कानपुर में विपक्ष पर बरसे पीएम मोदी, कश्मीरी युवकों की पिटाई को बताया सिरफिरों की हरकत
समरनीति न्यूज, डेस्कः अपने तूफानी दौरे पर यूपी पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी ने वाराणसी से कानपुर पहुंचकर शुक्रवार को जमकर विपक्ष पर हमला बोला। वहीं कई सौगात भी दीं। वहीं लखनऊ में कश्मीरी युवकों की पिटाई को लेकर भी बोले। कहा कि यह हरकत कुछ सिरफिरों ने की है और उनके खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। वाराणसी से कानपुर पहुंचे मोदी ने कहा कि मैं मेट्रो की शुरुआत कर रहा हूं और गंगा किनारे बसे कानपुर की धरती को नमन करता हूं। प्रधानमंत्री ने कहा कि एक दिन पहले नागपुर में मेट्रो विदाई के बाद कानपुर में मेट्रो की शुरुआत कर रहा हूं।
कहा, पाकिस्तान मुंह दिखाने लायक नहीं रहा
कहा कि यहीं से पं. दीनदयाल उपाध्याय, अटल बिहारी बाजपेयी, रामनाथ कोविंद को दिशा मिली और यहां के लोगों ने श्रमशीलता और कर्मठता से मैनचेस्टर की पहचान दी है। पाकिस्तान पर हमला बोलते हुए कहा कि रंगे हाथ पकड़ा गया पाकिस्तान अब पूरी तरह से दव...









