UP : सेक्स रैकेट में बीजेपी का बड़ा नेता गिरफ्तार, हापुड़ में पकड़ा गया-मेघायल से हुआ था फरार
समरनीति न्यूज, लखनऊ : सेक्स रैकेट चलाने वाले बीजेपी नेता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यूपी पुलिस ने हापुड़ में बीजेपी नेता बर्नार्ड एन मारक को गिरफ्तार किया है। मेघायल पुलिस की टीम आरोपी को लेने आ रही है। इससे पहले सेक्स रैकेट के इसी मामले में पुलिस ने 73 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।
मेघालय के फार्म हाउस पर चल रहा था सेक्स रैकेट
दरअसल, आरोप है कि मेघालय के इसी भाजपा नेता के फार्म हाउस पर यह बड़ा सेक्स रैकेट चल रहा था। फार्म हाउस पर छापा पड़ने के बाद से बीजेपी नेता बर्नार्ड वहां से फरार था। दरअसल, बर्नार्ड एन मारक मेघायलय में बीजेपी का प्रदेश उपाध्यक्ष है।
यह हैं बर्नार्ड पर गंभीर आरोप
वेस्ट गारो हिल्स के जिला पुलिस अधीक्षक विवेकानंद सिंह का कहना है कि बर्नार्ड को यूपी के हापुड़ में गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि गाजियाबाद बार्डर के पास मौजूद एक टोल प्लाजा से सेक्स रै...
