़ 5 गोलियां। नवविवाहिता को भी बट मारकर किया गंभीर रूप से घायल। एक सप्ताह पूर्व ही हुआ था दोनों का विवाह। दिनदहाड़े, सरेराह हुई घटना ने उन्नाव पुलिस की पुलिसिंग पर खड़े किए कई सवाल। 108 एम्बुलेंस से दोनों को भेजा गया जिला अस्पताल। गंभीर हालत में दोनों को कानपुर के हैलट अस्पताल रिफर। कोतवाली अजगैन थानाक्षेत्र के रहमतपुर लालपुल के पास की घटना। युवक की हालत बेहद गंभीर। बताया जाता है कि थाना औरास क्षेत्र के ग्राम रामपुर निवासी अशोक अपनी नव विवाहित पत्नी के साथ बाइक से ससुराल ऊंचगांव जा रहा था। इस दौरान दोनों जब अजगैन थाना क्षेत्र के रहमतनगर के पास पहुंचे तो वहां पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने दं...
बाराबंकी में फैजाबाद-लखनऊ हाइवे पर भीषण हादसा, ट्रक में घुसी कार में सवार 5 लोगों की मौत

बाराबंकी में फैजाबाद-लखनऊ हाइवे पर भीषण हादसा, ट्रक में घुसी कार में सवार 5 लोगों की मौत

Breaking News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, लखनऊः शुक्रवार को बाराबंकी जिले में फैजाबाद-लखनऊ हाइवे पर हुए हादसे में एक तेज रफ्तार कार सड़क के किनारे खड़े कंटेनर में जा घुसी। इससे कार में सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा बाराबंकी शहर कोतवाली के सफेदाबाद क्रासिंग के पास हुआ। मौके पर पुलिस बचाव कार्य में जुटी हुई है। मरने वाले सभी लोग देवरिया जिले के कंचनपुरवा के रहने वाले बताए जा रहे हैं।        ...
हादसे के दौरान बांदा में घायल हुआ लखीमपुर का रहने वाला युवक

हादसे के दौरान बांदा में घायल हुआ लखीमपुर का रहने वाला युवक

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शुक्रवार सुबह लगभग 10 बजे बांदा-फतेहपुर मार्ग पर तिंदवारी के आगे मुंगुस गांव के पास एक बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल लखीमपुर खीरी का रहने वाला है। उसका नाम मुस्ताक (28) पुत्र मेहंदी हसन बताया जा रहा है। उसे इलाज के लिए तिंदवारी स्वास्थ्य केंद्र से बांदा जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया है।  ...