Sunday, March 22सही समय पर सच्ची खबर...

दुनिया

सुषमा के बयान पर बोला पाकिस्तान, अब मान भी लो नहीं हुई थी सर्जिकल स्ट्राइक

सुषमा के बयान पर बोला पाकिस्तान, अब मान भी लो नहीं हुई थी सर्जिकल स्ट्राइक

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, डेस्कः पाकिस्तान भारत को नीचा दिखाने के लिए मौके तलाशता रहता है। सर्जिकल  स्ट्राइक पर कई बार पाकिस्तान अपनी सफाई पेश कर चुका है कि भारत की ओर से कोई सर्जिकल स्ट्राइक नहीं हुई थी। ऐसा ही बयान एक बार फिर सामने आया है। पाक ने कहा है कि भारत को यह मान लेना चाहिए कि 2016 में उन्होंने पाकिस्तान में कोई सर्जिकल स्ट्राइक नहीं की थी। खुद अपनी वाहवाही लूटने में लगा है पाकिस्तान   पाक का यह बयान विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के उस बयान के बाद आया है जिसमें उन्होंने कहा था कि बालाकोट में की गई स्ट्राइक में किसी पाकिस्तानी नागरिक और सैनिक को नुकसान नहीं पहुंचा था। पाकिस्तान ने इसका ये मतलब निकाल लिया कि वहां कोई हमला ही नहीं हुआ। सुषमा का बयान आने के बाद पाकिस्तान आर्मी के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने ट्विटर पर लिखा- आखिरकार सच सामने आ ही गया है। उम्मीद है कि भारतीयों की 2016 में...
मंदना करीम के हाट स्लिम लुक ने मचाया धमाल, हर कोई देखकर हैरान..

मंदना करीम के हाट स्लिम लुक ने मचाया धमाल, हर कोई देखकर हैरान..

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्कः मंदाना करीमा का नाम तो आपको याद होगा, जो बिग बॅास-9 में नजर आईं थीं। इस वक्त फिर मंदाना काफी चर्चा में हैं और इसकी वजह है कि बीते 1 साल में उनके द्वारा जबरदस्त ढंग से अपना वजन घटाना। अब वजन घटाने के बाद मंदाना परफेक्ट बॉडी शेप में दिखाई दे रही हैं और उनका लुक पहले से ज्यादा हॅाट और सेक्सी हो गया है। अपने इस फैट से फिट लुक की तस्वीरें खुद मंदाना ने इंस्टा पर शेयर करके तहलका मचा दिया है। इंस्टा पर शेयर स्लिम फोटो बटोर रहीं तारीफें  अपने अपने मेकओवर की कोलाज इमेज शेयर करते हुए मंदाना का कहना है कि जब वह फैटी थीं तब भी खुश थीं और आज भी खुश हैं। बता दें कि मंदाना करीमी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और उनकी कई बोल्ड तस्वीरें वायरल हो चुकी हैं। इंस्टा पर अपनी इन तस्वीरों के लिए मंदाना को ट्रोलर्स से भी जूझना पड़ जाता है। अब अपने स्लिम लुक की...
पाकिस्तान में अज्ञात बंदूकधारियों ने 14 की गोली मारकर की हत्या  

पाकिस्तान में अज्ञात बंदूकधारियों ने 14 की गोली मारकर की हत्या  

Breaking News, Feature, Today's Top four News, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में अज्ञात बंदूकधारियों ने एक राजमार्ग पर एक बस से यात्रियों को जबर्दस्ती नीचे उतारने के बाद 14 लोगों की गोली मार कर हत्या कर दी। दो लोग भागने में सफल रहे। यह खबर पाकिस्तान के एक समाचार पत्र ने दी है। डॉन समाचारपत्र के मुताबिक बंदूकधारियों ने कम से कम 14 यात्रियों की गोली मार कर हत्या कर दी है, जबकि दो यात्री भागने में सफल रहे है। ये लोग नजदीकी जांच चौकी पर पहुंच गये। उन्हें इलाज के लिए एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बसों से उतारकर गोलियों से भूना   सुरक्षा सूत्रों के मुताबिक, सेना जैसी वर्दी पहने करीब 15 से 20 अज्ञात बंदूकधारियों ने कराची और ग्वादर के बीच चलने वाली पांच से छह बसों को रोका। उन्होंने ब्लूचिस्तान के ओरमारा इलाके में मकरान तटीय राजमार्ग पर एक बस को रोका, यात्रियों के पहचान पत्रों की जांच की और उनमें से करीब 16 क...
भारत में अदालत के आदेश पर टिकटॅाक पर रोक, गूगल ने हटाया एप

