Monday, May 6सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा DM का सख्त Action : दो खदानों पर अवैध खनन, ओवरलोडिंग पकड़ी गई, लाखों का जुर्माना

Banda DM raid on sand mine illegal mining-overloading caught
प्रतिकात्मक फोटो।

समरनीति न्यूज, बांदा : जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह का अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ सख्त एक्शन जारी है। जिलाधिकारी के निर्देशों पर खनिज अधिकारी ने छापेमारी की कार्रवाई करते हुए दो खदानों पर लाखों का जुर्माना लगाया है। इनमें से एक कनवारा खदान है तो दूसरी पड़ोहराखादर खदान। बताते हैं कि दोनों जगहों पर ओवरलोडिंग और अवैध खनन पकड़ा गया है। बताया जाता है कि जिलाधिकारी के निर्देशों पर खनिज अधिकारी सुभाष सिंह और निरीक्षक जितेंद्र सिंह की टीम ने सदर तहसील के ग्राम कनवारा के खंड संख्या 3 व 4 का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान खंड संख्या चार में 7 वाहन खदान पर ओवरलोड मिले।

सीमा से बाहर खनन और ओवरलोड मिले वाहन

अधिकारियों का कहना है कि इनपर अंकित मात्रा से ज्यादा बालू लदा था। इन सभी गाड़ियों को देहात कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया गया। इतना ही नहीं वहां खनन पट्टा क्षेत्र से बाहर 48 सौ घन मीटर मौरंग का अवैध खनन किया गया था। स्वीकृत क्षेत्र में मानक से अधिक 5 मीटर गहराई तक खनन था। खंड 4 के पट्टाधारक से 48 सौ मीटर के अवैध खनन की कुल धनराशि 45 लाख 20 हजार रुपए तथा ओवरलोड करने पर वाहनों से 1 लाख 75 हजार जुर्माने के तौर पर वसूले गए।

ये भी पढ़ें : बांदा डकैती कांड : 60 घंटे बाद भी ग्रामीण और पीड़ित डरे-सहमे और पुलिस खाली हाथ  

इसी तरह खंड नंबर 3 में मानक से ज्यादा 5 मीटर गहराई तक खनन मिला। इसपर भी कार्रवाई की गई। उधर, पैलानी तहसील के ग्राम पड़ोहराखादर में 5 ओवरलोड वाहन पकड़े गए। इनको भी थाने की स्वीकृति में दे दिया गया। 12 सौ घन मीटर मौरंग का अवैध खनन मिलने पर जुर्माने की कार्रवाई की जा रही है। खनिज अधिकारी का कहना है कि ग्राम पड़ोहरा खादर में 12 सौ घनमीटर का अवैध खनन पकड़ा गया है। वहां 12 लाख 80 हजार और 5 वाहनों से ओवरलोड के चलते 1 लाख 25 हजार और 14 वाहनों से 4 लाख 90 हजार रुपए जुर्माना वसूला गया है। वहीं कनवारा की खदान पर 45 लाख से ज्यादा जुर्माना ठोका गया है। कहा कि अभी जांच जारी है।

ये भी पढ़ें : Update-Big News : झांसी में सिरफिरे ने पहले छात्र पर क्लास में झोंका फायर, फिर छात्रा को घर में घुसकर मारी गोली