Sunday, April 12सही समय पर सच्ची खबर...

Blog

सफाई से इंकार युवकों ने सफाईकर्मी को धुना, चौकी पर हंगामा

सफाई से इंकार युवकों ने सफाईकर्मी को धुना, चौकी पर हंगामा

उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्‍यूज़, कानपुरः चकेरी में शनिवार को मामूली विवाद में सफाई कर्मी को पीटे जाने पर साथियों ने पुलिस चौकी में हंगामा कर दिया। पुलिस ने उनको समझाने की कोशिश की, लेकिन वे आरोपियों की गिरफ्तारी की जिद पर अड़ गए। इस पर पुलिस को मजबूरन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनको शांत कराना पड़ा। इसके बाद भी लोगों का गुस्‍सा शांत नहीं हुआ। खबर कुछ ऐसी है कि मोती मोहाल निवासी बाबूराम सफाई कर्मी है। इन दिनों उनकी ड्यूटी ओमपुरवा में लगी है। शनिवार को वह पोखरपुरवा में नाली की सफाई करवा रहे थे। उसी समय इलाकाई निवासी नितिन गुप्ता और शालू गुप्ता वहां पहुंच गए। ये था पीड़ितों की पिटाई का मामला  आरोप लगाया गया है कि दोनों ने सफाई कर्मी को पहले उनके घर की नाली साफ करने के लिए कहा। बाबूराम ने दोनों को मना कर दिया। इस पर भड़के दोनों युवकों ने बाबूराम को पीट दिया। बाबूराम ने साथियों को इसकी जानक...
यूपी में 46 हजार लोगों ने आवास लौटाए- प्रधानमंत्री मोदी

यूपी में 46 हजार लोगों ने आवास लौटाए- प्रधानमंत्री मोदी

Breaking News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमृत, स्मार्ट सिटी और प्रधानमंत्री आवास योजना की तीसरी वर्षगांठ पर राजधानी लखनऊ में एक कार्यक्रम को संबोधित किया। पीएम मोदी ने देश के विकास में जनता के योगदान का जिक्र किया। कहा कि लोग समृद्ध हो रहे हैं और सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाएं वापस लौटा रहे हैं। कहा कि यूपी में 46 हजार लोगों ने सरकार द्वारा मिले प्रधानमंत्री आवास वापस कर दिए। कहा कि  रेलवे यात्रा की सब्सिडी 40 लाख से अधिक लोगों ने छोड़ दी। पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर कसा तंज, कहा "जाके पैर न फटी बेवाई, ता का ताने पीर पराई।" प्रधानमंत्री ने कहा कि मुझे यूपी की जनता ने सांसद बनाया है। मुझ पर आरोप है कि चौकीदार नहीं, भागीदार हूं। मोदी ने राहुल गांधी पर अप्रत्यक्ष निशाना साधा। कहा कि 'जाके पैर न फटी बेवाई, वो का जाने पीर पराई'। साथ ही कहा कि इस इल्जाम को इनाम मानता हूं। क्योंकि ...
अक्षय ने गुलशन कुमार की बायोपिक से किया किनारा, ऐसे हुआ खुलासा

अक्षय ने गुलशन कुमार की बायोपिक से किया किनारा, ऐसे हुआ खुलासा

एंटरटेनमेंट
मनोरंजन डेस्‍कः बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार ने गुलशन कुमार की बायोपिक ‘मुग़ल’ को छोड़ने का फैसला कर लिया है। आपको बता दें कि ‘मुगल’ फिल्म गुलशन कुमार की बायोपिक है, जिसमें बतौर एक्टर खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार को लिया जा रहा था, लेकिन अब खबर ये आ रही है कि इस फिल्म से अक्षय ने किनारा कर लिया है। खुद अक्‍की बाबा ने बताया ऐसा हाल ही में मीडिया को दिए अपने एक इंटरव्यू के दौरान अक्षय कुमार ने इसका खुलासा करते हुए बताया कि, ‘मैं इस फिल्म का हिस्सा नहीं हूं। स्क्रिप्ट पर हमारी बात नहीं बन पाई।’ ख़बरों की माने तो मुग़ल फिल्म में गुलशन कुमार की इस बायोपिक को सुभाष कपूर ने लिखा है। तस्‍वीर भी आ गई थी सामने आपको बता दें कि ‘मुगल’ फिल्म में अक्षय कुमार के लुक की तस्वीर भी आ गई थी, ऐसे में फिल्म से किनारा करना मेकर्स को बड़ा झटका है। ‘मुगल’ फिल्म को आमिर खान टी सीरीज के म...
कानपुर सेंट्रल पर क्राइम ब्रांच ने दबोचे, दिल्ली में डाका डालकर भागे 3 बांग्लादेशी बदमाश

