Tuesday, May 14सही समय पर सच्ची खबर...

सफाई से इंकार युवकों ने सफाईकर्मी को धुना, चौकी पर हंगामा

समरनीति न्‍यूज़, कानपुरः चकेरी में शनिवार को मामूली विवाद में सफाई कर्मी को पीटे जाने पर साथियों ने पुलिस चौकी में हंगामा कर दिया। पुलिस ने उनको समझाने की कोशिश की, लेकिन वे आरोपियों की गिरफ्तारी की जिद पर अड़ गए। इस पर पुलिस को मजबूरन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनको शांत कराना पड़ा। इसके बाद भी लोगों का गुस्‍सा शांत नहीं हुआ।

खबर कुछ ऐसी है कि मोती मोहाल निवासी बाबूराम सफाई कर्मी है। इन दिनों उनकी ड्यूटी ओमपुरवा में लगी है। शनिवार को वह पोखरपुरवा में नाली की सफाई करवा रहे थे। उसी समय इलाकाई निवासी नितिन गुप्ता और शालू गुप्ता वहां पहुंच गए।

ये था पीड़ितों की पिटाई का मामला 

आरोप लगाया गया है कि दोनों ने सफाई कर्मी को पहले उनके घर की नाली साफ करने के लिए कहा। बाबूराम ने दोनों को मना कर दिया। इस पर भड़के दोनों युवकों ने बाबूराम को पीट दिया। बाबूराम ने साथियों को इसकी जानकारी दी तो वे भड़क गए और नारेबाजी करते हुए पुलिस चौकी पहुंच गए।

तब जाकर सफाईकर्मी हुए शांत 

पुलिस ने उनको शांत कराने की कोशिश की, लेकिन वे आरोपियों की गिरफ्तारी जिद पर पड़े थे। इस पर पुलिस ने दोनों को गिफ्तार कर लिया। इसके बाद सफाई कर्मी शांत हुए।