Saturday, February 28सही समय पर सच्ची खबर...

उत्तर प्रदेश

सीबीएसई 10वीं में अपर्णा ने जिले में बनाया स्थान

सीबीएसई 10वीं में अपर्णा ने जिले में बनाया स्थान

उत्तर प्रदेश
कन्नौजः  कहते है अगर आत्मविश्वास खुदमे मजबूत हो तो हर काम बिना सहारे सम्भव हो जाता है। ऐसे ही मजबूत आत्मविस्वास की एक मिशाल इत्र और इतिहास की नगरी कन्नौज जिले के कलेक्ट्रेट रोड पर रहने वाली अपर्णा दुबे ने पेश की है ।  दरअसल, अपर्णा ने बिना ट्यूशन जिले में जिले में तीसरा स्थान बनाया है। उनको जिले में प्रथम स्थान न मिल पाने पर मलाल भी है। अपर्णा के माता पिता का ख़ुशी का ठिकाना नहीं है। उनको अपनी बेटी पर गर्व है। अपर्णा दुबे की माता शकुन दुबे और पिता  सुधीर दुबे का कहना है कि अपर्णा को पढ़ाई से बड़ा लगाव रहा। कई बार उन्होंने अपर्णा से बाहर कोचिंग करने के लिए कहा लेकिन अपर्णा ने बाहर कोचिंग करने से मना कर दिया।  ...
ईवीएम पर सवालः अखिलेश यादव ने उठाई बैलेट पेपर से चुनाव की मांग

ईवीएम पर सवालः अखिलेश यादव ने उठाई बैलेट पेपर से चुनाव की मांग

Breaking News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
ईवीएम मशीनों की खराबी को बताया भाजपा की तय रणनीति  लखनऊः  पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार को पार्टी कार्यालय में प्रेसकांफ्रेस करते हुए बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि ईवीएम मशीन का खराब होना बहुत ही गंभीर विषय है और यह पूरी तरह से भाजपा की तय रणनीति का एक हिस्सा है। कहा कि कैराना और नूरपुर में उन्हीं जगहों पर ईवीएम मशीन खराब हुई है जहां पर भाजपा को कम वोट मिलना था। बाकी जगहों पर कोई दिक्कत नहीं आई। कहा, उन्हीं जगहों पर मशीनें खराब हुईं जहां हमारे वोट थे ज्यादा   अखिलेश ने कहा कि कैराना और नूरपुर में मशीनों को खराब करके भाजपा जानबूझकर मतदान को प्रभावित करना चाहती थी। यही वजह थी कि मशीनें खराब होने की शिकायतें बड़े पैमाने पर आईं। जनता कह रही है कि उन्हीं इलाकों में मशीनें खराब की गईं जहां राष्ट्रीय लोकदल और समाजवादी पार्टी के वोट ज्यादा थे। गर्मी ...
लखनऊः एटीएस के एएसपी राजेश साहनी ने खुद को गोली मारकर दी जान

लखनऊः एटीएस के एएसपी राजेश साहनी ने खुद को गोली मारकर दी जान

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
लखनऊः   एटीएस के एडिशनल एसपी राजेश साहनी ने मंगलवार को एटीएस मुख्यालय में खुद को गोली मार ली। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से पूरे महकमे में हड़कंप मच गया। आसपास मौजूद पुलिसकर्मी जब मौके पर पहुंचे तो उसका शव पड़ा हुआ था। विभाग के अधिकारी अभी आत्महत्या के कारणों के बारे में कुछ नहीं बता पा रहे हैं। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। घटना की सूचना पाकर एडीजी कानून व्यवस्था आनंद कुमार, एसएसपी दीपक कुमार समेत कई बड़ी अधिकारी मौके पर पहुंचे। बताते चलें कि आईएसआईएस खुरासान माड्यूल का खुलासा करने वाले 1992 बैच के पीपीएस अधिकारी राजेश साहनी की गिनती प्रदेश के बेहद काबिल अधिकारियों में होती थी। उन्होंने बीते सप्ताह ही पिथौरागढ़ से एक आईएसआई एजेंट को गिरफ्तार करने में अहम रोल निभाया था।...
सीबीएसई 10वीं रिजल्टः तीन छात्राओं व एक छात्र समेत चार टापर