कानपुर सेंट्रल पर क्राइम ब्रांच ने दबोचे, दिल्ली में डाका डालकर भागे 3 बांग्लादेशी बदमाश

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्‍यूज़, कानपुरः स्वतंत्रता दिवस के पहले सेंट्रल स्टेशन से तीन संदिग्ध युवकों को उठाए जाने से हड़कंप मच गया। दिल्ली क्राइम ब्रांच टीम ने लोकल पुलिस की मदद से तीनों को पकड़ा है लेकिन उनके तीन साथी पुलिस को गच्चा देकर भाग गए। बताया जा रहा है कि पकड़े गए तीनों संदिग्ध ने दिल्ली में कारोबारी के घर डकैती डालने के बाद भागने के दौरान एक दरोगा को गोली मार दी थी। तीनों ने पूछताछ में बताया कि वे बांग्लादेशी है और वे वारदात के बाद वापस भाग जाते है। इसलिए आ रहे थे कानपुर   दिल्ली के प्रीति विहार निवासी पुष्कर जैन कारोबारी है। बीते गुरुवार को उनके घर पर सात बदमाशों ने डाका डाला था। बदमाश वारदात को अंजाम दे रहे थे कि इसी बीच पीआरवी पुलिस के साथ दरोगा लोकेश कुमार फोर्स के साथ वहां पहुंच गए। यह देख बदमाश भागे। पुलिस ने उनका पीछा किया तो उन लोगों ने गोलियां चलाना शुरू कर दिया। इसमें दर...
अपनी शादी को लेकर तमन्ना भाटिया ने कह दी बहुत बड़ी बात

अपनी शादी को लेकर तमन्ना भाटिया ने कह दी बहुत बड़ी बात

एंटरटेनमेंट
मनोरंजन डेस्‍कः फिल्म बाहुबली से बॉलीवुड में छा जाने वाली तमन्ना भाटिया अब किसी खास के दिल पर राज करने की तैयारी में हैं। जी हां, बताया जा रहा हैं कि प्रियंका और दीपिका के बाद अब तमन्ना भी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। हालांकि इस खबर से तमन्‍ना के तमाम चाहने वालों के दिल को झटका जरुर लग सकता है। तो खबर कुछ इस तर है कि अभिनेत्री तमन्ना भाटिया अमेरिका के एक डॉक्टर के साथ जल्द ही शादी करने वाली हैं। हालांकि तमन्ना भाटिया ने बात को साफ़ करते हुए इस बात की खबर सोशल मीडिया पर दी है कि, ‘मैं अभी ख़ुशी से सिंगल हूं और मेरे माता-पिता फिलहाल कोई लड़का नहीं देख रहे हैं।' इन फिल्‍मों में आ चुकी हैं नजर ‘बाहुबली-2’ , ‘हिम्मतवाला’ और ‘रेबेल’ जैसे बड़ी फिल्मों में काम कर चुकीं तमन्‍ना ने बताया कि, ‘मुझे बड़ी हैरानी होती है कि पहले दिन यह कोई एक्टर होता हैं, ...
IMA की स्ट्राइक का असर : कहीं चलती रही ओपीडी तो कई बंद, विरोध होगा और तेज

IMA की स्ट्राइक का असर : कहीं चलती रही ओपीडी तो कई बंद, विरोध होगा और तेज

उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्‍यूज़, कानपुरः केंद्र सरकार के नेशनल मेडिकल कमीशन बिल के विरोध में कानपुर में प्राइवेट डॉक्टर्स और नर्सिंग होम में काम ठप रहा। इमरजेंसी सर्विसेस को छोड़ ओपीडी व अन्य सेवाओं को रोकने के आईएमए के आह्वान का सिटी में मिला जुला असर दिखा। हालांकि कई प्राइवेट अस्पतालों में दिन की ओपीडी चली, लेकिन ज्यादातर में प्राइवेट प्रैक्टिशनर्स ने बिल के विरोध में काम नहीं किया। हालांकि शनिवार होने की वजह से मरीजों का लोड सरकारी अस्पतालों में भी आम दिनों की अपेक्षा कम नजर आया। वहीं शाम को आईएमए कानपुर की जनरल बॉडी मीटिंग हुई। बैठक के दौरान बिल के विरोध पर आगे की कार्रवाई पर चर्चा हुई। जारी रहेगा विरोध  आईएमए कानपुर के प्रेसीडेंट डॉ. प्रवीन कटियार ने बताया कि शहर में हड़ताल सफल रही। डॉक्टर्स ने बिल के विरोध में इमरजेंसी सेवाओं को छोड़ ज्यादातर सेवाएं बंद रहीं। आईएमए भवन में जनरल बॉडी मीट...
चंद्रग्रहण के बाद आयोध्या में सरयू स्नान को उमड़ी श्रद्धालुओं की भी़ड़

