समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में बीती रात एक पूर्व बीडीसी सदस्य की निर्मम ढंग से हत्या कर दी गई। हत्यारों ने धारदार हथियार से उसकी गर्दन काटकर धड़ से अलग कर दी। हत्या उस समय की गई, जब वह खेत पर सो रहे थे। वारदात बांदा के बिसंडा थाना क्षेत्र में बीती रात हुई है। मौके पर पुलिस फोर्स मौजूद है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
खेत पर सोते समय हत्या
जानकारी के अनुसार थाना बिसंडा क्षेत्र के पुनाहुर चन्द्रायल गांव के रहने वाले मोतीलाल (50), मरवा गांव में 50 बीघा जमीन बटाई पर लेकर खेती कर रहे थे। शनिवार को मोतीलाल सरसों की फसल की कटाई करने पहुंचे थे। शाम को बेटी सरवन अपने पिता के पास से घर लौट आई। बताते हैं कि मोतीलाल खेत में बनी झोपड़ी में ही सो गए।
ये भी पढ़ें : बांदा के PWD एक्सईएन डिफाल्टर हुए-फटकार भी पड़ी, यह है पूरा मामला..
इसी बीच अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से उनका सिर धड़ से अलग कर हत्या कर दी। बाद में मोतीलाल का शव लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। सुबह ग्रामीणों ने देखने के बाद इसकी जानकारी परिवार के लोगों को दी। सूचना पर सीओ बबेरू, थानाध्यक्ष भी फोर्स के साथ पहुंचे। बताते हैं कि मृतक पूर्व बीडीसी सदस्य भी थे।
ये भी पढ़ें : हाइवे पर यमुना पुल के बीचों-बीच हुआ गोल गड्डा, आवागमन बाधित
मृतक के परिवार में पत्नी बिल्लू यादव, दो बेटे और दो बेटियां हैं। एक बेटी की शादी हो चुकी है। मृतक के छोटे भाई राजा बाबू की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा लिखा है। हालांकि, गांव में भारी पुलिस बल तैनात है। बबेरू सीओ राकेश सिंह का कहना है कि जल्द ही हत्या का खुलासा किया जाएगा।
उद्योग व्यापार मंडल की जिला ईकाई गठित, व्यापारियों ने दी बधाई
ये भी पढ़ें : उद्योग व्यापार मंडल की जिला ईकाई गठित, व्यापारियों ने दी बधाई