Wednesday, May 6सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में मासूम की करंट से मौत, बारिश में लोहे की राड छूने से हुआ हादसा

Person dies of current in Banda
प्रतिकात्मक फोटो।

समरनीति न्यूज, बांदा : शहर कोतवाली क्षेत्र बिल्बई गांव में एक 8 साल के बच्चे की करंट लगने से मौत हो गई। बताते हैं कि बच्चे के घर पर लोहे की सरिया रखीं थीं। बारिश होने से गिली होने की वजह से उनमें करंट आ गया। बच्चे ने खेल-खेल में सरिया छू ली। इससे उससे करंट लगने से मौत हो गई। बताते हैं कि 5 भाई-बहनों में मृतक बालक सबसे छोटा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

ये भी पढ़ें : सिपाही ने दुष्‍कर्म कर अश्लील वीडियो बना युवती को किया ब्‍लैकमेल, महिला पुलिस कर्मियों समेत 7 लाइन हाजिर