UP : दीवाली पर बुझा घर का इकलौता चिराग, नदी में डूबे थे 3 दोस्त, पढ़िए पूरी खबर..
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में दीपोत्सव के त्यौहार के बीच एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। दरअसल, नदी में नहाने गए तीन दोस्त डूब गए। इनमें से दो को आसपास के ग्रामीणों ने किसी तरह बचा लिया। एक डूबने के बाद बहता चला गया। हालांकि, उसे भी ग्रामीणों ने निकाल लिया। अंकित की हालत काफी गंभीर रही। बाद में ग्रामीणों की मदद से पुलिस और परिवार के लोग उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे। उन्हें अतर्रा स्वास्थ केंद्र ले जाया गया।
3 बहनों का इकलौता भाई था अंकित
वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इकलौते बेटे की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। तीन बहनों और मां का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरा घटनाक्रम बांदा जिले के बदौसा थाना क्षेत्र का है।
3 दोस्तों में से 2 को ग्रामीणों ने बचाया
दरअसल, शहर कोतवाली के ग्राम भरखरी के रहने वाले देवकुमार पशु चिकित्सालय बदौसा में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद ...

