Sunday, April 12सही समय पर सच्ची खबर...

Blog

..अब बढ़ते क्राइम के बीच अपराधियों का आसान शिकार बनेगी खुद पुलिस !

..अब बढ़ते क्राइम के बीच अपराधियों का आसान शिकार बनेगी खुद पुलिस !

Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः साउथ सिटी में बढ़ते क्राइम के बीच अब पुलिस भी अपराधियों के हाथों लूट और चेन स्नेचिंग जैसी वारदातों का शिकार बनेगी। जी हां, चौंकिये मत। पुलिस खुद अपराधियों का आसान शिकार बनेगी, ताकि जनता को राहत मिल सके। घबराइये नहीं, ऐसा पुलिस उन अपराधियों को पकड़ने के लिए जाल बिछाने को करेगी जिन्होंने बीते कई महीनों से पुलिस की नाक में दम कर रखा है। साउथ सिटी इलाके में चेन स्नेचिंग, मोबाइल और नगदी लूट जैसी घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। इसमें कोई दो राय नहीं है कि जनता इससे बुरी तरह से परेशान है और पुलिस भी। बदनाम इलाकों में पुलिस सादे कपड़ों में चैन और मोबाइल हाथ में लेकर धूमती आएगी नजर, ताकि लुटेरे जाल में फंसे   साउथ सिटी में बढ़ी लुटेरों की धमाचौकड़ी को रोकने लिए अब पुलिस खुद उनके लिए शिकार बनेगी। एसपी साउथ ने सभी थाना पुलिस को लुटेरों को पकडऩे के लिए ट्रैप तैयार करने के ...
पीएम रिपोर्ट ने घुमा दी वारदात की थ्योरी, हादसा निकला हत्या

पीएम रिपोर्ट ने घुमा दी वारदात की थ्योरी, हादसा निकला हत्या

Breaking News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः  बिधनू में एक राजमिस्त्री की गला दबाकर हत्या कर दी गई। उसके बाद पुलिस को शक न हो, इसके लिए उसके शव को फंदे पर लटकाकर खुदकुशी का रूप देने की कोशिश की गई, लेकिन पोस्टमार्टम में हत्या का खुलासा हो गया। सचेंडी चकरपुर निवासी धर्मेंद्र सोनकर (30) राजमिस्त्री था। परिवार में पत्नी रेखा और दो बेटियां पीहू व छोटी हैं। वह कुछ महीने पहले बिधनू के सिद्धार्थनगर में परिवार के साथ किराये पर रहने लगा था। पत्नी रेखा के मुताबिक वह शनिवार सुबह उठी तो उसने देखा कि धर्मेंद्र का शव कुंडे के सहारे साड़ी से लटका था। उसके शोर मचाने पर इलाकाई लोगों ने वहां पहुंचकर शव को फंदे से उतारा। धर्मेंद्र की मौत का पता चलते उसके भाई मौके पर पहुंच गए। भाइयों ने धर्मेंद्र की पत्नी पर हत्या का आरोप लगाया। उनके मुताबिक रेखा के करीबी रिश्तेदार से अवैध संबंध थे, जिसके चलते उसने धर्मेंद्र की हत्या की है। पो...
कानपुरः 2013 में शुरू हुआ था मल्टीलेवल पार्किंग का काम और पूरा होने में लग गए 5 साल

कानपुरः 2013 में शुरू हुआ था मल्टीलेवल पार्किंग का काम और पूरा होने में लग गए 5 साल

Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः लंबे समय से लटकी केडीए की पहली मल्टीलेवल पार्किंग कैनाल पटरी रविवार को चालू हो गई। रविवार को कैबिनेट मिनिस्टर सतीश महाना ने मल्टीलेवल पार्किंग का लोकार्पण किया। पार्किंग बनाने व चालू करने में केडीए को 55 महीने का समय लग गया है। कैनाल पटरी पार्किंग बनने की शुरूआत दिसंबर 2013 में हुई थी, कम्प्लीशन टारगेट अगस्त 2015 और प्रोजेक्ट कास्ट तकरीबन 8.24 करोड़ रखी गई थी। ऐसी मिली जानकारी लोअर व अपर बेसमेंट व ग्राउंड फ्लोर पर पार्किंग के बाद इसमें ऑफिस कॉम्प्लेक्स भी बनाया गया। फर्स्‍ट व सेकेंड फ्लोर पर ऑफिस के लिए 26-26 ऑफिस के लिए स्पेस है। यह भी कम्प्लीट हैं लेकिन इन्हें बेचने में केडीए को सफलता नहीं मिली है। लोकार्पण के दौरान दौरान मेयर प्रमिला पाण्डेय, केडीए वीसी सौम्या अग्र्रवाल, सेक्रेटरी केपी सिंह आदि मौजूद थे। ऐसे मिलेगी राहत कैनाल पटरी मल्टीलेवल पार्...
कानपुरः बारात में खाना कम पड़ने पर हलवाई की पिटाई, बचाने पहुंची पुलिस से भी हाथापाई

