Monday, May 20सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: Minister in Banda did baby shower for pregnant women with fruit basket

बांदा : महोखर में मंत्री ने की गर्भवती महिलाओं की फलों की टोकरी से गोद भराई

बांदा : महोखर में मंत्री ने की गर्भवती महिलाओं की फलों की टोकरी से गोद भराई

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में नारी शक्ति समागम कार्यक्रम में पहुंचीं कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्या ग्राम पंचायत महोखर भी पहुंचीं। महोखर पहुंचने पर भाजपा नेता धीरेंद्र सिंह ने कैबिनेट मंत्री का स्वागत किया। दरअसल, यूपी की कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य ने महोखर ग्राम में आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों को हॉट कुक योजना द्वारा तैयार गर्म भोजन का वितरण भी किया। महोखर में हुआ कार्यक्रम साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा चिह्नित गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार सहित फलों का वितरण कर उनकी गोद भराई की रस्म पूरी की। इनमें श्रीमती रितु, पूनम, प्रीति, सुरेखा तथा प्रियंका को फलों की टोकरी भेंट की गई। आंगनवाड़ी केंद्र में नवजात बच्चों लक्ष्मी, शिवांश, आराध्या, पार्थ और छोटू का अन्नप्राशन भी खीर खिलाकर किया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल भी मौजूद रहीं। ये भी पढ़ें : बांदा :...