Tuesday, April 7सही समय पर सच्ची खबर...

Blog

बांदाः पत्नी से झगड़े पर उसी की साड़ी का फंदा बना फांसी पर झूला 

बांदाः पत्नी से झगड़े पर उसी की साड़ी का फंदा बना फांसी पर झूला 

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले के नरैनी कोतवाली क्षेत्र के गांव नौहाई में रह रहे बिसंडा थाना क्षेत्र के तरखरी निवासी राजकरण लोधी (35) पुत्र बिंदा प्रसाद ने फांसी लगाकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि उसने यह कदम पत्नी से विवाद के बाद उठाया है। पत्नी से विवाद के चलते उसने कच्चे मकान की खपरैल में बल्ली से पत्नी की साड़ी का फंदा बनाया। बाद में उसी को गले में डालकर लटक गया। बांदा में ट्रांसफार्मर फटा, बाइक से जा रहे सेवानिवृत दरोगा घायल परिवार के लोगों को जब इसकी जानकारी हुई तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। परिवार के लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया और परिवार के लोगों से पूछताछ की। पुलिस का कहना है कि मरने वाला युवक ससुराल में रहता था और यहीं पर अपनी गुजर-बसर कर रहा था आज किसी बात को लेकर पत्नी से उसका विवाद हो गया था। इस कारण उसने आत्महत्या कर ली है...
बांदा में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में निशाने पर रही भाजपा

बांदा में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में निशाने पर रही भाजपा

बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः सोमवार को नगर के कांग्रेस कार्यालय परिसर में ब्लॉक स्तरीय पोल खोल पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता राज नारायण पटेल ने की। सम्मेलन में बोलते हुए डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद तिवारी ने कहा है कि केंद्र की भाजपा सरकार जुमले की सरकार साबित हुई है। महोबा में अवैध खनन पर वर्चस्व को लेकर बालू माफियाओं में गोलियां चलीं देश में बेरोजगारी का बुरा आलम है और किसान आत्महत्या कर रहा है। युवाओं में निराशा है और पेट्रोल डीजल के दाम आसमान को छू रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन रामपाल अवस्थी ने किया।  इस मौके पर जिला अध्यक्ष अखिलेश शुक्ला, राजबहादुर, मुमताज अली, गजेंद्र पटेल आदि मौजूद रहे।...
महोबा में अवैध खनन पर वर्चस्व को लेकर बालू माफियाओं में गोलियां चलीं

महोबा में अवैध खनन पर वर्चस्व को लेकर बालू माफियाओं में गोलियां चलीं

Breaking News, बुंदेलखंड, महोबा
समरनीति न्यूज, महोबाः अवैध खनन को लेकर बुंदेलखंड में फिर गैंगबार होने का अंदेशा बढ़ता जा रहा है। हालात धीरे-धीरे बेकाबू होते जा रहे हैं। गत दिवस महोबा जिले के पनवाड़ी थाना क्षेत्र में बराना घाट पर अवैध खनन में वर्चस्व को लेकर बालू माफियाओं के दो गुटों में जमकर गोलियां चलीं। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीणों में दहशत फैल गई। लोग दहशत में आ गए। किसी ने इसकी सूचना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने हालात का जायजा लिया। लेकिन तबतक ना तो माफिया वहां थे और ना ही उनका कोई सुराग। बराना घाट पर वर्चस्व को लेकर दो बालू माफियाओं गुटों में लंबे समय से छिड़ी है जंग    सूत्र बतातें हैं कि बराना घाट पर लंबे समय से अवैध बालू खनन चल रहा है जिसे लेकर दो गुट काफी समय से आपस में भिड़े हुए हैं। दोनों अपना-अपना वर्चस्व कायम करना चाहते हैं। इसी को लेकर गोलिया...
बांदा में ट्रांसफार्मर फटा, बाइक से जा रहे सेवानिवृत दरोगा घायल

