Thursday, April 2सही समय पर सच्ची खबर...

Blog

सलादः शरीर ही नहीं दिल-दिमाग को भी रखता है दुरूस्त

सलादः शरीर ही नहीं दिल-दिमाग को भी रखता है दुरूस्त

Today's Top four News, सेहत
समरनीति सेहतः  हरे सब्जियों और हरे पत्ते जिंदगी को हरा-भरा बना देते हैं। सेहत में चार चांद लगा देते हैं। फिर भी हम अपने खाने में हरियाली के इन नुक्शों को शामिल करने में गुरैज करते हैं। इसका खामियाजा हमारी सेहत को उठाना पड़ता है। आज हम आपको बताते हैं कि खाने के साथ सलाद का क्या महत्व है और यह कितना जरूरी है। हरियाली के इन नुक्शों को दूर करके सेहत को नुकसान पहुंचाते हैं हम  आमतौर पर सलाद को हम यह मानकर खाते हैं कि इससे खाने का स्वाद बढ़ता है। जी हां, लेकिन सिर्फ स्वाद ही नहीं बढ़ता बल्कि इससे स्वास्थ भी संवरता है। सलाद शरीर के साथ आपके शरीर के साथ दिमाग और दिल को भी मजबूत करता है। ये भी पढ़ेंः जुबान को स्वाद ही नहीं तन-मन को रंगत भी देगा शहद सलाद हमारे शरीर में कोलेस्ट्रोल को नियंत्रित रखता है। इसे बढ़ने नहीं देता है जिससे दिल की बीमारियां हम पर हमला नहीं कर पाती हैं। योग और आयुर...
मायावती ने खाली किया बंगला, योगी को भिजवाई जानकारी

मायावती ने खाली किया बंगला, योगी को भिजवाई जानकारी

Breaking News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
लखनऊः  पूर्व मुख्यमंत्रियों को सरकारी बंगला खाली करने संबंधित उच्चतम न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए बसपा सुप्रीमों मायावती ने अपना सरकारी बंगला नंबर-6, (लालबहादुर शास्त्री मार्ग) खाली कर दिया है। इसकी जानकारी खुद माया के निजी सचिव द्वारा दी गई है। मायावती ने यह कदम सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बाद उठाया है जिसमें सभी पूर्व मुख्यमंत्रियों को सरकारी बंगलों को तत्काल खाली करने के आदेश दिए गए थे। स्पीड पोस्ट के जरिए बंगले की चाबियां राज्यसंपत्ति विभाग को भेजीं    बंगले की चाबियां उन्होंने स्पीड पोस्ट से राज्य संपत्ति अधिकारी को भेज दी हैं। मायावती के निजी सचिव मेवालाल गौतम ने एक प्रेसनोट के जरिए इसकी जानकारी दी। बताया कि सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए पूर्व सीएम मायावती ने सरकारी बंगला खाली कर दिया है।  माया के निजी सचिव मेवालाल गौतम ने प्रेसनोट जारी कर दी जानकारी   मेवा...

यात्रा पर मलेशिया पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, भारत
नई दिल्लीः अपनी पांच दिवसीय विदेश यात्रा के क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मलेशिया पहुंचे।
नूरपुर से सपा जीती, कैराना में आरएलडी जीत के बेहद नजदीक

नूरपुर से सपा जीती, कैराना में आरएलडी जीत के बेहद नजदीक

Breaking News, लखनऊ
समरनीति टीम, लखनऊः   यूपी में लोकसभा के उप चुनावों में जहां बिजनौर के नूरपुर में सपा जीत गई है। सपा के नईमुल हसन ने 6 हजार 211  वोटों से जीत हासिल की है। कैराना से भी रालोद की तब्बसुम अपनी प्रतिदंदि भाजपा की प्रत्याशी मृगांदा सिंह से लगभग 78 हजार वोटों से आगे चल रही हैं और जीत के बिल्कुल नजदीक हैं। किसी भी समय जीत की काउंटिंग पूरी हो सकती है। लगभग तय है कि यहां भी भाजपा को हार का सामना करना पड़ेगा। क्योंकि आरएलडी उम्मीदवार की जीत लगभग तय मानी जा रही है। आरएलडी और सपा खेमों में लोग खुशियां मना रहे हैं। वहीं भाजपा के खेमें में लोगों में निराशा देखी गई। छोटे मगर बड़े प्रभाव वाले कैराना और नूरपुर के उप चुनाव के नतीजे आज आ जाएंगे। इसके साथ ही लोकसभा 2019 में विजय का रास्ता भी काफी हद तक साफ हो जाएगा। दरअसल, इन चुनावों के नतीजों बहुत हद तक देश के मिजाज का फैसला कर देंगे। यही वजह है कि सभी दल इन ...
सीबीआई सुलझाएगी एडिशनल एसपी राजेश साहनी की मौत की गुत्थी