चंद्रग्रहण के बाद आयोध्या में सरयू स्नान को उमड़ी श्रद्धालुओं की भी़ड़

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, आयोध्याः सदी के सबसे बड़े चंद्र ग्रहण के बाद अयोध्या में सरयू स्नान करने और मंदिरों में भगवान के दर्शन-पूजन के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पवित्र सरयू सलिला में डुबकी लगाई। साथ ही अपने-अपने आराध्य के दर्शन भी किए बताते चलें कि शुक्रवार दोपहर 2:57 बजे से चंद्रग्रहण के सूतक नछत्र लगने की वजह से रामलला समेत सभी मंदिरों के कपाट बंद कर दिए गए थे। ये भी पढ़ेंः सदी का सबसे बड़ा चंद्र ग्रहण आज, बंद हो जाएंगे कई मंदिरों के कपाट इसके बाद अयोध्या में दर्शन-पूजन का अनवरत चलने वाला क्रम बंद हो गया था। गुरु पूर्णिमा होने के नाते अयोध्या में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शुक्रवार को यहां पहुंचे थे।  इसीलिए चंद्र ग्रहण खत्म होने के बाद सुबह से ही दर्शनार्थी सरयू तट पहुंच गए। सरयू पर स्नान के बाद घाटों पर पूजन-अर्चन किया। इसके बाद नागेश्वरनाथ ह...
उन्नाव में हत्या कर फेंके गए शव के मिलने से हड़कंप, छानबीन में जुटी पुलिस

उन्नाव में हत्या कर फेंके गए शव के मिलने से हड़कंप, छानबीन में जुटी पुलिस

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, उन्नाव : जिले में शहर से सटे इलाके में एक युवक का शव मिला है। हालात बता रहे हैं कि युवक की हत्या करने के बाद उसके शव को मौके पर लाकर फेंक दिया गया है। शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने मरने वाले को पहचानने का काफी प्रयास किया। लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी है। मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के आदर्शनगर इलाके का है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। लोगों का अनुमान है कि मरने वाला युवक कहीं बाहर का रहने वाला है और उसकी हत्या करने के बाद हत्यारों ने पहचान छिपाने के लिए शव को लाकर डाल दिया है। ...
हैवान शिक्षक ने नाबालिग छात्रा के साथ ट्यूशन पढ़ाते वक्त कर दी घिनौनी हरकत..

हैवान शिक्षक ने नाबालिग छात्रा के साथ ट्यूशन पढ़ाते वक्त कर दी घिनौनी हरकत..

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, फर्रुखाबादः शिक्षकों के अमर्यादित मामले लगातार सामने आ रहे हैं। अब एक घिनौना मामला फर्रुखाबाद में सामने आया है। वहां एक छात्रा को कोचिंग चलाकर ट्यूशन पढ़ाने वाले प्राइवेट शिक्षक ने ऐसी हरकत कर दी, कि इंसानियत भी शर्मशार हो गई। फर्रुखाबाद की कोतवाली मोहम्मदाबाद के एक इलाके में एक नाबालिग छात्रा कोचिंग में पढ़ती थी। कोचिंग पढ़ने के दौरान की दरिंदगी, छुट्टी में दूसरा सब्जेक्ट पढ़ाने के नाम पर रोका था छात्रा को  गत दिवस छात्रा को शिक्षक ने यह कहते हुए कोचिंग की छुट्टी के बाद रोक लिया कि उसको दूसरे सब्जेक्ट पढ़ाएगा। इसके बाद कोचिंग में पढ़ने वाले बाकी छात्र और छात्राएं वहां से चले गए। हैवान बने शिक्षक ने नाबालिक को रोककर उसके साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। इतना ही नहीं छात्रा के प्राइवेट पार्ट के साथ छेड़छाड़ की। इससे उसकी तबियत बिगड़ गई। ये भी पढ़ेंः उन्नाव में छेड़छाड़...
बरेलीः युवक का पेर कटा और मदद की बजाय वीडियो बनाती रही तमाशबीन भीड़

बरेलीः युवक का पेर कटा और मदद की बजाय वीडियो बनाती रही तमाशबीन भीड़

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, डेस्कः बरेली में हुई एक सड़क दुर्घटना में घायल युवक का पैर कट गया है। बताते हैं कि करीब एक घंटे तक युवक मौके पर ही पड़ा इलाज के लिए तड़फता रहा। लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं की। बल्कि मौके पर खड़ी भीड़ वीडियो बनाती रही। बाद में सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को ले जाकर अस्पताल में भर्ती कराया। मामला बरेली के फरीदपुर थाना क्षेत्र के भूरेखा गोटिया गांव का है। घायल युवक अभी बात करने की स्थिति में नहीं है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।...