Chitrakoot : जब सीएम योगी बोले, भविष्य भी हमारा..
मनोज सिंह शुमाली, ब्यूरो : Bjp meet in Chitrakoot मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज भाजपा के प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग के समापन के मौके पर चित्रकूट पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था का राज है। प्रदेश तेजी से विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। पुराने सभी मिथक टूट रहे हैं। इतना ही नहीं सीएम योगी ने कहा कि भविष्य भी हमारा ही है, लेकिन इसके लिए हम सभी को एकजुटता के साथ प्रयास करने होंगे। दरअसल, मुख्यमंत्री का इशारा 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की ओर था। सीएम 'सुशासन की ओर बढ़ता उत्तर प्रदेश' विषय पर बोल रहे थे।
चित्रकूट में भाजपा प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग
सीएम योगी ने कहा कि 2017 में भाजपा सरकार बनी। इसके बाद कई बड़े बदलाव किए गए। उन्होंने कहा कि एक्सप्रेसवे से लेकर पर्यटन विकास के बड़े काम हो रहे हैं। सीएम योगी ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों ने कोई काम नहीं किया। यही वजह रही कि जनता ने ...

