
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के पैलानी थाना क्षेत्र में बुजुर्ग दंपती ने जहर खाकर जान दे दी। पति-पत्नी के आत्महत्या की घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। आज सुबह उनके शव घर में पड़े मिले। घटना पैलानी के लसड़ा गांव की है। मृतक दंपती के आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी ग्राम प्रधान को दी। प्रधान ने पुलिस को सूचना दी। एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्रा व सीओ ने थाना पुलिस के साथ पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
पैलानी के लसड़ा गांव का मामला
जानकारी के अनुसार लसड़ा गांव के वीरेंद्र सिंह (60) और पत्नी शांति देवी (50) के शव आज सुबह उनके घर में पड़े मिले। बताते हैं कि दोनों ने जहर खाकर सुसाइड की है। दोनों के शव उनके कच्चे मकान में पड़े थे। बताते हैं सुबह काफी देर तक उनके घर का दरवाजा नहीं खुला। तो आसपास के लोगों ने संदेह
UP News : बांदा में दो सर्राफा कारोबारियों के शोरूम पर GST छापे, 3.84 लाख जुर्माना
होने पर ग्राम प्रधान को सूचना दी। तब दोनों की मौत का खुलासा हुआ। गांव में ही मृतक का छोटा भाई राजेंद्र और बहन कृष्णा भी रहती है। कृष्णा विधवा है और काफी समय से भाई के साथ रह रही है। बताते हैं जमीन को लेकर भाई-बहन
UP News : चर्चित अल्ट्रासाउंड सेंटर सील, हुआ था बड़ा कांड, पढ़िए पूरा मामला..
और भाभी में एक दिन पहले शाम को विवाद भी हुआ था। उधर, एएसपी श्री मिश्रा ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है, जो भी तथ्य सामने आएंगे कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें : Banda : बहन को गालियां और भाई का कत्ल करने वाला गिरफ्तार, बांदा पुलिस को सफलता