सीबीआई सुलझाएगी एडिशनल एसपी राजेश साहनी की मौत की गुत्थी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
लखनऊः  एंटी टैरेरिस्ट स्कवायड यानी एटीएस के एडिशनल एसपी राजेश साहनी की मौत की गुत्थी उलझती जा रही है। अबतक उनकी मौत को आत्महत्या माना जा रहा था लेकिन घटना के बाद कई बातें ऐसी उठकर सामने आई हैं जिससे साफ है कि उनकी मौत आत्महत्या को कतई नहीं थी बल्कि कहीं न कहीं कुछ ऐसा गड़बड़ जरूर है। यही वजह है कि खुद मुख्यमंत्री ने मामले का संज्ञान लिया। और अब सरकार मामले की सीबीआई जांच कराएगी। जिस दिन श्री साहनी की मौत हुई बताया जाता है कि उस दिन वह छुट्टी पर थे और उनको छुट्टी से ड्यूटी पर बुलाया गया था। इसलिए उनकी मौत को लेकर और सवाल उठ रहे हैं। मामले में प्रमुख सचिव सूचना अवनीश अवस्थी के मुताबिक, सीएम ने प्रमुख सचिव गृह और डीजीपी से इस संबंध में पूरी जानकारी ली। उसके बाद मुख्यमंत्री योगी ने तत्काल मामले की सीबीआई जांच का फैसला लिया। इकलौती बेटी ने दी एएसपी पिता राजेश साहनी को मुखाग्नि  बहरहाल ...
अब पिंजड़े लगाकर तेंदुए को पकड़ने की तैयारी में वनविभाग

अब पिंजड़े लगाकर तेंदुए को पकड़ने की तैयारी में वनविभाग

Today's Top four News, लखनऊ, सीतापुर
 अभी तक तेंदुआ पकड़ने में नाकाम रहा है  वन विभाग   सीतापुर : जिले में अलग-अलग स्थानों पर घूम रहे दो तेंदुआ वन विभाग के लिए दिन पर दिन चुनौती बनते जा रहे हैं लेकिन अभी तक वन विभाग किसी भी तेंदुआ को ट्रेंकुलाइज करने में नाकाम रहा है। तेंदुआ की सक्रियता से लहरपुर और बिसवां  क्षेत्र के ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है एक तेंदुआ पहला  व बिसवां क्षेत्र के जंगल व खेतों में विचरण कर रहा है। दूसरा तेंदुआ लहरपुर क्षेत्र के भवानीपुर व कलनापुर के आसपास देखा जा रहा है बुधवार की शाम को तेंदुआ लहरपुर व सदरपुर की सीमा के आसपास देखा गया। वहीं दूसरा तेंदुआ बिसवां क्षेत्र के भीनैनी गांव के पास देखा गया है  जिला वनाधिकारी अनिरुद्ध पांडे ने बताया तेंदुआ को पकड़ने के लिए वन विभाग पूरी मेहनत से जुटा हुआ है इसके लिए पिंजड़े मंगवाएंगे हैं कुछ पिंजड़े बिसवां क्षेत्र के भीनैनी गांव और कुछ पिंजड़े लहरपुर क्षेत...
सावधानः यूपी में 24 घंटों में आ सकता है तूफान

सावधानः यूपी में 24 घंटों में आ सकता है तूफान

Breaking News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
लखनऊः  मौसम विभाग ने साफ कर दिया है कि यूपी-बिहार में तूफान आने की आशंका बरकरार है। अगले चौबीस घंटे में तूफान आ सकता है। इतना ही नहीं मौसम विभाग ने यूपी के अलावा पश्चिम बंगाल, झारखंड में भी आंधी-तूफान आने की बात कही है। गुरुवार को इन जगहों पर तूफान आ सकता है। देश के कई राज्यों में तूफान का कहर जारी है। मंगलवार को भी यूपी, बिहार में तूफान ने तबाही मचाई थी। इसमें कई लोगों की जान भी गई थी। मौसम विभाग ने लोगों को पहले ही अलर्ट किया है ताकि सभी लोग सावधानी बरत सकें।...
..और पति ने कराई पत्नी की प्रेमी संग शादी  

