Thursday, April 30सही समय पर सच्ची खबर...

Blog

यूपी में पहले चरण की 8 सीटों के लिए आज से नामांकन..

यूपी में पहले चरण की 8 सीटों के लिए आज से नामांकन..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 20 राज्यों की 91 सीटों के लिए अधिसूचना सोमवार को जारी होगी। पहले चरण का मतदान 11 अप्रैल को होगा। इसी के साथ नामांकन का सिलसिला आज से शुरू हो जाएगा। इन सीटों के लिए 11 अप्रैल को मतदान होगा। इस कड़ी में उत्तर प्रदेश में पहले चरण में सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बिजनौर, गौतमबुद्ध नगर, बागपत और गाजियाबाद लोकसभा सीटों पर नामांकन सोमवार से होगा। तैयारियां तेज हुईं  पहले चरण में वेस्ट यूपी की 8 सीटों के अलावा आंध्र प्रदेश की 25, अरुणाचल प्रदेश की 2, असम की 5, बिहार की 4, छत्तीसगढ़ की 1, जम्मू-कश्मीर की 2, महाराष्ट्र की 7, मणिपुर की 1, मेघालय की 2, मिजोरम की 1, नगालैंड की 1, ओडिशा की 4, सिक्किम की 1, तेलंगाना की 17, त्रिपुरा की 1, उत्तराखंड की 5, पश्चिम बंगाल की 2, अंडमान एंड निकोबार की 1, लक्षद्वीप की 1 सीट शामिल है। इसके साथ ही ...
पीएम से लेकर राहुल, ममता-माया और अखिलेश भी दुखी, सीएम पर्रिकर का अंतिम संस्कार शाम 5 बजे

पीएम से लेकर राहुल, ममता-माया और अखिलेश भी दुखी, सीएम पर्रिकर का अंतिम संस्कार शाम 5 बजे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, नेशनल डेस्कः देश के पहले आईआईटियन पूर्व रक्षामंत्री एवं गोवा के मौजूदा सीएम मनोहर पर्रिकर को आज अंतिम विदाई दी जाएगी। सादगी की जीती-जागती मिसाल रहे पर्रिकर के निधन से पूरा देश सदमे में है। उनके निधन पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, ममता बनर्जी, मायावती और अखिलेश यादव समेत कई नेताओं ने दुख जताया है। वहीं गोवा सरकार ने 18 से 24 मार्च तक 7 दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। इस दौरान पूरे प्रदेश में राष्ट्रध्वज आधा झुका रहेगा। शाम 5 बजे होगा अंतिम संस्कार  पार्टी सूत्रों का कहना है कि पूर्व रक्षामंत्री पर्रिकर की अंत्येष्टि में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा भाजपा अध्यक्ष अमित शाह व पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के शामिल हो सकते हैं। सरकार ने सोमवार सुबह 10 बजे केंद्रीय कैबिनेट की बैठक भी बुलाई है। गोवा के मुख्यमंत्री कार्...
कानपुर लायर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष बने दिनेश शुक्ला, महामंत्री वीर बहादुर सिंह

कानपुर लायर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष बने दिनेश शुक्ला, महामंत्री वीर बहादुर सिंह

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः दि लायर्स एसोसिएशन के चुनाव में आज यहां अध्यक्ष पद के लिए दिनेश कुमार शुक्ला 1061 मत हांसिल करते हुए विजयी घोषित हुए। वहीं दूसरी ओर महामंत्री पद के लिए वीर बहादुर सिंह 815 मतों के साथ विजयी घोषित हुए। विजयी प्रत्याशियों का सम्मान  दोनों के विजयी घोषित होने पर लोगों ने खुशी जाहिर की। समर्थकों ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया। बाकी विजयी पदाधिकारियों की घोषणा सोमवार को की जाएंगी। साथियों ने मिठाई खिलाकर एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया। इस दौरान बड़ी संख्या में अधिवक्तागण मौजूद रहे। ये भी पढ़ेंः नहीं रहे गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर.....
नहीं रहे गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर..

