Friday, May 10सही समय पर सच्ची खबर...

सनसनीः बुलंदशहर में महिला की हत्या कर ईंटभट्टे पर फेंकी लाश

बुलंदशहरः   बुलंदशहर में एक महिला की हत्सया का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। बुलंदशहर के सिकंदरबाद क्षेत्र के अंधेल ईंट भट्टे पर एक महिला का शव क्षत-विक्षत हालत में पड़ा मिला। भट्टे पर काम करने वाले लोगों ने सुबह भट्टा मालिक और पुलिस को इसका जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू की। काफी प्रयास के बाद भी महिला के शव की पहचान नहीं हो सकी है लेकिन मौके की पस्थितियों से साफ है कि उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई है। पुलिस शव की पहचान करने में जुटी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।