..और पति ने कराई पत्नी की प्रेमी संग शादी  

Feature, उत्तर प्रदेश, कानपुर
कानपुरः  यहां के सनिगवा में एक दिलचस्प मामला देखने को मिला। जो एक नजीर और एक उदाहरण है। जहां पढ़े-लिखे समाज में आज भी प्रेमविवाह को ज्यादातर लोग हजम नहीं कर पाते हैं वहीं एक गरीब परिवार से ताल्लुक रखने वाले व्यक्ति ने न सिर्फ अच्छे विचारों और सोच का परिचय देते हुए अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी से करा दी। बल्कि उन तमाम लोगों को आइना भी दिखाया जो आनर किलिंग जैसी सामाजिक बुराई की घिनौनी सोच से बंधे हैं। कानपुर के सनिगवा में हुआ अजीबो-गरीब घटनाक्रम, परिवारों को रजामंद कर पति ने दी पत्नी को विदाई  दरअसल, सनिगवा निवासी सुजीत गुप्ता की बीती 19 फरवरी को फतेहपुर के माझिल गांव की रहने वाली शांति से हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों में संबंधों की मधुरता नहीं रही। इसे लेकर परेशान पति ने पत्नी से उसके मन की बात जाननी चाही। काफी करोदने पर पत्नी ने सुजीत को बताया कि वह मोहनलालगंज निवासी रवि यादव से...
कैराना उप चुनाव में पुनर्मतदान पूरा, 58.75 प्रतिशत हुई वोटिंग

कैराना उप चुनाव में पुनर्मतदान पूरा, 58.75 प्रतिशत हुई वोटिंग

Breaking News, उत्तर प्रदेश
समरनीति टीम, लखनऊः   कैराना लोकसभा सीट के लिए उप चुनावों में कुल 73 बूथों पर पुनर्मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। तेज तपती धूप के बीच भी मतदाताओं का उत्साह देखते बना। सुबह 7 बजे से ही पोलिंग बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतारें लग गई थीं। इस दौरान शाम तक कुल 58.75 प्रतिशत वोट पड़े। मतदान प्रतिशत में भी बढ़ोत्तरी की उम्मीद है। 28 मई को दोपहर तक हुए मतदान की अपेक्षा आज दोपहर तक दो गुना पुनर्मतदान हुआ है। 28 मई को बड़ी संख्या में हुई ईवीएम मशीनों और वीवीपैट में खराबी के कारण 73 बूथों पर कैराना में पुनर्मतदान कराया जा रहा है। खास बात यह है कि आज भी सहारनपुर की गंगोह विधानसभा क्षेत्र के हीरोज मैमोरियल इंटर कालेज बूथ पर वीवीपैट मशीन खराब हो गई। लेकिन पांच मिनट में ही इंजीनियर ने उसे ठीक कर दिया। साथ ही आज जिन बूथों पर उपचुनाव के लिए पुनर्मतदान हुआ वहां स्टाक में ईवीएम मशीनें रखी गई ...
उन्नाव गैंगरेप मामले में आरोपी विधायक को झटका, हाईकोर्ट ने खारिज की जमानत

उन्नाव गैंगरेप मामले में आरोपी विधायक को झटका, हाईकोर्ट ने खारिज की जमानत

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
लखनऊः  इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उन्नाव गैंगरेप व हत्या के मामले में आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की जमानत याचिका खारिज कर दी। इतना ही नहीं हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने विधायक की अर्जी पर दखल देने से भी साफ इंकार कर दिया। सुनवाई कर रही बेंच ने जांच एजेंसी की उस अर्जी को भी खारिज कर दिया, जिसमें कहा गया था कि पीड़िता के पिता की मौत की वजह जानने के लिए एम्स के डाक्टरों का नया मेडिकल बोर्ड गठित करने का आदेश दिया जाए। सीबीआई का कहना था कि पीड़िता के पिता की मौत की वजह, दो अलग-अलग मेडिकल बोर्डों ने अलग-अलग बताई हैं। इससे स्थिति अस्पष्ट हो गई है। इसलिए तीसरे मेडिकल बोर्ड बनाने को मंजूरी दी जाए। अदालत ने कहा कि सीबीआई को खुद ऐसे फैसले लेने का अधिकार है। इसलिए अदालत सीधेतौर पर इसमें कोई दखल नहीं देगी। कोर्ट ने यह भी कहा कि अगर सीबीआई को कोई परेशानी है तो अलग से अर्जी दाखिल कर सकती है। उधर, मा...