भारत में अदालत के आदेश पर टिकटॅाक पर रोक, गूगल ने हटाया एप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूड, डेस्कः हाईकोर्ट के आदेश पर मंगलवार को गूगल ने चाइनीज वीडियो एप टिकटॉक पर भारत में रोक लगा दी है। भारत में अब इसे पूरी तरह से ब्लाक कर दिया गया है। इससे पहले चीन की बाइटडांस टेक्नोलॉजी कंपनी उस अपील को अदालत ने ठुकरा दिया था जिसमें प्रतिबंध लगाने के फैसले को वापस लेने की अपील की गई थी। अश्लीलता परोसने पर अदालत ने जताई थी चिंता  बताते चलें कि मद्रास हाईकोर्ट ने टिकटॉक एप के जरिये अश्लील सामग्री परोसे जाने पर चिंता जाहिर की थी। साथ ही केंद्र सरकार को 3 अप्रैल को इसपर प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद सरकार ने गूगल और एप्पल से टिकटॅाक पर रोक लगाने को कहा था। बताते चलें कि भारत में इसे करोड़ों लोगों ने डाउनलोड कर रखा था लेकिन साथ ही इससे अश्लीलता भी बढ़ती जा रही थी। ये भी पढ़ेंः फेसबुक के मालिक मार्क जुकरबर्ग पर लखनऊ में मुकदमा  ...
2-4 नहीं बल्कि, माल्या-मोदी जैसे 36 बिजनेसमैन पैसा लेकर भागे हैं देश छोड़कर: ईडी

2-4 नहीं बल्कि, माल्या-मोदी जैसे 36 बिजनेसमैन पैसा लेकर भागे हैं देश छोड़कर: ईडी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्कः प्रवर्तन निदेशालय ने एक केस की सुनवाई के दौरान बताया कि हाल के दिनों में विजय माल्या, नीरव मोदी समेत 36 बिजनेस मैन देश छोड़कर फरार हो गए। ये सभी आपराधिक मामलों में आरोपी हैं। सोमवार को अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी हेलिकॉप्टर घोटाले में गिरफ्तार कथित रक्षा एजेंट सुषेन मोहन गुप्ता की जमानत याचिका का विरोध करते हुए ईडी ने कहा कि जिस तरह आपराधिक मामलों में आरोपी 36 बिजनेसमैन देश छोड़कर भाग गए हैं। ईडी ने कहा है कि अब उसी तरह ये भी भाग सकते हैं। अब ईडी ने सुषेन मोहन गुप्ता मामले में दी कोर्ट में दुहाई   सुषेन मोहन के इस दावे को जांच एजेंसी के विशेष सरकारी वकील डीपी सिंह और एनके मट्ट ने खारिज किया कि वे काफी सामाजिक आदमी हैं। इन लोगों ने कहा, 'माल्या, ललित मोदी, नीरव मोदी, मेहुल चोकसी और संदेसरा ब्रदर्स (स्टर्लिंग बायोटेक लिमिटेड के प्रमोटर्स) की भी समाज में काफी जान-पहचान थ...
पाकिस्तानी मूल की महिला ब्रिटिश सांसद को देखकर चलती बस में गंदी हरकत करने लगा शख्स..

पाकिस्तानी मूल की महिला ब्रिटिश सांसद को देखकर चलती बस में गंदी हरकत करने लगा शख्स..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः गंदे और घिनौनी मानसिकता के लोग हर जगह मिल जाते हैं। ऐसा ही एक मामला ब्रिटेन में सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान मूल की ब्रिटिश सांसद नाज शाह को बीते दिनों एक बेहद असहज कर देने वाली स्थिति से गुजरना पड़ा। उनके साथ यौन उत्पीड़न का एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसपर एकाएक भरोसा नहीं किया जा सकता है। यह चौंका देने वाली घटना बीते सप्ताह की बताई जा रही है जिसकी जांच में पुलिस जुटी हुई है। बताते हैं कि पाकिस्तान मूल की महिला ब्रिटिश सांसद नाज शाह बस में सफर कर रहीं थीं। शिकायत के बाद नाज ने दी सोशलमीडिया पर जानकारी   इसी दौरान उनके सामने वाली सीट पर बैठा शख्स उनको घूरने लगा। थो़ड़ी देर बाद उस शख्स ने उनको देखकर मास्टरबेट करना शुरू कर दिया। इस घटना से स्तब्ध नाज ने तुरंत ही ब्रैडफोर्ड वेस्ट पुलिस को इसकी शिकायत की। मामले में एक्टिव ह...
पहले चरण में ईवीएम से धांधली के आरोप, दिल्ली में एकजुट विपक्ष ने की बैलट से चुनाव की मांग

पहले चरण में ईवीएम से धांधली के आरोप, दिल्ली में एकजुट विपक्ष ने की बैलट से चुनाव की मांग

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, पॅालिटिकल डेस्कः लोकसभा-2019 के पहले चरण के ठीक दो दिन बाद ईवीएम यानि इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन के जरिए धांधली का आरोप लगाते हुए सवाल उठाए हैं। इतना ही नहीं विपक्ष ने बैलट पेपर से मतदान की मांग उठाई है। आज यानी रविवार दोपहर छह प्रमुख दलों के प्रमुख नेताओं ने दिल्ली में बैठक की। इसमें पार्टियों ने ईवीएम को लेकर सवाल उठाए। आंध्र प्रदेश के सीएम और टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू ने कहा है कि वे लोग ईवीएम को लेकर संदेह उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मतदाताओं का भरोसा सिर्फ पेपर ट्रायल मशीनों के जरिए ही बहाल हो सकता है। कहा, दुनिया के 191 देशों में से सिर्फ 18 देशों में ईवीएम से चुनाव   कहा कि जर्मनी जैसा उन्नत देश भी पेपर बैलट का इस्तेमाल करता है। वहीं नीदरलैंड्स में आज भी बैलेट पेपर से चुनाव होते हैं। इस दौरान कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि हम सभी 21...
पाकिस्तानी पायलेट ले रहे हैं राफेल उड़ाने की ट्रेनिंग, अभी सौदे में ही उलझा है भारत