कानपुरः बारात में खाना कम पड़ने पर हलवाई की पिटाई, बचाने पहुंची पुलिस से भी हाथापाई

उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः नौबस्ता में रविवार को एक वरीक्षा कार्यक्रम में खाना कम पडऩे पर लड़के पक्ष के लोगों ने हलवाई और गेस्ट हाउस के मुनीम को पीट दिया। पुलिस मौके पर पहुंचे तो गुस्साएं लोगों ने पुलिस कर्मियों से भी हाथापाई कर दी। इसे देख पुलिस कर्मियों को थाने से फोर्स को बुलाना पड़ा। पुलिस ने हलवाई की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी। कोयला नगर निवासी विजय बाबा की बेटी की रविवार को वरीक्षा था। इस समारोह के लिए कुबेर गेस्ट हाउस को बुक किया गया था। खाना बनाने का काम गल्लामंडी निवासी हलवाई उदय नारायण को दिया गया था। उदय नारायण ने गेस्ट हाउस के मुनीम धनश्याम के साथ खाना बनाया था, लेकिन कार्यक्रम में ज्यादा लोग आ गए। इसे देखकर हलवाई ने लड़के पक्ष के लोगों को बताया कि खाना कम पड़ जाएगा, जिसे देखकर लड़के पक्ष के कैलाश, पप्पू सिंह, शंकर सिंह और कुछ अज्ञात लोग भड़क ...
‘भाप’ यानी बड़ी-बड़ी बीमारियों का एक बेहद कारगर इलाज

‘भाप’ यानी बड़ी-बड़ी बीमारियों का एक बेहद कारगर इलाज

Today's Top four News, सेहत
समरनीति न्यूज, सेहतः सर्दी, खांसी या जुकाम होने पर हमने कई बार अपने बड़ों से सुना होगा घर में भाप यानी स्‍टीम लेने को। वहीं जानने वाली बात ये है कि भाप लेना सिर्फ सर्दी, जुकाम ही नहीं बल्‍कि और भी कई बड़ी दिक्‍कतों में रामबाण इलाज है। अर्थराइटिस, जोड़ों के दर्द, सूजन, कमर व गर्दन में दर्द, दमा, पुरानी खांसी (ब्रोनकाइटिस) जैसी दिक्‍कतों में भी नैचुरोपैथ और ऐलोपैथ दोनों के तहत डॉक्‍टर्स भाप लेने की सलाह देते हैं। कई बड़ी बीमारियों में बड़ी राहत देती है   हां, दोनों का तरीका ज़रा अलग होता है। ये निर्भर करता है कि आप कौन से तरीके को अपनाना चाहेंगे। वैसे आप भी परेशान हैं इनमें से किसी समस्‍या से, तो आइए देखें कैसे आप ले सकते हैं भाप और इन चीजों में आपको रखना होगा किन बातों का ध्‍यान। नैचुरोपैथ है पूरी तरह प्राकृतिक   बात करें अगर नैचु...
अक्षय और अभिषेक का पड़ोसी बनने को शाहिद कपूर ने चुकाई बंगले की 55.60 करोड़ कीमत

अक्षय और अभिषेक का पड़ोसी बनने को शाहिद कपूर ने चुकाई बंगले की 55.60 करोड़ कीमत

एंटरटेनमेंट
मनोरंजन डेस्‍कः पिछले दिनों मीरा राजपूत की baby shower के दौरान की pics जबरदस्‍त तरीके से viral हुईं. इसके बाद news सामने आई कि pregnancy के दौरान भी मीरा ने किया shoot, जल्‍द ही नजर आएंगी big screen पर. ऐसे में एक बात तो तय है कि दोनों को लेकर एक के बाद एक good news सुनने को मिल रही है. इसी क्रम में एक और good news सामने आई है कि शाहिद ने Mumbai में ही करोड़ों का एक शानदार Flat खरीद लिया है. अब कुल मिलाकर, क्‍या आपको भी ऐसा नहीं लगता कि मीशा की ही तरह उनका आने वाला दूसरा बेबी भी उनके लिए बेहद Lucky साबित होने वाला है. Information is like this  गौरतलब है कि 2018 शाहिद कपूर के लिहाज से काफ़ी अच्छा रहा है. अब देखिए न, पहले फिल्‍म ‘पद्मावत’ में किए गए उनके काम को लेकर उनकी काफ़ी तारीफ़ हुई. इस फिल्म में उन्होंने महाराजा रावल रतन सिंह का रोल प्‍ल...
Movie release होते ही बढ़ी जाह्नवी की fan following, फैंस के प्यार का video हुआ Viral

Movie release होते ही बढ़ी जाह्नवी की fan following, फैंस के प्यार का video हुआ Viral

