Friday, May 10सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा : महोखर में मंत्री ने की गर्भवती महिलाओं की फलों की टोकरी से गोद भराई

Banda : In Mahokhar inister gave baby shower to pregnant women with fruit basket

समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में नारी शक्ति समागम कार्यक्रम में पहुंचीं कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्या ग्राम पंचायत महोखर भी पहुंचीं। महोखर पहुंचने पर भाजपा नेता धीरेंद्र सिंह ने कैबिनेट मंत्री का स्वागत किया। दरअसल, यूपी की कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य ने महोखर ग्राम में आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों को हॉट कुक योजना द्वारा तैयार गर्म भोजन का वितरण भी किया।

महोखर में हुआ कार्यक्रम

Banda : In Mahokhar inister gave baby shower to pregnant women with fruit basket

साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा चिह्नित गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार सहित फलों का वितरण कर उनकी गोद भराई की रस्म पूरी की। इनमें श्रीमती रितु, पूनम, प्रीति, सुरेखा तथा प्रियंका को फलों की टोकरी भेंट की गई। आंगनवाड़ी केंद्र में नवजात बच्चों लक्ष्मी, शिवांश, आराध्या, पार्थ और छोटू का अन्नप्राशन भी खीर खिलाकर किया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल भी मौजूद रहीं।

ये भी पढ़ें : बांदा : दो महिला मंत्रियों ने दीप जलाकर किया ‘नारी शक्ति समागम’ का शुभारंभ, अब बेटियां..