पाकिस्तानी पायलेट ले रहे हैं राफेल उड़ाने की ट्रेनिंग, अभी सौदे में ही उलझा है भारत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः यह खबर चौंकाने वाली है। भारत में राफेल सौदे को लेकर हाय-तौबा मची है और दूसरी ओर पाकिस्तान में उनके पायलेट राफेल फाइटर प्लेन उड़ाने की ट्रेनिंग ले रहे हैं जो कि भारत के लिए खतरे की घंटी है। हालांकि इस तरह की खबर के बारे में फिलहाल राफेल फाइटर प्लेन को बनाने वाली फ्रांस की कंपनी दसॉल्ट एविएशन ने इंकार किया है। वहीं इसका खुलासा एक स्वतंत्र वेबसाइट की ओर से किया गया है। एविएशन सेक्टर की खबरों पर केंद्रित एक स्वतंत्र वेबसाइट में छपी खबर के अनुसार पाकिस्तानी पायलटों के पहले बैच को नवंबर 2017 में ट्रेनिंग दी गई थी। कतर एयरफोर्स दे रहा है ट्रेनिंग   खबरों को मानें तो कतर एयरफोर्स की ओर से एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत पाकिस्तान के पायलटों को राफेल फाइटर प्लेन को उड़ाने की ट्रेनिंग दी गई है। इसे फरवरी माह में ही कतर को सौंपा गया है। छपी खबर के मुताबिक कतर को पहला राफेल फाइटर...
राफेल डील पर सुप्रीमकोर्ट से मोदी सरकार को बड़ा झटका, फिर से सुनवाई को तैयार

राफेल डील पर सुप्रीमकोर्ट से मोदी सरकार को बड़ा झटका, फिर से सुनवाई को तैयार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः राफेल डील पर सुप्रीम कोर्ट से मोदी सरकार को बड़ा झटका लगा है। उच्चतम न्यायलय अब नए दस्तावेजों के आधार पर राफेल डील के मामले की दोबारा सुनवाई के लिए राजी हो गया है। कोर्ट ने मोदी सरकार की आपत्तियों को खारिज कर दिया है। इन आपत्तियों में केंद्र सरकार द्वारा उन दस्तावेजों पर विशेषाधिकार का दावा ठोका गया था जो याचिकाकर्ता द्वारा अदालत में पेश किए गए हैं। सरकार का कहना था कि याचिकाकर्ता ने इन दस्तावेजों को अवैध तरीके से हासिल किया है। तीन जजों की पीठ ने की सुनवाई  आज इस मामले की सुनवाई अदालत की तीन सदस्यीय पीठ ने की। इसमें मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई, न्यायमूर्ति एसके कौल और केएम जोसेफ शामिल रहे। अदालत ने कहा कि जो दस्तावेज सार्वजनिक हो चुके हैं उनके आधार पर सुनवाई करने को कोर्ट तैयार है। पूर्व वित्तमंत्री यशवंत सिन्हा और पत्रकार एवं नेता अरुण शौरी तथा वकील प्रशांत भू...
क्रिश्चियन मिशेल ने अदालत से कहा, मैंने ईडी के सामने नहीं लिया किसी का नाम

क्रिश्चियन मिशेल ने अदालत से कहा, मैंने ईडी के सामने नहीं लिया किसी का नाम

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी हेलीकॉप्टर घोटाले के कथित बिचौलिए क्रिश्चियन मिशेल ने दिल्ली अदालत को बताया कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पूछताछ के दौरान उन्होंने किसी का भी नाम नहीं लिया है। मिशेल ने सवाल उठाते हुए कहा कि ईडी ने पूरक आरोपपत्र की प्रति उनके साथ साझा करने से पहले ही इसका ब्यौरा मीडिया में लीक कर दिया। मीङ्क्षडया में कहा जा रहा है कि उन्होंने नाम लिया है। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक मिशेल की याचिका पर विशेष जज अरविंद कुमार ने ईडी को नोटिस जारी कर शनिवार तक जवाब मांगा है। ईडी आज अपना जवाब कोर्ट में देगी। 2013 में हुआ था अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी हेलीकाप्टर घोटाला  मिशेल के वकील अल्जो के जोसेफ ने अदालत को बताया, 'ईडी ने मिशेल से लोगों के कुछ संभावित इनिशियल देने को कहा था और उसने वही किया। उन्होंने (मिशेल) ने ईडी के समक्ष अपने बयान में कि...