नहीं रहे गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, दुनिया, भारत, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः गोवा से एक बेहद दुखी करने वाली खबर आ रही है। देश के पूर्व रक्षामंत्री एवं गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर नहीं रहे। उनका रविवार को 63 साल की उम्र में  निधन हो गया। वे लंबे समय से कैंसर की बीमार से लड़ रहे थे। पिछले कुछ दिनों से उनकी तकलीफ और ज्यादा बढ़ गई थी। उनको परेशानी के चलते गोवा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। अग्नाशय के कैंसर से थे पीड़ित  वहां चिकित्सकों ने उनको ठीक करने का भरपूर प्रयास किया, लेकिन उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हो रहा था। उनके निधन पर पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। राजनीति, सिनेमा और खेल से जुड़ी हस्तियों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री पर्रिकर सियासत में सादगी की बड़ी मिसाल थे। वह अग्नाश्य कैंसर से पीड़ित थे। उनका अमेरिका में भी इलाज हो चुका था।...
बांदा में अलग-अलग हादसों में जेएन कालेज के छात्र समेत दो की मौत, दो अन्य घायल

बांदा में अलग-अलग हादसों में जेएन कालेज के छात्र समेत दो की मौत, दो अन्य घायल

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में बीते 24 घंटे के दौरान हुए अलग-अलग हादसों में बांदा के जेएन कालेज के स्नातक छात्र समेत दो लोगों मौत हो गई। वहीं दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से दोनों को चिंताजनक हालत में कानपुर रेफर कर दिया गया है। घायलों में एक महिला भी शामिल हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जाता है कि देहात कोतवाली क्षेत्र के पचनेही गांव के रहने वाले देवीदीन का पुत्र संतोष (20) अपनी बहन तेज कुमारी (22) के साथ बाइक से घर लौट रहा था। बहन और भांजा कानपुर रेफर  उनके साथ बहन की गोद में उसका नवजात बच्चा भी था जिसका इलाज कराने के बाद ही वे लोग बांदा से लौटकर गांव जा रहे थे। इसी दौरान बांदा-टांडा राष्ट्रीय राजमार्ग पर देहात कोतवाली क्षेत्र के महोखर-बरगहनी गांव के बीच ...
माया-मुलायम और अखिलेश समेत इन 7 नेताओं के खिलाफ अपने उम्मीदवार नहीं उतारेगी कांग्रेस..

माया-मुलायम और अखिलेश समेत इन 7 नेताओं के खिलाफ अपने उम्मीदवार नहीं उतारेगी कांग्रेस..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, लखनऊः कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने आज यहां प्रेसवार्ता करते हुए खुलासा किया है कि कांग्रेस ने सपा-बसपा-रालोद गठबंधन के लिए मैनपुरी, कन्नौज, फिरोजाबाद समेत मायावती और रालोद के जयंत चौधरी व उनके पिता अजीत चौधरी की सीटें छोड़ दी हैं। इतना ही नहीं अपना दल के लिए भी दो सीटें छोड़ दी गई हैं। अपना दल के लिए गोंडा और पीलीभीत की सीटें छोड़ी गई हैं। 7 सीटों पर कांग्रेस-जन अधिकार पार्टी का गठबंधन   इन सीटों पर कृषणा पटेल वाले अपना दल के उम्मीदवार मैदान में उतरेंगे। इसके साथ ही कांग्रेस ने एनआरएचएम घोटाले में जेल में बंद पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुश्वाह की जन अधिकार पार्टी से भी गठबंधन किया है। कांग्रेस पार्टी जन अधिकार पार्टी (जेएपी) के साथ 7 सीटों पर मिलकर चुनाव लड़ने का फैसला लिया है। इनमें से पांच सीटें जन अधिकार पार्टी के उम्मीदवारों के लिए छोड़ दी गई हैं जबकि दो स...
प्रियंका की जनता के लिए चिट्ठी, ‘सच्चे संवाद को आ रही हूं आपके द्वार, गंगा जी का भी लूंगी सहारा’

प्रियंका की जनता के लिए चिट्ठी, ‘सच्चे संवाद को आ रही हूं आपके द्वार, गंगा जी का भी लूंगी सहारा’

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, डेस्कः कांग्रेस महासचिव एवं पूर्वी यूपी की जिम्मेदारी संभाल रहीं प्रियंका गांधी अब अपने चुनाव प्रचार का आगाज कर रहीं हैं। प्रियंका ने उत्तर प्रदेश की जनता के लिए एक पत्र लिखा है। उन्होंने लिखा है कि 'गंगाजी उत्तर प्रदेश का सहारा हैं। मैं गंगाजी का सहारा लेकर आपके बीच पहुंचूंगी।' दरअसल, सोमवार को प्रियंका उत्तर प्रदेश में प्रयागराज से नौका यात्रा के जरिए अपने चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगी। प्रयागराज से शुरू होने वाली उनकी नौका यात्रा वाराणसी में पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में पहुंचकर पूरी होगी। उधर, प्रियंका की यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। सोमवार से शुरू होगी नौका यात्रा  अपनी इसी यात्रा से पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका ने जनता को पत्र लिखा है। पत्र के माध्यम से उन्होंने कहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मुझे पूर्वी यूपी की जिम्मेदारी सौंपी है और...
पीएम मोदी संग ट्विटर पर पूरी बीजेपी बनी चौकीदार..