बांदा में ट्रांसफार्मर फटा, बाइक से जा रहे सेवानिवृत दरोगा घायल

Breaking News, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले के तिंदवारी कस्बे में आज एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। तिंदवारी कस्बे में एक ट्रांसफार्मर तेज धमाके के साथ फट गया। इससे आसपास गरम तेल फेल गया और आग लग गई। इसी दौरान वहां से पेट्रोल पंप से तेल डलवाकर बाइक से अपने घर जा रहे एक सेवानिवृत दरोगा बुरी तरह से झुलस गए। उनके कपड़ों में भी आग लग गई। आसपास मौजूद लोग धमाके की वजह से सहम गए। लोगों ने किसी तरह वहां पहुंचकर उक्त व्यक्ति की के कपड़ों में लगी आग बुझाई। तबतक वे बुरी तरह से झुलस चुके थे। बाद में उनको स्थानीय स्वास्थ केंद्र ले जाया गया। वहां से उनको प्राथमिक उपचार के बाद बांदा रिफर कर दिया गया। बताया जाता है कि तिंदवारी कस्बे में पेट्रोल पंप के पास लगा ट्रांसफॉर्म तेज धमाके के साथ फट गया। पेट्रालपंप के पास हुई घटना, पेट्रोल डलवाकर घर जा रहे थे सुखलाल चौधरी  पेट्रोल पंप से तेल डलवाकर उसी वक्त निकल रहे...
सीतापुर में बंद कमरे में मिली मकान मालिक की लाश, पुलिस ने शुरू की जांच

सीतापुर में बंद कमरे में मिली मकान मालिक की लाश, पुलिस ने शुरू की जांच

Breaking News, Today's Top four News, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुरः जिले के सिंधौली कस्बे में एक बंद मकान के कमरे में मकानमालिक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने कस्बे के विवेक नगर मोहल्ले में एक मकान मालिक की  लाश मिलने के बाद पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम को भेज दिया है। मकान मालिक रवि पांडे (32) मृत अवस्था में अपने घर के एक कमरे में बंद पाया गया। मकान में ही किराएदार फुरकान भी रहता था। उसने उसके मकान का एक हिस्सा चूड़ी गोदाम के लिए ले रखा था। बताते हैं कि शव तीन से चार दिन पुराना होने की आशंका जाहिर की जा रही है क्यों शव की हालत काफी खराब हो गई थी। किराया देने गए किराएदार ने लाश देखी तो पुलिस को दी मामले की सूचना  अंदेशा है कि घर में अकेले होने के कारण बीमारी से उसकी मौत हो गई है और किसी को इसकी भनक भी नहीं लगी है। दरअसल, किरायदार मकान का किराया देने तीसरी मंजिल पर गया था। वहां शव देखकर उसके होश उड़ गए। उसने तुरंत ही मामले की जा...
ललितपुर में ममेरी बहन की शादी में आई युवती बदहवास मिली, दुष्कर्म की आशंका

ललितपुर में ममेरी बहन की शादी में आई युवती बदहवास मिली, दुष्कर्म की आशंका

Breaking News, Today's Top four News, बुंदेलखंड, ललितपुर
समरनीति न्यूज, ललितपुरः ललितपुर में एक युवती से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है लेकिन पुलिस अभी कुछ नहीं बता रही है। बताया जाता है कि जिले के थाना पाली के एक गांव में एक युवती अपनी ममेरी बहन की शादी में आई हुई थी। इस दौरान अचानक वह कहीं लापता हो गई। इसके बाद युवती बदहवास हालत में परिवार वालों को मिली। उसके सिर में चोट मारपीट के निशान हैं। इससे लग रहा है कि उसके साथ कुछ जबरदस्ती हुआ है और विरोध करने पर मारापीटा भी गया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। कुछ दबे मुंह गैंगरेप की बात भी कह रहे हैं। पाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।...
लखनऊ में मोबाइल कारोबारी की गोली मारकर हत्या

लखनऊ में मोबाइल कारोबारी की गोली मारकर हत्या

Today's Top four News, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः नाका के मोबाइल कारोबारी की आज सुबह ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई। उनको रात बदमाशों ने गोली मार दी थी। बताया जाता है कि नाका में आलमबाग निवासी करन गुप्ता की नाका में मोबाइल की दुकान थी। बीती रात बदमाशों ने पेशेवर अंदाज में उनको गोली मार दी थी। इसके बाद उनको गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था। आज सुबह उनकी मौत हो गई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।...
पुलिस भर्तीः 12 साल्वर गिरफ्तार, अफवाह फैलाने वालों पर नजर