सीबीएसई 10वीं रिजल्टः तीन छात्राओं व एक छात्र समेत चार टापर

Feature, उत्तर प्रदेश, भारत
टापरों में तीन छात्राएं यूपी और केरल की तथा एक गुड़गांव का छात्र      समरनीति टीमः   केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इस बार चार बच्चों ने एक साथ टाप किया है। इनमें तीन छात्राएं और एक छात्र शामिल हैं। इन चारों ने  500 में 499 अंक लाकर संयुक्त रूप से टाप किया है। सीबीएसई की अधिकारिक वेबसाइट के अनुसार रिजल्ट 86.70 प्रतिशत रहा है। इसमें 88.67 प्रतिशत छात्राएं और 85.32 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। टापर बनने वाले बच्चों में यूपी के शामली में रहने वाली स्काटिश इंटरनेशनल स्कूल की नंदगी गर्ग (499 अंक) व यूपी के ही बिजनौर जिले के आरपी पब्लिक स्कूल की छात्रा रिमझिम अग्रवाल शामिल हैं। बाकी दो टापरों में केरल के कोचीन की छात्रा श्रीलक्ष्मी जी, भवन्स वरुणा विद्यालय तथा गुरुग्राम के डीपीएस का छात्र प्रखर मित्तल शामिल है।...
दो से मोहब्बत, तीसरे से शादी की तैयारी में रच डाला हत्याकांड, गिरफ्तार

दो से मोहब्बत, तीसरे से शादी की तैयारी में रच डाला हत्याकांड, गिरफ्तार

Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, सीतापुर
दूसरे प्रेमी से कराई पहले वाले की सुनसान जगह पर बुलाकर बेरहमी से  हत्या, चाकुओं से गोद डाला  सीतापुरः जिले के पिसावां थाना क्षेत्र में पिछले दिनों सरवाडीह गांव के जंगलों में हुई युवक की हत्या का सनसनीखेज खुलासा हुआ है पुलिस ने युवक की हत्या के आरोप में एक युवती और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है पुलिस ने दावा किया है कि युवती ने अपने पुराने प्रेमी की हत्या नए प्रेमी के साथ मिलकर अंजाम दी  घटना को अंजाम देने में नए प्रेमी के 3 साथी भी शामिल थे। ज्ञातव्य है कि 14 मई की सुबह सरवाडीह गांव निवासी भोगनाथ की लाश जंगल में मिली थी। शव की हालत बता रही थी कि उसकी हत्या बड़ी ही निर्दयता के साथ की गई थी। पिसावां थाना अध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि सेरवाडीह गांव निवासी बिट्टटू का प्रेम सम्बंध गांव के  भोगनाथ से कई वर्षों से चल रहा था। लगभग पांच महीने पहले हरदोई जिले के टणियावां थाना क्षेत्र के गोपामऊ...
बुंदेलखंड को हराभरा बनाने को 60 लाख पौधे लगाएगी सरकार

बुंदेलखंड को हराभरा बनाने को 60 लाख पौधे लगाएगी सरकार

Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, खेत किसान, झाँसी, बुंदेलखंड
आम के आम, गुठलियों के दाम की तर्ज पर मिलेगा फायदा    झांसीः सरकार बुंदेलखंड को हरा-भरा करने बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। यही वजह है कि मानसून आने से पहले ही सरकार ने बड़े स्तर पर पौधरोपण की तैयारियों कर ली हैं। इतना ही नहीं पौधरोपण की इन तैयारियों के तहत सरकार ऐसी योजना लाई है जिससे गरीबों, किसानों और मनरेगा जाबकार्ड धारकों को भी इसका पूरा लाभ मिल सके। यानी आम के आम और गुठलियों के दाम के तहत पौधरोपण फायदे का सौदा साबित करने की सरकार की मंशा है। योजना के तहत मंडल के तीनों जिलों में पौधरोपण होगा। झांसी में लगभग 7 लाख, जालौन में साढ़े 34 लाख से ज्यादा और ललितपुर में लगभग 19 लाख पौधे लगाए जाने हैं।  पर्यावरण प्रेमी भी दे सकते हैं सहयोग सरकार आम लोगों को भी पर्यावरण संरक्षण जैसे संवेदनशील मुद्दे की इस मुहीम से जोड़ना चाहती है। इसके लिए एक वृक्ष एक योजना के तहत ऐसे लोग जो पौधरोपण ...
ईवीएम गड़बड़ी के बीच कैराना-नूरपुर उप-चुनाव जारी, विपक्ष हमलावर

