Tuesday, May 14सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा : राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का संदेश घर-घर पहुंचाया

Banda : Message of Ram Mandir Pran Pratistha delivered to every home

समरनीति न्यूज, बांदा : श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा के शुभ पावन अवसर का संदेश आज बांदा में घर-घर पहुंचाया गया। ग्राम बड़ोखरखुर्द में घर-घर जाकर अयोध्या मंदिर चित्र का संदेश सहित वितरित किया गया। साथ में भगवान राम की ससुराल माता सीता के मायके नेपाल जनकपुर से आए अक्षत चावल भी वितरित किए गए। यह कार्य ग्राम बड़ोखरखुर्द के श्रीराम कीर्तन मंडली द्वारा किया गया।

22 जनवरी को हवन-पूजन का आह्वान

साथ ही ग्रामीणों को सूचना दी गई कि 22 जनवरी को सुबह 11 से 2 बजे तक मंदिरों में हवन-पूजन किया जाए। शाम को हर घर में पांच दीपक जलाकर दीपावली का उत्सव

बांदा की बेटी वैष्णवी गणतंत्र दिवस परेड में दिखाएगी अपनी प्रतिभा..

मनाया जाए। इस शुभ संदेश को जिला संघ चालक सुरेंद्र पाठक, कार्यपालक राम किशोर शुक्ला, जमुना दास मंदिर के पुजारी कंन्धी लाल दुबे, मुलायम दुबे, मनोज दुबे, भीष्म सिंह तथा, रमेश पाल, आसाराम यादव, लाला कुशवाहा, ओम सिंह, महावीर जुगेल समेत ने ग्रामीणों तक पहुंचाया।

ये भी पढ़ें : अवैध खनन : बांदा में गाजियाबाद का गैंगस्टर विपुल त्यागी गिरफ्तार, अवैध खनन में 19 साथियों पर भी कार्रवाई