Thursday, April 18सही समय पर सच्ची खबर...

कांग्रेस ने लोकसभा के लिए 15 उम्मीदवारों के नामों का किया ऐलान, अमेठी से राहुल, उन्नाव से अन्नू मैदान में..

राहुल गांधी।

समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः आने वाले लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने 15 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। इस पहली लिस्ट में लगभग सभी कद्दावर नेताओं के नाम हैं। कांग्रेस ने आज जिन 15 उम्मीदवारों के नामों का एलान आगामी लोकसभा चुनाव के लिए किया है, उनमें उत्तर प्रदेश के 11 और गुजरात के चार उम्मीदवार हैं। इस लिस्ट के मुताबिक यूपी में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अपनी मौजूदा संसदीय सीट अमेठी से ही चुनाव लड़ेंगे। वहीं यूपीए की चेयरपर्सन सोनिया गांधी परंपरागत सीट रायबरेली से चुनाव लड़ेगीं। बता दें कि अबतक कांग्रेस के अलावा किसी दल ने उम्मीदवारों की सूची जारी नहीं की है।

15 नामों में 4 गुजरात, 11 यूपी से 

इस सूची के मुताबिक उन्नाव लोकसभा सीट से पूर्व सांसद अन्नू टंडन, पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद यूपी की फर्रुखाबाद सीट से चुनाव लड़ेंगे। सहारनपुर से इमरान मसूद, अकबरपुर से राजारामपाल, जालौन से बृजलाल खबरी, बदायूं से सलीम इकबाल शेरवानी, कुशीनगर से आरपीएन सिंह, फैजाबाद से निर्मल खत्री को मैदान में उतारा जा रहा है। जितिन प्रसाद धौरारा से चुनाव लड़ेंगे। वहीं दूसरी ओर गुजरात की अहमदाबाद पश्चिमी सीट से राजू परमार, आणंद से भरत सिंह सोलंकी और छोटा उदयपुर से रंजीत मोहनसिंह राठवा तथा बडोदरा से प्रशांत पटेल चुनाव लड़ेंगे।

महागठबंधन पर दवाब

कांग्रेस की पहली लिस्ट में यूपी से 11 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी गई है। साफ है कि अब पार्टी सपा-बसपा के गठबंधन से बिल्कुल अलग रहकर चुनाव लड़ेगी। दरअसल, सपा-बसपा गठबंधन कांग्रेस को केवल रायबरेली और अमेठी की दो सीटें देना चाहते हैं जबकि कांग्रेस ने अब 11 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारकर गठबंधन पर दवाब बढ़ा दिया है। अब या तो गठबंधन कांग्रेस को ज्यादा सीटें दे या फिर कांग्रेस छोटे क्षेत्रीय दलों के सहारे जीत का प्रयास करेगी।

कौन कहां से लड़ेगा चुनाव

  1. अमेठी से राहुल गांधी  
  2. रायबरेली से सोनिया गांधी
  3. उन्नाव से अनु टंडन  
  4. फर्रूखाबाद से सलमान खुर्शीद  
  5. जालौन से बृजलाल खबरी  
  6. अकबरपुर से राजाराम पाल 
  7. अहमदाबाद से राजू परमार 
  8. आणंद (गुजरात) से भारत सिंह एम सोलंकी 
  9. बडोदरा से प्रशांत पटेल  
  10. छोटा उदयपुर से रंजीत मोहन सिंह रथवा 
  11. सहारनपुर से इमरान मसूद  
  12. धौरहरा से जितिन प्रसाद  
  13. फैजाबाद से निर्मल खत्री 
  14. खुशीनगर से आरपीएन सिंह  
  15. बदायूं से सलीम इकबाल शेरवानी  

ये भी पढ़ेंः लखनऊ में राहुल के साथ प्रियंका गांधी ने शुरू किया रोड-शो, स्वागत को उमड़े कांग्रेसी-लाखों की भीड़