ईवीएम गड़बड़ी के बीच कैराना-नूरपुर उप-चुनाव जारी, विपक्ष हमलावर

Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
विपक्ष ने लगाया जानबूझकर मशीनों में गड़बड़ी कराने का आरोप   लखनऊः  राजनीतिक हल्के में खास मायने रखने वाले उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर की कैराना लोकसभा और नूरपुर विधानसभा सीट पर उप चुनाव जारी है। मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ। यह शाम 5 बजे तक चलेगा। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मतदान के लिए उमड़ रहे हैं। फिलहाल चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा है। कहीं किसी तरह के बवाल की कोई सूचना नहीं है। लेकिन ईवीएम की गड़बड़ी को लेकर जरूर लोग थोड़ा परेशान नजर आए। दूसरी ओर चुनावों के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे ताकि कोई गड़बड़ी न की जा सके। इस दौरान सुरक्षाबल हर किसी आने-जाने वाले पर पैनी नजर रख रहे थे। आरएलडी की उम्मीदवार बोलीं, नहीं बदली  गईं गड़बड़ मशीनें    राष्ट्रीय लोकदल की उम्मीदवार तबस्सुम हसन ने भी अपना वोट डाला। वोट डालने के बाद आरोप लगाया कि मशीनों से छेड़छाड़ कीजा रही...
सनसनीः बुलंदशहर में महिला की हत्या कर ईंटभट्टे पर फेंकी लाश

सनसनीः बुलंदशहर में महिला की हत्या कर ईंटभट्टे पर फेंकी लाश

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
बुलंदशहरः   बुलंदशहर में एक महिला की हत्सया का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। बुलंदशहर के सिकंदरबाद क्षेत्र के अंधेल ईंट भट्टे पर एक महिला का शव क्षत-विक्षत हालत में पड़ा मिला। भट्टे पर काम करने वाले लोगों ने सुबह भट्टा मालिक और पुलिस को इसका जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू की। काफी प्रयास के बाद भी महिला के शव की पहचान नहीं हो सकी है लेकिन मौके की पस्थितियों से साफ है कि उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई है। पुलिस शव की पहचान करने में जुटी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।...
वाराणसीः गोदौलिया स्थित केसीएम बिल्डिंग में आग लगने से हड़कंप

वाराणसीः गोदौलिया स्थित केसीएम बिल्डिंग में आग लगने से हड़कंप

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
वाराणसीः  गोदौलिया स्थित केसीएम बिल्डिंग में आग लगने से हड़कंप मच गया। बताया जाता है कि आग एक निजी बैंक की शाखा में लगी है। यह शाखा बिल्डिंग में दूसरे तल पर है। हांलाकि फायरब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया है। इस दौरान वहां रखे जरूरी दस्तावेज जलकर खाक हो गए। साथ ही लाखों के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।
बुंदेलखंड में गोलमालः गरीबों के स्नानागार का लाखों खा गए प्रधान-सचिव

बुंदेलखंड में गोलमालः गरीबों के स्नानागार का लाखों खा गए प्रधान-सचिव

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
अफसर हैरानः खुले में शौचमुक्त ग्रामपंचायतों में प्रति स्नानागार 17,242 रुपए खर्च करने की थी योजना, लगने थे टाइल्स-सुंदर फर्श   बांदाः बुंदेलखंड में सरकारी योजनाओं का भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ना कोई बड़ी बात नहीं है लेकिन इस बार मामला उस सरकारी योजना से जुड़ा है जिसके तहत खुले में शौचमुक्त हो चुकीं ग्राम पंचायतों में गरीब ग्रामीणों के लिए गुशलखानों को बनाए जाने थे। दरअसल, बांदा के जिला पंचायतीराज विभाग ने वित्तीय वर्ष 2016-17 में 20 ग्राम पंचायतों को कुल 3 करोड़ 19 लाख रुपए का भारी-भरकम बजट उनके खातों में भेजा था। इस सरकारी धन से खुले में शौचमुक्त हो चुकीं ग्राम पंचायतों में कुल 1855 गुशलखानें यानी स्नानागार बनाए जाने थे लेकिन डेढ़ साल से ज्यादा समय बीत जाने पर भी 1616 स्नानागारों का काम तो पूरा हुआ लेकिन बाकी के 239 नहीं बने। जिनकी कीमत करीब 41 लाख से ज्यादा है। वित्तीयवर्ष 2016-17 में 2...