एंटरटेनमेंट, वीडियो
  मनोरंजन डेस्‍कः Movie ‘धड़क’ के release होने के बाद ऐसा जान पड़ता है कि जाह्नवी कपूर की fan following देखते ही देखते अचानक से बढ़ गई है. Now see, पिछले ही शुक्रवार को movie theaters पर लगी और अब जाह्नवी जब निकलीं सड़क पर तो उनके fans ने कैसे उनको घेर लिया है. अजी न यकीन आए, तो ये video देख लीजिए. Have a look here  जी हां, ये सच है कि फिल्‍म ‘धड़क’ की सफलता के बाद जाह्नवी कपूर की फैन फॉलोइंग देखते ही देखते काफी बढ़ गई है. बॉलीवुड की इस स्टार किड के बॉक्स ऑफिस पर की गई कमाई के आंकड़े ही ये बता रहे हैं. वैसे सिर्फ जाह्नवी ही नहीं, बल्‍कि उनके साथ-साथ ईशान और जाह्नवी का पूरा परिवार भी इस सफलता से बेहद खुश है. ऐसे में सोशल मीडिया पर एक वीडियो इस समय जबरदस्‍त तरीके से वायरल हो रहा है, जिसमें जाह्नवी अपने फैंस के बीच घिरी हुई नजर आ रही हैं. News is lik...
एक लापरवाही से खड़े ट्रक में जा घुसी कार, मासूम की मौत और 12 घायल

एक लापरवाही से खड़े ट्रक में जा घुसी कार, मासूम की मौत और 12 घायल

Breaking News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, बुलंदशहरः  बुलन्दशहर में एक खड़े ट्रक में तेज रफ्तार कार के घुसने से बड़ा हादसा हो गया। कार में सवार एक बच्चे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि कार में बैठे 12 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा बुलंदशहर के पाहसु इलाके में हुआ। बताते हैं कि वैगनआर कार में सवार में लोग गाजियाबाद से पाहसु के बनैल गांव से करैरा गांव शादी में शामिल होने के लिए जा रहे थे। कार में क्षमता से ज्यादा लोग बैठे थे। बताया जाता है कि ज्यादा लोगों के बैठे होने की वजह से हड़बड़ाहट में चालक ने कार से नियंत्रण खो दिया। इसी लापरवाही के चलते रास्ते में वैगनआर कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। ये भी पढ़िएः बुंदेलखंड के हमीरपुर में जायदाद के लिए कलयुगी बेटे ने बाप का गला काट डाला कार की रफ्तार इतनी ज्यादा था कि लोगों को संभलने का मौका नहीं मिला। कार में लगभग 12 लोग सवार थे। इनमें छह बच्चे औ...
हाथरस के लोगों को सीएम योगी ने दी 155 करोड़ की सौगात,

हाथरस के लोगों को सीएम योगी ने दी 155 करोड़ की सौगात,

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ/हाथरसः हाथरस में आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दौरा है। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी हाथरश में 155 करोड़ की लागत वाली योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यस करेंगे। इनमें शहर के मुख्य तालाब चौराहा पर बनने वाले ओवरब्रिज का शिलान्यास भी करेंगे। इसके साथ ही प्राथमिक विद्यालय हतिसा व जिला अस्पताल का निरीक्षण भी करेंगे। बागला इंटर कॉलेज पर जनसभा को संबोधित भी करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी पार्टी के कार्यकर्ताओं व प्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट परिसर के सभागार में बैठक भी करेंगे और विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। कार्यक्रम के अनुसार योगी एटा से लगभग 10:30 पर हाथरस के स्टेडियम परिसर में हेलीकाप्टर से पहुचेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाथरस में आज 156 करोड़ की 34 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इस दौरान आयोजित सभा को संबोधित करते हुए मुख्य...
..जब लखनऊ की सड़क पर गाड़ियों को हाथ दिखाते नजर आए जैकी श्राफ

..जब लखनऊ की सड़क पर गाड़ियों को हाथ दिखाते नजर आए जैकी श्राफ

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट
समरनीति न्यूज, लखऩऊः एक फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में लखनऊ पहुंचे जैकी श्राफ लोगों को जाम के बीच गाड़ियों को हाथ से राह दिखाते नजर आए। लेकिन सैकड़ों की भीड़ यह सोच ही नहीं पाई कि उनको ट्रैफिक में हाथ दिखाने वाला कोई और नहीं बल्कि उनका चहेता अभिनेता है। लोग आसानी से आगे-पीछे आते-जाते रहे। जबतक लोग समझ पाए की सामने जैकी श्राफ खड़ें हैं तब तक जाम खुल चुका था और जैकी अपनी गाड़ी में बैठकर होटल की ओर निकल लिए। मशहूर फिल्म अभिनेता जैकी श्राफ ने अपने ट्विटर पर एक विडियो शेयर किया है। इसमें वह अपनी गाड़ी से उतरकर लखनऊ में ट्रैफिक व्यवस्था संभालते दिख रहे हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म प्रस्थानम की शूटिंग के सिलसिले में जैकी श्राफ पुराने लखनऊ के रुमी दरवाजा इलाके में गए थे। ये भी जरूर पढ़ेंः Once again बड़े पर्दे पर अजय देवगन और करीना का रोमांस मचाएगा धमाल वहां वे जाम में फंस गए और खुद गाड़ी स...