पीएम मोदी संग ट्विटर पर पूरी बीजेपी बनी चौकीदार..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, पॉलिटिकल डेस्कः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 'मैं भी चौकीदार' अभियान का असर बीजेपी नेताओं पर सिर चढ़कर बोल रहा है। जहां आज ट्विटर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोदी ने अपना नाम चौकीदार नरेंद्र मोदी किया तो वहीं अमित शाह, रेल मंत्री पीयूष गोयल समेत कई नेताओं ने ट्विटर पर अपने नाम के आगे चौकीदार शब्द जोड़ा। देखते-देखते बीजेपी के अधिकांश मंत्रियों, पदाधिकारियों ने अपने नाम के आगे चौकीदार शब्द जोड़ा। बीजेपी नेताओं के चौकीदार बनने के बाद ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है। कल ही प्रधानमंत्री ने इस अभियान की शुरुआत की थी। राफेल को लेकर कांग्रेस ने दिया था चौकीदार चोर है का नारा  दरअसल बीजेपी का यह अभियान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के राफेल मामले को लेकर दिए गए नारे 'चौकीदार चोर है' की काट है। मालूम हो कांग्रेस नेताओं ने राफेल डील को लेकर 'चौकीदार चोर है' का नारा दिया था। यह नार...
कानपुर में शुद्ध प्लस पान मसाला के मालिक दीपक खेमका पर भाई, भतीजे और भाभी समेत रेप, साजिश और मारपीट का मुकदमा

कानपुर में शुद्ध प्लस पान मसाला के मालिक दीपक खेमका पर भाई, भतीजे और भाभी समेत रेप, साजिश और मारपीट का मुकदमा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः कानपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। एक लड़की ने शहर के बड़े उद्योग पति व शुद्ध प्लस पान मसाले के मालिक दीपक खेमका और उनके भाई व भतीजे और भाभी पर रेप, साजिश और मारपीट का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं पीड़ित लड़की की ओर से आरोपियों के खिलाफ कानपुर के कल्याणपुर थाने में मुकदमा भी दर्ज करा दिया गया है। हांलाकि मामला बड़े उद्योगपति से जुड़ा होने के कारण पुलिस ने अबतक किसी को गिरफ्तार नहीं किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। हांलाकि कानपुर के उद्योग जगत में घटना चर्चा का विषय बनी हुई है।  फेसबुक से दोस्ती कर प्रेमजाल में फांसा  बताया जा रहा है कि कानपुर के शुद्ध प्लस पान मसाले के मालिक दीपक खेमका और उनके भाई सुनील खेमका तथा उनके भतीजे आयुष खेमका और भाभी नीलम खेमका पर बलात्कार और षड्यंत्र रचने के साथ ही मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है। पीड़ित ...
कांग्रेस ने 7 और उम्मीदवार किए घोषित, हमीरपुर से प्रीतमलाल लोधी तो बिजनौर से इंद्रा भाटिया

कांग्रेस ने 7 और उम्मीदवार किए घोषित, हमीरपुर से प्रीतमलाल लोधी तो बिजनौर से इंद्रा भाटिया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, लखनऊः लोकसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस की रफ्तार काफी तेज बनी हुई है। कांग्रेस ने अपने 7 और प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। इनमें पश्चिमी यूपी समेत बुंदेलखंड के हमीरपुर के उम्मीदवार का नाम भी घोषित कर दिया गया है। तीसरी लिस्ट में कांग्रेस ने जिन 7 प्रत्याशियों के नाम घोषित किए हैं उनमें हमीरपुर लोकसभा सीट से प्रीतमलाल लोधी को कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार बनाया है। मेरठ से ओमप्रकाश, नोएडा से डा अरविंद सिंह   वहीं पश्चिमी यूपी की कैराना सीट से हरेंद्र मलिक तथा बिजनौर लोकसभा सीट से इंद्रा भाटी को उम्मीदवार बनाया है। इसी तरह मेरठ से डॉ ओमप्रकाश शर्मा था नोएडा से डा अरविंद सिंह को उम्मीदवार घोषित किया है। कांग्रेस ने अलीगढ़ से चौधरी विजेंदर सिंह तथा घोषी लोकसभा सीट से बालकृष्ण चौहान को उम्मीदवार घोषित किया है। ये भी पढ़ेंः कांग्रेस ने लोकसभा के लिए 15 उम्मीदवारों क...