समरनीति न्यूज, बांदा : फसल की रखवाली कर रहे किसान को पास के खेत से अजीब सी आवाजें सुनाई पड़ीं। उसने वहां जाकर देखा तो होश उड़ गए। शोर मचाकर आसपास से अन्य ग्रामीणों को बुलाया। दरअसल, वहां एक विशालकाय अजगर पड़ा फुंकारें भर रहा था। बाद में वन विभाग की टीम ने काफी मशक्कत के बाद अजगर को पकड़ा। तब कहीं जाकर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
सांप को देखने के लिए भीड़ जुटी
जानकारी के अनुसार बांदा-फतेहपुर राजमार्ग पर धीरू ढाबे के पास कस्बे के रहने वाले किसान विनोद प्रजापति का खेत है। आज वह अपने खेत पर मौजूद थे। तभी उन्हें पास के खेत से अजीब सी आवाजें सुनाई पड़ीं। पास जाकर देखने पर खेत में उन्हें एक अजगर दिखाई दिया। आसपास के किसानों भी वहां पहुंचे। किसानों में दहशत फैल गई। सांप को देखने वालों की भीड़ जुट गई। बाद में कुछ लोगों ने इसकी जानकारी वन विभाग को दी। वन विभाग के दारोगा रामराज यादव ने कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचकर किसी तरह अजगर को काबू में किया।
बसपा स्मारक घोटाला : विजिलेंस ने पूर्व एमडी सीपी सिंह के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापे मारे
इसके बाद वनकर्मी अजगर को बोरे में भरकर ले गए। बताया जाता है कि अजगर करीब 10 फीट लंबा था। उसे देखकर लोगों में दहशत सी दिखाई दी। किसान फसल खेत में छोड़कर वहां से भाग निकले। फिर वन विभाग के लोगों के आने के बाद ही वहां पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद वन विभाग के लोगों ने अजगर को पकड़ा। अजगर को खेत में मिट्टी के ढेर से पकड़ा गया। बाद में उसे बोरे में बंद करके ले जाया गया। बताते हैं कि अजगर को दोबारा जंगल में छोड़ दिया गया है।
ये भी पढ़ें : हमीरपुर : स्कूल प्रबंधक ने छात्रा को अश्लील मैसेज भेजे, फिर रख दी गंदी डिमांड, अब पुलिस पीछे..