पुलिस भर्तीः 12 साल्वर गिरफ्तार, अफवाह फैलाने वालों पर नजर

Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, लखनऊः यूपी पुलिस में सिपाहियों की भर्ती परीक्षा जारी है। इस बीच सोशल मीडिया पर अफवाहे फैलाने वालों पर भी पुलिस अधिकारियों की पैनी नजर है। एसटीएम के साथ ही एलआईयू और दूसरी एजेंसियां पूरी तरह से चौकसी बरत रहे हैं। ताकि कहीं कोई फर्जीबाड़ा न हो सके। वहीं प्रदेश के पुलिस मुखिया ओपी सिंह ने बयान जारी कर कहा है कि अगर सोशल मीडिया पर किसी ने भर्ती परीक्षा का पेपर आउट होने या और भी किसी तरह की कोई अफवाह फैलाई तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रदेश में कुल 41,520 पदों पर जारी है सिपाही पदों पर भर्ती   प्रदेश में पुलिस भर्ती परीक्षा जारी है। भर्ती परीक्षा में बड़ी संख्या में युवा हिस्सा ले रहे हैं। बताते चलें कि सिपाही भर्ती परीक्षा आज यानी सोमवार और मंगलवार को होनी है। इस दौरान कुल 41,520 पदों पर सिपाहियों की भर्ती के लिए लिखित परीक्षा होगी। 18, 19 जून को होने वाली लिखित ...
नाबालिगों को फेसबुक अब नहीं दिखाएगा हथियारों का विज्ञापन 

नाबालिगों को फेसबुक अब नहीं दिखाएगा हथियारों का विज्ञापन 

दुनिया
समरनीति न्यूज, आउटपुट डेस्कः सोशलमीडिया की सबसे सशक्त कही जाने वाली कंपनी फेसबुक अब अपने नाबालिग एकाउंट होल्डरों को हथियारों का विज्ञापन नहीं दिखाएगा। खुद कंपनी ने ऐसा निर्णय लिया है। फेसबुक ने निर्णय लिया है कि आने वाली 21 जून से 18 साल से कम उम्र वाले एकाउंट होल्डरों के वेबपेज पर हथियारों और उनको रखने या सजाने वाले सामान का कोई विज्ञापन प्रसारित नहीं होगा। फेसबुक के इस निर्णय की जानकारी मीडिया रिपोर्टों से मिल रही है। माना जा रहा है कि ऐसा कदम बच्चों में हिंसात्मक बदलाव को देखते हुए लिया जा रहा है। इससे पहले यू ट्यूब भी इससे मिलता जुलता फैसला ले चुका है जिसमें यू ट्यूब की ओर से कहा गया था कि हथियार बेचने वाली कंपनियों के लिंक वाले वीडियों पर रोक लगाई जाएगी।...
देर रात बिगड़ी केजरी के मंत्री की तबियत, अस्पताल में भर्ती

देर रात बिगड़ी केजरी के मंत्री की तबियत, अस्पताल में भर्ती

Feature, भारत
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः बीते सोमवार से दिल्ली के उप राज्यपाल के दफ्तर राजनिवास में धरने पर बैठे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल उनकी सरकार के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया, मंत्री सत्येंद्र जैन, गोपाल राय का धरना जारी रहा। इसी बीच देर रात मंत्री सत्येंद्र जैन की अचानक तबियत बिगड़ गई। उनको फौरन ही अस्पताल ले जाया गया। दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। वहां उनको गुलोकोज वगैरह दी जा रही है। चिकित्सकों का कहना है कि उनको थोड़े दिन अस्पतला में रखा जाएगा। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने भी ट्विट करके सत्येंद्र जैन की तबियत बिगड़ने की जानकारी दी है। देर रात बिगड़ी तबियत, सांस लेने में दिक्कत की थी शिकायत  बता दें कि सीएम केजरीवाल और उनकी कैबिनेट के मंत्रियों की मांग है कि उप राज्यपाल दिल्ली में बीते लगभग 3 माह से चल रही आईएएस अफसरों की हड़ताल को समाप्त कराएं। ताकि जनहित के ...