प्रेमिका की अश्लील फोटो पर दरोगा का नंबर लिखकर किया वायरल, लिखा..’मुझे काॅल करो ना’, अब सिरफिरे आशिक की तलाश में पुलिस
समरनीति न्यूज, कानपुर : कुछ सिरफिरे आशिक ऐसे होते हैं जो पुलिस को भी छका डालते हैं। ऐसा ही एक मामला कानपुर से सटे फतेहपुर जिले में सामने आया है। एक सिरफिरे आशिक ने अपनी प्रेमिका की पुरानी अश्लील फोटो पर दरोगा का मोबाइल नंबर लिखकर वायरल कर दिया। फोटो पर यह भी लिखा कि 'मुझे काल करो ना' और नंबर था दरोगा जी का। सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होने के कुछ ही देर में दरोगा के नंबर पर काॅल आने लगीं। परेशान होकर दरोगा को अपना मोबाइल बंद करना पड़ा। बाद में पूरा मामला छानबीन के बाद सामने आया। अब पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है। वह फरार है। हालांकि, समरनीति न्यूज फोटो वायरल होने की पुष्टि नहीं करता।
दरोगा के फोन पर आने लगीं तरह-तरह की काॅल
फतेहपुर जिले की कोतवाली बिंदकी के एक गांव के युवक का पड़ोसी सजातीय युवती से प्रेम प्रसंग था। बाद में परिवार के लोगों ने युवती की शादी दूसरी जगह कर दी। प्रेमी की...

